• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आसाराम के खिलाफ दुष्कर्म मामले की परिवार ने अपनी सुरक्षा को लेकर जतायी चिंता

Writer D by Writer D
09/04/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, शाहजहांपुर
0
Asaram Bapu

Asaram Bapu

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शाहजहांपुर। गोंडा जिले में कथावाचक आसाराम (Asaram) के आश्रम में एक लड़की का शव मिलने के बाद उसके द्वारा दुष्कर्म की शिकार शाहजहांपुर की पीड़िता  के पिता ने अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।

पीड़िता के पिता ने दावा किया है कि 21 मार्च को आसाराम के एक अनुयाई द्वारा उनके घर के बाहर धमकी भरा पत्र भी छोड़ा गया था, जिसे लेकर उनका पूरा परिवार खौफ में है।

आसाराम के खिलाफ दुष्कर्म मामले की पीडिता के पिता ने शनिवार को फोन पर बताया कि 21 मार्च को आसाराम का एक अनुयायी उनके घर आया और जमकर हंगामा किया।  उन्होंने बताया कि बाद में वह उनके घर के बाहर रखी मेज पर एक पत्र छोड़ गया, जिसमें पीडिता के लिए कई आपत्तिजनक बातें लिखी हुई थीं।

पीड़िता के पिता के मुताबिक, धमकी देने वाले ने अपना पूरा पता देते हुए पत्र का जवाब देने को भी कहा है। उन्होंने बताया कि पत्र में धमकी देने वाले व्यक्ति ने अपना नाम राम सिंह यादव और पता गोपालपुर (मैनपुरी) लिखा है।

पीड़िता के पिता के अनुसार, पत्र में धमकी दी गई है कि हो सके तो उधर ही जाकर रहो, वरना तुम्हें तुम्हारे परिवार सहित जिंदा जला देंगे और तुम्हारे लावारिस दोस्त देखते रहेंगे।  इस धमकी भरे पत्र की शिकायत उन्होंने कोतवाली में लिखित रूप से की है।

पीड़िता के पिता ने कहा कि गोंडा में आसाराम के आश्रम में एक लड़की की कथित हत्या के बाद उनका परिवार और ज्यादा भयभीत हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कोई उनकी फरियाद नहीं सुन रहा है और पुलिस भी सुरक्षा के नाम पर महज खानापूर्ति कर रही है।

इस मामले में शाहजहांपुर के पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बताया कि पीड़िता  की सुरक्षा के संबंध में स्थानीय अभिसूचना इकाई से वार्ता करके जरूरी सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।

शाहजहांपुर की रहने वाली नाबालिग पीड़िता ने वर्ष 2013 में आसाराम पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। मामले में अदालत ने 28 अप्रैल 2018 को आसाराम को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। तब से वह जेल में बंद है।

गौरतलब है कि गोंडा जिले में बहराइच रोड पर स्थित आसाराम के आश्रम के परिसर में खड़ी एक कार से शुक्रवार तड़के एक लड़की का शव बरामद किया गया था।

अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज प्रजापति के मुताबिक, नगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिमौर की 13 वर्षीय लड़की बीते मंगलवार से घर से लापता थी।

Tags: asaram bapucrime newsshahjhapur news
Previous Post

आवास बिना नहीं हटेंगी गरीबों की झोपड़ियां : सीएम योगी

Next Post

ISIS ने तीन चरण में ऑन लाइन ट्रेनिंग दी थी मुर्तजा को

Writer D

Writer D

Related Posts

Brijesh SIngh-Dhananjay
Main Slider

धनंजय सिंह के गढ़ में बाहुबली बृजेश सिंह की दस्तक, बेटे सिद्धार्थ को लॉन्च करने की तैयारी

19/05/2026
Raja Bhaiya
Main Slider

‘जितने मुस्लिम हैं, पहले सब हिंदू थे’, राजा भैया के बयान पर मचा बवाल

19/05/2026
ODOC
उत्तर प्रदेश

‘एक जनपद एक व्यंजन’ से वैश्विक पहचान की ओर बढ़ेगा उत्तर प्रदेश का पारंपरिक स्वाद

19/05/2026
Sushil Prajapati
उत्तर प्रदेश

रेप आरोपी के जेल से बाहर आते ही रोड शो, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप

19/05/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरा डिजिटल स्वगणना प्रपत्र

16/05/2026
Next Post

ISIS ने तीन चरण में ऑन लाइन ट्रेनिंग दी थी मुर्तजा को

यह भी पढ़ें

मासूम की मौत

14वीं मंजिल से गिरकर पांच साल के मासूम की मौत, सोसाइटी में मची अफरा-तफरी

07/11/2020
ford electric suv

Ford की खुशखबरी, देश में भागेगी ये इलेक्ट्रिक एसयूवी, फुल चार्ज पर 491 km चलेगी

11/09/2021
केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी कोरोना पॉजिटिव

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी कोरोना पॉजिटिव मिले, जोधपुर एम्स में भर्ती

08/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version