• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अंतरराज्यीय गिरोह के दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, चार गिरफ्तार

Writer D by Writer D
28/03/2022
in उत्तर प्रदेश, जौनपुर
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जौनपुर। पुलिस ने मुठभेड़ में लूट की योजना बनाते हुए अन्तरराज्यीय लुटेरा गैंग (interstate gang) के चार अपराधियों को गिरफ्तार (arrested) किया है। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक पिस्टल .32 बोर, तीन देसी तमंचा व भारी मात्रा में कारतूस व चार मोबाइल सहित दो मोटरसाइकिल बरामद किया है।

रविवार को इस मामले में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक शहर डॉ. संजय कुमार ने बताया कि क्षेत्राधिकारी नगर जितेन्द्र कुमार दूबे के नेतृत्व में रात्रि में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सतीश कुमार सिंह रसूलाबाद तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। उसी समय प्रभारी एसओजी उनि आदेश त्यागी व प्रभारी सर्विलांस रामजन्म यादव द्वारा भी चेकिंग की जाने लगी।

दो संदिग्ध मोटर साइकिल सवारों को देखकर रुकने का इशारा करने पर बदमाशों ने फायर करते हुए भागने की कोशिश की। उनकी गोली सर्विलांस प्रभारी उप निरीक्षक रामजन्म यादव की बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी । पुलिस द्वारा की गयी जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी। घायल बदमाशों में एक ने अपना नाम सौरभ कुमार पुत्र अरविन्द कुमार, निवासी सुल्तानपुर, थाना औद्योगिक क्षेत्र, वैशाली बिहार बताया।

दूसरा अभियुक्त अपना नाम मनीष कुमार पुत्र अनिल सिंह, निवासी रहिमापुर, थाना बिद्दूपुर, जनपद वैशाली, बिहार होना स्वीकार किया। गिरफ्तार अन्य दो अभियुक्तों में अरविन्द सिंह पुत्र स्व0 जोगेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम तरसंद, थाना गौराबादशाहपुर, जौनपुर व शिवम कुमार पुत्र वीरचन्द्र प्रसाद, निवासी सुल्तानपुर, थाना औद्योगिक क्षेत्र, जनपद वैशाली ( बिहार ) है ।

घायल बदमाश सौरभ कुमार व मनीष कुमार को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के उपरान्त चिकित्सक द्वारा बेहतर इलाज हेतु ट्रामा सेंट बीएचयू रेफर कर दिया गया। अभियुक्त मनीष कुमार बिहार के थाना महुआ से सम्बन्धित कांड में वांछित अभियुक्त है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी बरामदगी के सम्बन्ध में विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Tags: crime newsJaunpur news
Previous Post

युवक की गोलियों से भूनकर हत्या

Next Post

महोबा जेल में कैदियों के बीच संघर्ष, एक गंभीर

Writer D

Writer D

Related Posts

MP Brijlal targets Akhilesh Yadav.
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में सपा सरकार ने चौपट किया शिक्षा व्यवस्था : सांसद बृजलाल

15/08/2026
Sanjay Nishad's sarcasm on Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

एनडीए सरकार दे रही उजड़ी जातियों को अधिकार और सम्मान : संजय निषाद

15/08/2026
Kaushal Vikas Mission
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की नई पहल : स्वतंत्रता दिवस पर कौशल विकास मिशन ने लॉन्च किया ‘कौशल संपर्क’ क्यूआर कोड

15/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीतापुर में सीएम योगी का ऑपरेशन एक्शन, चौकी इंचार्ज निलंबित, एसएचओ खिलाफ जांच शुरू

15/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

1857 के स्वतंत्रता संग्राम में मऊ के वीरों का योगदान हमारी गौरवशाली विरासत : ए.के. शर्मा

15/08/2026
Next Post

महोबा जेल में कैदियों के बीच संघर्ष, एक गंभीर

यह भी पढ़ें

गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण निर्धारित समय सीमा में हो पूरा : तिवारी

05/07/2021
CM Yogi reviews preparations for UPITS

प्रदेश की समृद्ध परंपरा, हुनर और उत्पादों को वैश्विक मंच प्रदान करेगा यूपीआईटीएस 2025: सीएम योगी

19/09/2025
Parineeti Chopra-Raghav Chadha

गोल्डन टेंपल पहुंचे परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा, गुरुद्वारे में बर्तन मांजकर की सेवा

03/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version