• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक करोड़ के गांजे के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

Writer D by Writer D
05/04/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, फतेहपुर
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फतेहपुर। जिले में सोमवार को थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने 100 किलोग्राम गांजे के साथ चार अंतर्जनपदीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार (Arrested) किया है। वे एक्टिवा स्कूटी से गांजे की तस्करी कर रहे थे। इस दौरान उनके पास से पुलिस ने दो मोबाइल और एक 315 बार तमंचा व कारतूस भी बरामद किया। बाद में पुलिस ने चारों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। बरामद किए गए गांजे की कीमत अंतर राष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ रुपये बताई जा रही है।

अपर पुलिस राजेश कुमार ने गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाये जाने उद्देश्य से जिले में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बिंदकी थाना प्रभारी रवींद्र श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ महरहा चौराहा पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक एक्टिवा स्कूटी पर सवार दो व्यक्ति एक भरी हुई सफेद बोरी लेकर मुरादीपुर की तरफ से जाते दिखाई दिए। जिन्हें पुलिस ने रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखते ही स्कूटी सवार पीछे मुड़कर कल्यानपुर थान क्षेत्र की ओर भागने लगे। बिंदकी पुलिस ने कल्यानपुर पुलिस को तस्करों की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही कल्यानपुर थाना प्रभारी अनिरुद्र द्विवेदी, एसओजी प्रभारी विनोद मिश्रा व पीछा करते हुए बिंदकी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गौशपुर मोड़ के समीप से तस्करों को धर दबोचा। तलाशी में टीम को स्कूटी सवारों से 15 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। निशानदेही पर दो अन्य अन्य तस्करों से मिला 85 किलो और गांजा मिला है।

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि स्कूटी में सवार दोनों युवकों ने अपना नाम आशीष तिवारी पुत्र जगदीश तिवारी, धीरू उर्फ विमल तिवारी पुत्र नोखेलाल तिवारी निवासीगण सौंह थाना कल्यानपुर, फतेहपुर बताया। पुलिस की सख्ती से आरोपियों ने पूछताछ के दौरान अपने दो और साथियों राजभान सिंह उर्फ गुड्डू सिंह पुत्र शिव बहादुर सिंह निवासी रसूलपुर थाना औंग जिला फतेहपुर व रजनीश उर्फ राजा दीक्षित पुत्र रमेश प्रसाद निवासी पचनेही थाना कोतवाली देहात जनपद बांदा को गांजे की तस्करी कारोबार में शामिल होने की बात स्वीकार की है। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने उक्त दोनों आरोपियों को कल्यानपुर के दलाबलाखेड़ा रोड पर नहर किनारे से गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 85 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार किए गए गांजा तस्करों का मास्टरमाइंड रजनीश के खिलाफ पहले से बाँदा व फतेहपुर जनपद में तीन मुकदमे दर्ज हैं। वहीं अन्य तीन आरोपियों पर भी जिले के कल्यानपुर व औंग थानों में मादक पदार्थ अधिनियम एक्ट की तहत मुकदमें दर्ज हैं।

उन्होंने बताया कि यह तस्कर बांदा जिले से गांजा लेकर फ़तेहपुर जनपद के विभिन्न्न थाना क्षेत्रों में बेचने का काम करते थे। जिनपर मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 8/20 के तहत कार्रवाई कर आरोपियों को जेल भेजा गया है।

Tags: crime newsfatehpur news
Previous Post

सर्राफा व्यापारी से पांच लाख की लूट

Next Post

5 अप्रैल राशिफल: इन राशि वालों के लिए आज का दिन है उत्तम

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में परिषदीय शिक्षा की गुणवत्ता को नई गति, शिक्षक संकुल बैठकों से संवरेगा शिक्षण

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

स्वयं सहायता समूह से मिली ताकत, सैनिटरी नैपकिन का कारोबार खड़ा कर 30 गांवों तक पहुंचाया

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी पुलिस को नई ताकत: बजट 2.7 गुना बढ़ा, 2.26 लाख से अधिक भर्तियां

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस को बड़ी सौगात, वर्दी भत्ता ₹15 हजार और सिम भत्ता ₹2,500 होगा

21/10/2026
Next Post
horoscope

5 अप्रैल राशिफल: इन राशि वालों के लिए आज का दिन है उत्तम

यह भी पढ़ें

AK Sharma paid tribute to Kalyan Singh

बाबू जी का जीवन गरीबों, दीन, दुखियों के उत्थान के लिए समर्पित रहा: एके शर्मा

05/01/2025
CM Dhami

विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर मुख्यमंत्री का सख्त रुख, वितरण लॉस व विद्युत चोरी पर जीरो टॉलरेंस

12/02/2026
Molests

निलंबित पीएसी सिपाही ने की दोस्त की बेटी से अश्लील हरकत

15/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version