• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Ropeway Accident: 18 घंटे से हवा में लटके 48 श्रद्धालु, ड्रोन से पहुंचाया जा रहा खाना

Writer D by Writer D
11/04/2022
in राष्ट्रीय, क्राइम, झारखंड
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देवघर। त्रिकूट पहाड़ पर रविवार शाम को बड़ा हादसा हो गया। यहां देर शाम पर्यटकों के लिए संचालित कई ट्रालियाँ (Ropeway Accident) आपस में टकरा गईं, जिससे एक की मौत हो गई, 48 लोग अभी भी फंसे हुए हैं।

रोप-वे हादसे के बाद सोमवार की सुबह राहत और बचाव कार्य फिर शुरू किया। हालांकि, तारों के जाल के कारण NDRF और सेना के कमांडो छह घंटे की मशक्कत के बाद भी रेस्क्यू नहीं कर पाए हैं। ऑपरेशन में दो हेलिकॉप्टर लगे हैं। स्थिति यह है कि रविवार की शाम करीब 4 बजे से 48 लोग 18 घंटे से ज्यादा समय से ट्रॉली में फंसे हवा में लटके हैं।

रातभर लोग रोप-वे की ट्रॉली में बैठे हवा में लटके रहे। एक-दूसरे से बात करके डर को खत्म किया। देर रात केबिन में फंसे लोगों तक खाने का पैकेट पहुंचाने की कोशिश हुई। हालांकि कई लोगों तक खाना-पानी नहीं पहुंच सका। NDRF की टीम ने ओपन ट्राॅली से पैकेट केबिन में फेंकने की कोशिश की। सबकी हिम्मत बढ़ाने का प्रयास किया गया। सुबह होते ही सेना ने रेस्क्यू शुरू कर दिया। सुबह करीब साढ़े छह बजे वायु सेना का हेलिकॉप्टर पहुंचा। इसमें कमांडो भी मौजूद हैं। हेलिकॉप्टर ने ऑपरेशन शुरू करने से पहले हवाई सर्वे किया। हवा में अटके ट्राॅली में फंसे लोगों को सुरक्षित नीचे उतारने की योजना तैयार की गई।

त्रिकूट रोपवे हादसा

देवघर जिला प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं और लोगों को जल्द से जल्द निकालने की कोशिश कर रहे हैं। दरअसल रविवार को रामनवमी के मौके पर यहां सैकड़ों लोग घूमने आए थे और वो रोपवे पर सवार थे। अचानक रोपवे की ट्रॉलियां एक दूसरे से टकरा गईं जिससे यह हादसा हुआ।

केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट, 6 मजदूर जिंदा जले

घटना को लेकर एक पर्यटक ने बताया कि हादसा उस वक्त हुआ जब एक ट्रॉली ऊपर चढ़ रही थी और दूसरी ट्रॉली नीचे आ रही थी, इसी दौरान दोनों ट्रॉलिया एक दूसरे के संपर्क में आ गईं जिससे उनमें टक्कर हो गई। फिलहाल कुछ घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

त्रिकूट रोपवे हादसा

जानकारी के मुताबिक दो ट्रॉलियों के टकराने के बाद अन्य ट्रॉलियां भी अपनी जगह से हट गईं (डिस्प्लेस) जिससे वो भी जाकर पत्थर से टकरा गईं।

चकराता के जंगलों में लगी भीषण आग, फलदार पेड़ जलकर राख

वहीं हादसे के बाद देवघर के जिला कलेक्टर मंजूनाथ भैजंत्री ने बताया कि रोपवे सर्विस को बंद कर दिया गया है और घायलों को इलाज के लिए देवघर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

त्रिकूट रोपवे हादसा

हादसे के बाद गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे ने घायलों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने केंद्र सरकार और झारखंड सरकार के मुख्य सचिव से तुरंत मौके पर एनडीआरएफ की टीमों को भेजने का आग्रह किया।

बता दें तीन शिखरों का पर्वत होने की वजह से इसका नाम त्रिकूट पर्वत है। देवघर से करीब 13 किलोमीटर दूर दुमका रोड पर त्रिकूट पर्वत है जहां पर्यटन के लिए रोपवे सेवा संचालित की जाती है। त्रिकूट रोपवे भारत का सबसे ऊंचा रोपवे सर्विस है।

Tags: Jharkhand newsNational newsropeway accident
Previous Post

केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट, 6 मजदूर जिंदा जले

Next Post

‘अपनी बीवी को मेरे पास भेजो…’ JE की डिमांड पर लाइनमैन ने उठाया खौफनाक कदम

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

नियुक्ति पत्र नहीं, यह है जनसेवा का संकल्प पत्र: पुष्कर सिंह धामी

14/05/2026
SIR
Main Slider

दिल्ली, पंजाब और महाराष्ट्र समेत 16 राज्यों में SIR की तारीखों का ऐलान, चुनाव आयोग ने कसी कमर

14/05/2026
Air blast in Asansol coal mine
क्राइम

आसनसाेल के कोयला खदान में एयर ब्लास्ट, 40 से ज्यादा श्रमिक घायल

14/05/2026
Mamata Banerjee
राजनीति

ममता बनर्जी बनीं वकील, चुनाव बाद हिंसा मामले में खुद रखेंगी अपनी दलील

14/05/2026
Storm wreaks havoc in UP, 96 dead
उत्तर प्रदेश

यूपी में आंधी-तूफान का कहर, 96 लोगों की मौत

14/05/2026
Next Post
Five people burnt alive in a fire at a furniture shop

'अपनी बीवी को मेरे पास भेजो...' JE की डिमांड पर लाइनमैन ने उठाया खौफनाक कदम

यह भी पढ़ें

Khus Sharbat

गर्मियों में ठंडा रहने के लिए पीएं खस का शरबत, शरीर को होंगे ये फायदे

10/06/2023
Aaradhya Bachchan Aishwarya Rai Bachchan

ऐश्वर्या राय बच्चन ने शेयर की बेटी आराध्या संग स्पेशल फोटोज

02/11/2020
क्या दिल्ली में लगेगा कर्फ्यू? Will curfew be imposed in Delhi?

बीजेपी अध्यक्ष ने महिला आरोपी आप पार्टी के नेता को निष्कासित करने की मांग उठाई

14/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version