• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जब लोककल्याण के लिए योगी ने तोड़ दी थी मंदिर से बाहर न निकलने की परंपरा

Writer D by Writer D
02/04/2022
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। मुख्यमंत्री, गोरक्षपीठाधीश्वर और नाथपंथ की सबसे बड़ी संस्था अखिल भारत वर्षीय अवधूत भेष बारह पंथ योगी महासभा के अध्यक्ष योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) देश और प्रदेश में सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि के लिए विशेष अनुष्ठान कर चैत्र नवरात्र पर नौ दिन का व्रत रखेंगे। मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना करेंगे। कभी नवरात्र के नौ दिनों तक मंदिर से बाहर न निकलने वाले योगी आदित्यनाथ ने लोककल्याण के लिए इस परंपरा को तोड़ दिया था।

गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ नवरात्र में गोरक्षपीठ से बाहर नहीं निकलते थे, लेकिन वर्ष 2014 में लोक कल्याण के लिए उन्होंने यह परम्परा तोड़ी। तब वे सांसद थे। नंदानगर में हुए रेल हादसे के दौरान पहली बार परम्परा तोड़ कर योगी आदित्यनाथ ने घटनास्थल का दौरा किया था। उस समय इनकी संवेदशीलता को सभी ने सराहा था। लोगों का कहना था कि मठ की परंपरा की बजाय लोकहित को बड़ा मनाने वाले योगी आदित्यनाथ, गुरु गोरक्षनाथ के दिखाए मार्ग पर चलने वाले सच्चे संत हैं।

कलश स्थापना से शुरू होगी आराधना

शनिवार को गोरखनाथ मंदिर में मठ के प्रथम तल स्थित शक्ति मंदिर एवं मंदिर परिसर स्थित दुर्गा मंदिर में कलश स्थापना होगी। शक्ति मंदिर में कलश स्थापना कर मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ मां शैलपुत्री की अराधान करेंगे। गोरक्षपीठ के मंदिर मानसरोवर मंदिर में कलश स्थापना कर मां शैलपुत्री की आराधना भी होगी। गोरक्षपीठ से जुड़े मां मंगला देवी मंदिर बेतियाहाता में भी घट स्थापना कर मां शैलपुत्री की आराधना होना है।

CM योगी ने निभाया संतों से किया वादा, अयोध्या धाम के सभी मंदिरों को किया कर मुक्त

बोले मंदिर के सचिव

मंदिर के सचिव द्वारिका तिवारी ने कहा कि गोरखनाथ मंदिर, मंगला देवी मंदिर और मानसरोवर मंदिर में हर दिन दुर्गा सप्तशती का पाठ होगा। नौ दिनों तक मां की आराधना का क्रम चलता रहेगा। नवरात्र के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की आराधना के साथ ही गोरखनाथ मंदिर के मठ के प्रथम तल पर स्थित शक्ति मंदिर में दुर्गा सप्तशती का पाठ शुरू हो जाएगा।

09 अप्रैल को होगी निशा पूजा

आचार्य रामानुज त्रिपाठी बताते हैं कि 09 अप्रैल को नवरात्र की अष्टमी है। जिस दिन रात को निशा पूजन होगी। 10 अप्रैल को नवमी है। उस दिन कन्या पूजन होगा। अष्टमी और नवमी को कन्या पूजन में गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ भी शामिल हो सकते हैं।

वर्षों पहले से होती है सभी देवी-देवताओं की पूजा

मंदिर के सचिव द्वारिका तिवारी का कहना है कि मंदिर में कालांतर से ही सभी देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना होती रही है। पहले दीवारों में मूर्तियां थीं। वर्ष 1974 में हुए बड़े आयोजन में जिसमें देवरहा बाबा, शंकराचार्य समेत देश के संत-महात्मा शामिल हुए थे। उसी वर्ष यहां देवी-देवताओं के मंदिर बने और मूर्तियां स्थापित हुईं। नाथपंथ हमेशा से लोकहित के लिए समर्पित रहा है।

Tags: Chaitra navratricm yogiGorakhnath Templegorakhpur news
Previous Post

सीएम योगी ने चैत्र रामनवमी-2022 की तैयारी के सम्बन्ध में समीक्षा की

Next Post

यमुना में नहाने गये तीन किशोरों की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Flood
उत्तर प्रदेश

591 करोड़ अलर्ट मैसेज से बाढ़ के दौरान यूपी में बचाई गई लाखों की जान, एक भी जनहानि नहीं

04/09/2026
Ek Ped Guru ke Naam
उत्तर प्रदेश

शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

04/09/2026
Swatantra Bhardwaj was detained in Bulandshahr.
उत्तर प्रदेश

जंतर-मंतर मारपीट मामले में कार्रवाई, स्वतंत्र भारद्वाज बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया

04/09/2026
Lucknow Drug Racket Busted
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में एएनटीएफ-एफएसडीए की संयुक्त कार्रवाई से नशीली दवाओं के संगठित कारोबार का खुलासा

04/09/2026
Water level of the Mandakini river recedes in Chitrakoot.
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट में घटा मंदाकिनी का जलस्तर, 688 लोगों का रेस्क्यू, सीएम योगी के निर्देश पर राहत-बचाव अभियान जारी

04/09/2026
Next Post
drowning

यमुना में नहाने गये तीन किशोरों की मौत

यह भी पढ़ें

RJ Devangana

देहरादून की RJ देवांगना के नाम एक और कामयाबी, इस ब्यूटी कॉन्टेस्ट में रहीं फर्स्ट रनरअप

24/03/2021
Attack on Shia cleric Maulana Kalbe Jawad

लखनऊ में बड़ा हंगामा! मौलाना कल्बे जवाद की गाड़ी पर हुआ पथराव, मचा बवाल!

14/10/2025
Vadodara Boat Accident

वडोदरा नाव हादसे में अब तक 14 की मौत, PMO ने जताया शोक

18/01/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version