• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बांदा जेल से लखनऊ लाया जा रहा मुख्तार अंसारी, सुरक्षा में लगा व्रज वाहन रास्ते में खराब

Writer D by Writer D
28/03/2022
in उत्तर प्रदेश, बांदा, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। बांदा जेल (Banda Jail) से पेशी के लिए बाहुबली मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) को लखनऊ लाया जा रहा है। एंबुलेंस और वज्र वाहन के साथ मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari)  को लखनऊ लाया जा रहा है। मुख्तार को एंबुलेंस में रखा गया है। एंबुलेंस में एक फार्मासिस्ट, डॉक्टर और पुलिसकर्मी बैठे हैं। मुख्तार को फतेहपुर, रायबरेली के रास्ते लखनऊ लाया जा रहा है।

सोमवार सुबह 7.30 बजे पुलिस मुख्तार को लेकर बांदा जेल से निकली है। बांदा से करीब 25 किमी. दूर तिंदवारी में मुख्तार की सुरक्षा में लगा वज्र वाहन खराब हो गया। पुलिसकर्मियों ने वाहन को ठीक करने की कोशिश की। लेकिन वह नहीं हुआ। आनन-फानन में मैकेनिक को बुलाकर वज्र को ठीक करवाया गया।

हालांकि, बाद में उस वाहन को वहीं छोड़ दिया गया। जबकि बाकी वाहनों के साथ मुख्तार के काफिले को लखनऊ के लिए रवाना कर दिया गया। बता दें, मुख्तार को 7 अप्रैल 2021 को पंजाब से बांदा जेल में शिफ्ट किया गया था। बांदा जेल में आने के बाद पहली बार मुख्तार अंसारी सुनवाई के लिए बांदा जेल से बाहर निकला है।

शत्रु संपत्ति केस में लखनऊ में पेशी

दरअसल, सोमवार को फर्जी तरीके से शत्रु संपति पर कब्जा और अवैध निर्माण से जुड़े एक मामले में लखनऊ की एसीजेएम-3 कोर्ट में मुख्तार की तारीख है। इसी में पेशी के लिए मुख्तार को लखनऊ लाया जा रहा है। इससे पहले रविवार रात 12 बजे से बांदा जेल में अचानक हलचल बढ़ गई थी। रात को पहले एंबुलेंस और फिर खुद DM-SP और प्रशासनिक अफसर जेल पहुंचे।

मुख्तार अंसारी के घर पुलिस की दबिश, जानें पूरा मामला

बांदा जेल में एंबुलेंस की आवाजाही के बाद मऊ में मुख्तार के बेटे और विधायक अब्बास अंसारी भी एक्टिव हो गए। रात 12 बजे एक के बाद से एक 10 ट्वीट-रीट्वीट किए। इसमें अब्बास ने कहा कि पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को अभी देर रात बांदा जेल से लखनऊ ले जाने की तैयारी हो रही है। साजिश के तहत मेडिकल कैंसिल करवा कर और फिर आधी रात को बांदा जेल से लखनऊ ले जाने की ये तैयारी बड़ी अनहोनी घटना की आशंका पैदा कर रही है।

मुख्तार अंसारी की बढ़ी मुश्किलें, पत्नी अफशा के होटल को प्रशासन ने किया कुर्क

बिना नंबर की गाड़ी जेल के अंदर गई: अब्बास अंसारी

इससे पहले रात दो बजे मुख्तार के बेटे अब्बास अंसारी ने दूसरी पोस्ट शेयर की। अब्बास ने लिखा, ‘रात लगभग 12:30 बजे उच्च अधिकारी बिना नंबर की इनोवा से बांदा जेल के अंदर दाखिल हुए हैं। अधिकारियों की ओर से कोई जवाब न मिलना गंभीर शंका पैदा कर रहा है’।

बिना नंबर के इनोवा गाड़ी जेल के अंदर गई जो थोड़ी देर बाद बाहर निकल कर चली गई।

इसके बाद 2:26 बजे एक और पोस्ट में लिखा, ‘अभी रात 1:20 बजे CMO जेल के अंदर पहुंचे हैं। अधिकारियों की ओर से कोई जवाब न मिलना गंभीर शंका पैदा कर रहा है’। बता दें, मुख्तार को 7 अप्रैल 2021 को पंजाब से बांदा जेल में शिफ्ट किया गया था। बांदा जेल में आने के बाद पहली बार मुख्तार अंसारी सुनवाई के लिए बांदा जेल से बाहर निकला है।

मुख्तार अंसारी के करीबी पर लगा 70 लाख रुपए हड़पने का आरोप, केस दर्ज

अब्बास ने आरोप लगाया कि आधी रात बिना नंबर की गाड़ी बांदा जेल के अंदर गई। थोड़ी देर बाद वह जेल से बाहर निकलकर चली गई। रात साढ़े तीन बजे अब्बास ने एक और पोस्ट शेयर किया। लिखा, ‘अभी रात लगभग 3 बजे कथित उच्च अधिकारी मीडिया के सवालों से बचते हुए बांदा जेल से बाहर निकले। अधिकारियों की चुप्पी सरकार को कटघरे में खड़ा कर रही है’।

साढ़े पांच बजे एक और पोस्ट में अब्बास ने लिखा, ‘सारी रात तथाकथित उच्च अधिकारी बांदा जेल के अंदर-बाहर करते रहे और मीडिया द्वारा किए सवालों से बचते रहे। अब एंबुलेंस जेल गेट पर खड़ी है, लेकिन प्रशासन अभी भी मौन है’।

Tags: Abbas Ansaribanda jailcrime newsLucknow CourtLucknow Newsmukhtar nasariup newsvraj vahan
Previous Post

पेट्रोल-डीजल के कीमतों ने लगाई आग, जानें आज के रेट

Next Post

BJP की जीत पर मिठाई बांट रहे बाबर की हत्या पर CM योगी ने जताया दुख

Writer D

Writer D

Related Posts

MP Brijlal targets Akhilesh Yadav.
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में सपा सरकार ने चौपट किया शिक्षा व्यवस्था : सांसद बृजलाल

15/08/2026
Sanjay Nishad's sarcasm on Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

एनडीए सरकार दे रही उजड़ी जातियों को अधिकार और सम्मान : संजय निषाद

15/08/2026
Kaushal Vikas Mission
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की नई पहल : स्वतंत्रता दिवस पर कौशल विकास मिशन ने लॉन्च किया ‘कौशल संपर्क’ क्यूआर कोड

15/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीतापुर में सीएम योगी का ऑपरेशन एक्शन, चौकी इंचार्ज निलंबित, एसएचओ खिलाफ जांच शुरू

15/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

1857 के स्वतंत्रता संग्राम में मऊ के वीरों का योगदान हमारी गौरवशाली विरासत : ए.के. शर्मा

15/08/2026
Next Post
cm yogi

BJP की जीत पर मिठाई बांट रहे बाबर की हत्या पर CM योगी ने जताया दुख

यह भी पढ़ें

Rakhi Sawant

BB14:  राखी ने किया शादी तोड़ने का ऐलान, बोली- मुझे एक पत्नी का हक नहीं मिला

18/02/2021
Yogi

CM योगी ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्षों एवं सदस्यों के शपथ ग्रहण करने पर दी बधाई

12/07/2021
निक्की हेली

निक्की हेली ने दिया बयान, बाइडन नही दे पाये रूस को जवाब

23/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version