• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

UP Board Paper Leak: CM योगी ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश, बलिया के DIOS सस्पेंड

Writer D by Writer D
30/03/2022
in उत्तर प्रदेश, बलिया
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी बोर्ड परीक्षा 12 वीं का अंग्रेजी का पेपर लीक (UP Board Paper Leak) हो गया। इसके बाद 24 जिलों में परीक्षा रद्द कर दी गई। सीएम योगी आदित्‍यनाथ (CM Yogi) ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए जांच और सख्‍त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। माध्‍यमिक शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी ने पेपर लीक कांड (UP Board Paper Leak) के बाद लखनऊ में मीडिया से बात करते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्‍त से सख्‍त कार्रवाई की जाएगी।

उन्‍होंने कहा कि मुख्‍यमंत्री खुद पूरे मामले पर नजर रखे हुए हैं। बताया जा रहा है कि इस मामले में प्रथम दृष्टया बलिया के डीआईओएस की जवाबदेही तय करते हुए उन्‍हें सस्‍पेंड कर दिया गया है। मामले की जांच एसटीएफ करेगी। जांच की जद में वे सभी 24 जिले हैं जहां पेपर लीक (UP Board Paper Leak) हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार एसटीएफ की एक टीम बलिया के लिए रवाना भी हो चुकी है। इस बीच प्रमुख सचिव गृह अवनीश अवस्‍थी ने बलिया के डीएम और एसपी से पूरे मामले पर रिपोर्ट तलब की है।

UP Board: अंग्रेजी की परीक्षा से पहले लीक हुआ पेपर, 24 जिलों में रद्द

मंत्री गुलाबो देवी ने कहा कि इस बारे में निर्णय लिया जा रहा है। अभी इतना स्‍पष्‍ट तौर पर बताया जा सकता है कि पेपर काफी सुरक्षा में रखे गए थे। सरकार और शिक्षा विभाग की ओर से सारी व्‍यवस्‍था की गई थी। इसके बावजूद पेपर लीक हुआ है तो निश्चित ही इसमें जिम्‍मेदारी तय की जाएगी। दोषियों के खिलाफ सख्‍त से सख्‍त कार्रवाई की जाएगी। शासन के सूत्रों के अनुसार इस मामले में दोषियों के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

इसके पहले माध्‍यमिक शिक्षा की अपर मुख्‍य सचिव आराधना शुक्‍ला ने बताया कि इंटरमीडिएट अंग्रेजी विषय की सीरीज 316 ईडी व 316 ईआई का पर्चा लीक हुआ है। इसके मद्देनज़र उन 24 जिलों की परीक्षा निरस्त कर दी गई है जहां इस सीरीज के पेपर भेजे गए थे। निरस्त परीक्षा की तारीख बाद में घोषित की जाएगी। बाकी 51 जिलों में परीक्षा कराई जा रही है।

इन जिलों में रद्द की गई है परीक्षा

बलिया, एटा, बागपत, बदायूं, सीतापुर, कानपुर देहात, ललितपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, गोंडा ,आजमगढ़, आगरा, वाराणसी, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, शामली, रामपुर, उन्नाव, जालौन, महोबा अंबेडकरनगर और गोरखपुर

Tags: 12th English paper leakcm yogiLucknow Newsup board 2022up board paper leak
Previous Post

अखिलेश का व्यंग्य ‘कीमतों में इजाफे के यूं तो सौ बहाने हैं, सच ये है कि उन्हें भरने अपने खजाने हैं’

Next Post

भाजपा सरकार अपने पेपर माफ़ियाओं पर काग़ज़ का ही बुलडोज़र चलवा दे : अखिलेश यादव

Writer D

Writer D

Related Posts

BSB
उत्तर प्रदेश

छात्रों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता, बीएसबी से संबद्ध विद्यालयों को मुख्यधारा से जोड़ रही योगी सरकार

23/06/2026
Keshav Prasad Maurya
Main Slider

केशव मौर्य की पहल, CM आवास योजना में एसिड अटैक पीड़ितों को प्राथमिकता

23/06/2026
Khan Global Classes sealed after Lucknow fire
Main Slider

लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रयागराज में बड़ी कार्रवाई, खान ग्लोबल क्लासेस सील

23/06/2026
CM Yogi pays tribute to Dr. Shyama Prasad Mukherjee
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रवाद की लौ प्रज्ज्वलित करता रहेगा डॉ. मुखर्जी का बलिदान: मुख्यमंत्री

23/06/2026
Bulldozers to be used on Lucknow fire tragedy building
Main Slider

लखनऊ अग्निकांड: 15 मौतों के बाद जागा LDA, अब ध्वस्त होगी मौत की इमारत

23/06/2026
Next Post
Akhilesh Yadav

भाजपा सरकार अपने पेपर माफ़ियाओं पर काग़ज़ का ही बुलडोज़र चलवा दे : अखिलेश यादव

यह भी पढ़ें

Property Seized

माफिया की चार करोड़ की संपत्ति जब्त

09/05/2022
CM Yogi

बाबा साहब का अपमान करने वालों का चेहरा और चरित्र समझिए: सीएम योगी

28/10/2023
Raina broke silence over the differences between Suresh Raina and the franchise

सुरेश रैना और फ्रेंचाइजी के बीच मतभेद पर रैना ने तोड़ी चुप्पी

02/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version