• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पुतिन के करीबी को दिया गया जहर, रूस ने यूक्रेन को दी बर्बाद करने की धमकी

Writer D by Writer D
29/03/2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मॉस्को। रूसी अरबपति रोमन अब्रामोविच (Roman Abramovich) को जहर दिए जाने की खबर है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, कथित तौर पर कुछ हफ्ते पहले रोमन अब्रामोविच (Roman Abramovich) को यूक्रेन की राजधानी कीव में एक बैठक के बाद जहर दिया गया था। वे यूक्रेन में जारी रूसी जंग के बीच एक ‘पीसमेकर’ के रूप में काम कर रहे थे।

दरअसल, एक प्रतिनिधिमंडल यूक्रेन पर रूस के हमले को खत्म करने के लिए मार्च महीने की शुरुआत में कीव पहुंचा था। इस प्रतिनिधिमंडल में रूसी अरबपति रोमन अब्रामोविच और यूक्रेनी सांसद रुस्तम उमेरोव समेत दो अन्य अधिकारी शामिल थे। यहां हुई बैठक के बाद इन लोगों में कुछ अजीब से लक्षण दिखाई दिए थे।

रोमन समेत अन्य अधिकारियों में दिखे अजीब लक्षण

बैठक खत्म होने के बाद सभी कीव के एक अपार्टमेंट में चले गए थे। लेकिन जब वे सुबह उठे तो उनकी आंखें सूजी हुई थीं और लाल हो गई थीं, शरीर में दर्द हो रहा था साथ ही उनके चेहरे और हाथों की स्किन (त्वचा) निकलने लगी थी। इतना ही नहीं रोमन को कुछ देर तक दिखना भी बंद हो गया था। इसके बाद उन्हें तुर्की के एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया था। खबरों के मुताबिक, उन्हें जहर दिया गया था।

Ukraine-Russia War: समझौते के लिए जेलेंस्की ने पुतिन के सामने रखी दो शर्तें

बताया जा रहा है कि रोमन अब्रामोविच और रुस्तम उमेरोव की हालत में सुधार और खतरे से बाहर है। जांच करने वालों का मानना है कि केमिकल को हथियार बनाकर जहर दिया गया। उन्होंने कहा कि जहर कम मात्रा में दिया गया जिससे जान को कोई खतरा नहीं हो। उनका कहना है कि यह सिर्फ डराने के लिए दिया गया।

कौन हैं रोमन अब्रामोविच

रोमन अब्रामोविच को व्लादीमिर पुतिन के बेहद करीबी दोस्तों में से एक माना जाता है। उनके यूक्रेन और रूस में यहूदी समुदायों के साथ करीबी रिश्ते हैं। दुनिया के मशहूर फुटबॉल क्लब चेल्सी एफसी में भी उनकी हिस्सेदारी थी। 20 साल वो इसके मालिक भी रहे।

Ukraine-Russia War: यूक्रेन पर मंडराया परमाणु हमले का खतरा, पुतिन ने दिए न्यूक्लियर वॉर ड्रिल के आदेश

पिछले दिनों उन्होंने इस क्लब से नाता तोड़ लिया क्योंकि ब्रिटेन ने रूसी कंपनियों और रूस से संबंध रखने वाले लोगों पर तमाम तरह की पाबंदियां लगा दी थीं।

Tags: # world newsintrenational newspeacemakerPutinroman abramovichRussiaukraine-russia warZelensky
Previous Post

लोग चलते फिरते अखबार क्यों हैं…

Next Post

उत्तराखंड विधानसभा का पहला सत्र शुरू, राज्यपाल के अभिभाषण में विकास का ब्योरा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Nobel Chemistry 2026: रसायन विज्ञान का नोबेल हेनरी कागन-केन्सो सोई को, दवाओं के निर्माण में अहम खोज

07/10/2026
अंतर्राष्ट्रीय

मौत देने के लिए दो इंजेक्शन, फिर भी नहीं टूटी क्रिस्टा की सांस

07/10/2026
अंतर्राष्ट्रीय

हाईजैकिंग अलर्ट से मचा हड़कंप, दुबई-इजरायल फ्लाइट सऊदी अरब में उतरी

30/09/2026
Main Slider

शी जिनपिंग की तबीयत पर बड़ा दावा, BRICS से लौटते ही अस्पताल ले जाने की बात; आधिकारिक पुष्टि नहीं

16/09/2026
अंतर्राष्ट्रीय

यूक्रेन में नाटो सैनिकों की तैनाती का मतलब रूस के साथ सीधी जंग : पुतिन

12/09/2026
Next Post

उत्तराखंड विधानसभा का पहला सत्र शुरू, राज्यपाल के अभिभाषण में विकास का ब्योरा

यह भी पढ़ें

सेंसेक्स की शीर्ष में रिलायंस इंडस्ट्रीज और टीसीएस को सबसे अधिक नुकसान

16/08/2020
journalist rakesh singh death case

मृतक पत्रकार की पत्नी बोली- दो दिन में न हुआ घटना का खुलासा तो बेटियों संग कर लूंगी आत्मदाह

29/11/2020
kareena new house

देखें बेहद आलीशान और खूबसूरत है करीना और सैफ का नया घर

17/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version