• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यालयों पर न हो बिजली कटौती, इसका अधिकारी रखें ध्यान : एके शर्मा

Writer D by Writer D
13/04/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
ak sharma

ak sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। ऊर्जा व अतिरिक्त ऊर्जा मंत्री अरविन्द कुमार शर्मा (AK Sharma) ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को 24 घंटे मोबाइल चालू रखने व काल आने पर रिसीव करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही जिला मुख्यालयों, महानगरों व मंडल मुख्यालयों पर 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति बनी रहे, इसके लिए पावर कारपोरेशन को निर्देश दिये हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में बिजली की मांग और खपत में वृद्धि दर्ज की गयी है। इसको देखते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर कम से कम समय में बदले जाएं। निगम के अधिकारियों को इसकी समीक्षा प्रतिदिन करने के लिए निर्देशित किया गया है, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी न हो।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि मार्च माह में विगत वर्ष की तुलना में विद्युत की मांग एवं खपत में लगभग 11 प्रतिशत की वृद्धि के बावजूद सभी श्रेणी को लगभग आधा घंटा अधिक विद्युत आपूर्ति की गयी है। अप्रैल माह में अभी तक विगत वर्ष की तुलना में विद्युत मांग में लगभग 07 प्रतिशत एवं ऊर्जा की खपत में लगभग 20 प्रतिशत अधिक वृद्धि दर्ज की गयी है। उत्तर प्रदेश की बोर्ड परीक्षाओं के सभी परीक्षा केन्द्रों को पोषित करने वाले वितरण पोषकों को परीक्षा अवधि में एसएलडीसी से कटौती मुक्त विद्युत आपूर्ति प्रदान की जा रही है।

गणतंत्र दिवस की झांकी के लिए प्रथम पुरस्कार की ट्राफी सीएम योगी को सौंपी गयी

एके शर्मा ने कहा कि विगत वर्ष की तुलना में इस वर्ष तापमान में अप्रत्याशित वृद्धि होने के कारण विद्युत मांग एवं खपत में वृद्धि दर्ज की गयी है। ऐसी स्थिति में विद्युत आपूर्ति सामान्य रहे और निश्चित शिड्यूल के अनुरूप सभी क्षेत्रों को विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो, इसके लिये उ0प्र0 पावर कारपोरेशन को निर्देशित किया गया है। प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों, महानगरों तथा मण्डल मुख्यालयों को 24 घण्टे कटौती मुक्त विद्युत आपूर्ति की जा रही है। इसके अतिरिक्त ग्रामीण क्षेत्रों, तहसील मुख्यालयों तथा बुन्देलखण्ड को भी शिड्यूल के अनुरूप ही विद्युत आपूर्ति की जा रही है।

उपभोक्ताओं से प्राप्त शिकायतों पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाय : एके शर्मा

प्रतिदिन 21000 मेगावाट बिजली हो रही आपूर्ति

इस समय उ0प्र0 जल विद्युत से 48, अलकनन्दा से 416, तापीय विद्युत गृहों से 4789, को जनरेशन से 600, सोलर 1333, रोजा 974, बीइपीएल 365, ललितपुर 1856, बारा 1630, टांडा 375, लैंको 1111 तथा मेजा से 580 कुल 12633 मेगावाट राज्य सेक्टर से विद्युत प्राप्त हो रही है। इसके अतिरिक्त 8361 मेगावाट विद्युत आयात की जा रही है। वर्तमान में प्रदेश को लगभग 21000 मेगावाट विद्युत की आपूर्ति प्रतिदिन की जा रही है।

स्थानीय दोषों को कम से कम समय में ठीक करने के निर्देश

ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री एके शर्मा ने बताया है कि प्रतिदिन कारपोरेशन के अधिकारियों को विद्युत आपूर्ति की समीक्षा करने के निर्देश दिये गये हैं। वितरण निगमों के प्रबन्ध निदेशकों को निर्देशित किया गया है कि स्थानीय दोषों को कम से कम समय में ठीक करने की व्यवस्था की जाय। निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए सभी अधिकारी व कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्रो की पेट्रोलिंग करते रहें, सभी कॉल रिसीव करें और फोेन 24×7 घंटे चालू रखें, जिससे कोई भी सूचना उनको तुरन्त प्राप्त हो सके। क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर कम से कम समय में बदले जाये, साथ ही ट्राली ट्रांसफार्मर भी उपलब्ध रहें, जिससे आवश्यकतानुसार उनका उपयोग किया जा सके।

नगरीय निकाय क्षेत्रों में आवारा पशुओं की मौजूदगी पर अंकुश लगाया जाय : एके शर्मा

उपभोक्ताओं से बिजली दुरुपयोग न करने की अपील

ऊर्जा मंत्री ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि विद्युत उपयोग में यह सावधानी बरतें की विद्युत का दुरूपयोग न हो, साथ ही देश एवं प्रदेश के हित में विद्युत की बचत भी करें। उन्होंने यह भी अपील की है कि अपना विद्युत बिल समय से जमा करें, जिससे विद्युत आपूर्ति के लिए आवश्यक संसाधन की कमी न रहे।

Tags: live hindi newsLucknow Newsnews hindi todaynews in hindiTodays News
Previous Post

विभूतिखंड स्थित होटल के बेसमेंट में लगी आग, दमकल की गाड़ियां मौजूद

Next Post

अमरनाथ गुफा से आई बाबा बर्फानी की इस साल की पहली तस्वीर

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

ऊर्जा क्षेत्र की मजबूती से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: ए.के. शर्मा

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के प्रयासों से 30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगद

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘बहन जी, मेरी इतनी परीक्षा क्यों लेती हैं?’ आकाश आनंद ने सुनाया मायावती से बातचीत का किस्सा

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

ग्रेटर नोएडा PNB में 35 करोड़ का बड़ा घोटाला, मैनेजर समेत 5 कर्मचारी सस्पेंड

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

सिंगापुर की तकनीक और यूपी का सामर्थ्य मिलकर लिखेंगे वैश्विक विकास की नई इबारत: CM योगी

28/10/2026
Next Post
Baba Barfani

अमरनाथ गुफा से आई बाबा बर्फानी की इस साल की पहली तस्वीर

यह भी पढ़ें

Prakritik Paint

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को योगी सरकार दिखा रही स्‍वावलंबन की राह

15/06/2022
Parliament Session

कोरोना महामारी के बीच संसद के मानसून सत्र बुलाए जाने की तैयारियां शुरू

26/08/2020
urfi javed

उर्फी जावेद ने पहनी जंजीर, शरीर का हो गया ये हाल

02/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version