• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फर्रुखाबाद का नाम बदलने की उठी मांग, जानिए क्या होगा नया नाम

Writer D by Writer D
01/04/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, फर्रूखाबाद
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद, फैजाबाद के बाद एक और जिले का नाम बदलने की मांग की गई है। अब यूपी के फर्रुखाबाद (Farrukhabad) का नाम बदलकर पांचालनगर करने की मांग उठी है। इसे लेकर फर्रुखाबाद से बीजेपी सांसद मुकेश राजपूत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भी लिखा है।

मुकेश राजपूत ने सीएम योगी को लिखे पत्र में कहा कि फर्रुखाबाद का इतिहास बहुत ही प्राचीनकाल का है। तीन नदियों गंगा, रामगंगा, काली नदी के मध्य बसा हुआ है। यह पौराणिक काल से समृद्ध है।

बीजेपी सांसद ने लिखा, उस समय यह पांचाल क्षेत्र कहलाता था। यह शहर पांचाल राज्य की राजधानी थी। उन्होंने लिखा, राजा द्रुपद की राजधानी कंपिल में ही राजकुमारी द्रोपदी का स्वयंवर हुआ था और राजा द्रुपद की सेना छाववनी शहर में निवास करती थी। आज यहां दो बड़े रेजीमेंट्स हैं, एक राजपूत और दूसरा सिखलाई रेजीमेंट।

नाम बदलने से दिल नहीं बदल जाएंगे- सपा सांसद

समाजवादी सांसद सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने बीजेपी नेता के द्वारा फर्रुखाबाद का नाम बदलकर पांचाल नगर रखने के सवाल पर कहा कि नाम बदलने से दिल नहीं बदल जाएंगे। नाम बदलने की जो राजनीति की जा रही है वह ठीक नहीं है, जो पुराने नाम है उन पुराने नामों से मुल्क की पहचान है। यह सिर्फ एक राजनीतिक कदम है यह ठीक नहीं है।

फर्रुखाबाद जहरीली शराब कांड: गोदाम प्रभारी, ठेकेदार व सेल्समैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

इससे पहले यूपी में इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज, फैजाबाद का अयोध्या और मुगलसराय का नाम दीनदयाल उपाध्याय नगर किया गया था। इसके अलावा यूपी के कई शहरों में बाजारों और स्टेशनों के नाम भी बदले गए हैं। इसे लेकर भी काफी राजनीति हुई थी। विपक्षी दलों ने बीजेपी पर नाम बदलने को लेकर निशाना भी साधा था।

Tags: cm yogifarrukhabadfarrukhabad newsLucknow Newspanchalnagar
Previous Post

बीजेपी दफ्तर के अंदर CM योगी, बाहर आत्मदाह की कोशिश!

Next Post

CM धामी ने डॉ निधि के ट्रांसफर को रोकने के दिए निर्देश

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

नारी शक्ति को मिलेगा पूरा अधिकार, सीएम धामी बोले- महिला आरक्षण ऐतिहासिक कदम

15/04/2026
Gorakhpur's name entered in the Guinness Book for AI awareness
Main Slider

बड़ी खबर! एआई जागरूकता पर गिनीज बुक में दर्ज हुआ गोरखपुर का नाम

15/04/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित हुआ यूपी: मुख्यमंत्री योगी

15/04/2026
mushroom production
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार संवार रही ग्रामीण महिलाओं का जीवन, मशरूम उत्पादन से 10 लाख तक कमा

14/04/2026
Boiler explodes at Vedanta Power Plant
Main Slider

वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटा, 40 मजदूर घायल

14/04/2026
Next Post

CM धामी ने डॉ निधि के ट्रांसफर को रोकने के दिए निर्देश

यह भी पढ़ें

दिलीप घोष की फिसली जुबान, ममता बनर्जी को दी गाली,कहा- ह**मी

04/12/2020
Ram Navami

राम नवमी पर कर लें ये काम, मनचाहे जीवनसाथी की होगी प्राप्ति

27/03/2026
देश के इतिहास के लिए ‘काला दिन 'Black day' for the history of the country

देश के इतिहास के लिए ‘काला दिन’, राज्यसभा में हुई लोकतंत्र की हत्या : कांग्रेस

20/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version