• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

2+2 वार्ता से पहले मोदी, बाइडेन की वर्चुअल बैठक

Writer D by Writer D
10/04/2022
in नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नयी दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Biden) दोनों देशों के विदेश और रक्षा मंत्रियों की चौथी 2+2 बैठक से पहले सोमवार को वर्चुअल बैठक में हिस्सा लेंगे।

दोनों नेता बैठक में द्विपक्षीय साझेदारी की समीक्षा करेंगे और दक्षिण एशिया, हिन्द-प्रशांत क्षेत्र की हालिया घटनाओं सहित आपसी हित के वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

एक आधिकारिक बयान में रविवार को कहा गया कि वर्चुअल बैठक दोनों पक्षों को द्विपक्षीय व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के उद्देश्य से अपनी नियमित और उच्च स्तरीय भागीदारी जारी रखने में सक्षम बनाएगी।

नेताओं की वर्चुअल बैठक चौथी भारत-अमेरिका 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता से पहले होगी, जिसका नेतृत्व भारतीय पक्ष में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर करेंगे। अमेरिका की तरफ से रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन और राज्य सचिव एंटनी ब्लिंकन बैठक में उपस्थित होंगे।

भाजपा विचार आधारित पार्टी, अन्य दल परिवार पर चलने वाले : मुख्यमंत्री धामी

व्हाइट हाउस ने वार्ता से संबंधित एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति बाइडेन ‘हमारी सरकारों, अर्थव्यवस्थाओं और हमारे लोगों के बीच संबंधों को और गहरा करने के लिए’ प्रधानमंत्री मोदी के साथ वर्चुअल मुलाकात करेंगे।

बयान में कहा गया कि दोनों नेता कई मुद्दों पर सहयोग पर चर्चा करेंगे, जिसमें कोविड-19 महामारी को समाप्त करना, जलवायु संकट का मुकाबला करना, वैश्विक अर्थव्यवस्था को मजबूत करना और हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा, लोकतंत्र और समृद्धि को मजबूत करने के लिए एक स्वतंत्र, खुली, नियम-आधारित अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था को बनाए रखना शामिल है।

वे हिन्द-प्रशांत आर्थिक ढांचे के विकास और उच्च गुणवत्ता वाले बुनियादी ढांचे को तैयार करने के बारे में चल रही बातचीत को आगे बढ़ाएंगे।

टीम यूपी तैयार है प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए

व्हाइट हाउस ने कहा, “राष्ट्रपति बाइडेन यूक्रेन के खिलाफ रूस के क्रूर युद्ध के परिणामों और वैश्विक खाद्य आपूर्ति और उत्पाद बाजारों पर इसके अस्थिर प्रभाव को कम करने के परिणामों पर हमारे करीबी परामर्श जारी रखेंगे।”

श्री बाइडेन ने आखिरी बार मार्च में अन्य क्वाड लीडर्स के साथ प्रधानमंत्री मोदी से बात की थी।

Tags: biedendelhi newsNational newspm modi
Previous Post

भाजपा विचार आधारित पार्टी, अन्य दल परिवार पर चलने वाले : मुख्यमंत्री धामी

Next Post

‘नेताजी’ से भी शिवपाल का हुआ मोहभंग, बड़े भाई के लिए कह दी ऐसी बात

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

निठारी कांड से बरी सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में की आत्महत्या, इस हाल में मिला शव

18/09/2026
पंजाब

पंजाब की तीर्थ यात्रा स्कीम से 5.10 लाख श्रद्धालुओं को लाभ

18/09/2026
Main Slider

CM Dhami ने 100 ट्रेकिंग रूट्स के सर्वेक्षण दल को किया रवाना

18/09/2026
Main Slider

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट

18/09/2026
उत्तराखंड

पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण

17/09/2026
Next Post
Shivpal Yadav

'नेताजी' से भी शिवपाल का हुआ मोहभंग, बड़े भाई के लिए कह दी ऐसी बात

यह भी पढ़ें

CM Dhami

सीएम धामी ने चम्पावत में ‘स्मार्ट स्कूल-स्मार्ट ब्लॉक’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ

11/05/2023
Ganga Jal

साइंटिस्ट कम्युनिटी भी पवित्र संगम के जल को क्रिस्टल क्लियर देख अभिभूत

06/03/2025
samrat choudhary

मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड: CM सम्राट ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये सहायता का ऐलान

04/06/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version