• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जहांगीरपुरी हिंसा: गृहमंत्री के निर्देश, कहा- ऐसी कार्रवाई करें जो मिसाल बने, न हो ऐसी घटनाएं

Writer D by Writer D
18/04/2022
in नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Muslim League Jammu and Kashmir

Amit Shah

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। जहांगीरपुर हिंसा (Jahangiripuri Violence) मामले में गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने पुलिस को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। शाह ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई करें जो मिसाल बने। जिससे कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

दिल्ली के पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने सोमवार को कहा कि जहांगीरपुरी हिंसा के सिलसिले में अब तक दोनों समुदायों के 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि उन्होंने इन दावों का खंडन किया कि हनुमान जयंती शोभायात्रा के दौरान एक मस्जिद में भगवा झंडे फहराने का प्रयास किया गया था।

जहांगीरपुरी मामले में वृंदा करात और एम तिवारी ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के जहांगीरपुरी में निकाली गई यात्रा में लोग हथियारों से लैस थे। जिसमें कई लोग तलवारें, लाठियां और हथियार लिए हुए थे। दिल्ली पुलिस आयुक्त को लिखे पत्र में दोनों ने घटना में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। साथ ही कहा है कि शोभा यात्रा के दौरान इन हथियारों को खुलेआम लहराया गया।

पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान जोर देकर कहा कि हिंसक झड़पों में शामिल लोगों को वर्ग, पंथ या धर्म के आधार पर बख्शा नहीं जाएगा। अस्थाना से जब पूछा गया कि क्या झंडा फहराने की कोशिशों के बाद झड़प शुरू हुई थी तो उन्होंने कहा नहीं, शोभायात्रा के दौरान मस्जिद में भगवा झंडा फहराने का कोई प्रयास नहीं किया गया था। कई राजनेताओं और सोशल मीडिया यूजर्स ने आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने जहांगीरपुरी में एक स्थानीय मस्जिद पर झंडा फहराने की कोशिश की, जिसके बाद पथराव और हिंसा हुई।

जहांगीरपुरी हिंसा मामले में VHP और बजरंग दल पर FIR, लगे ये आरोप

उल्लेखनीय है कि शहर के जहांगीरपुरी इलाके में शनिवार को हनुमान जयंती शोभायात्रा के दौरान झड़प हुई थी, जिसमें नौ पुलिसकर्मी और एक नागरिक घायल हो गया था। अस्थाना ने कहा कि शनिवार को हुई झड़पों की जांच अपराध शाखा को सौंप दी गई है और इस संबंध में 14 टीमों का गठन किया गया है। इसके अलावा फोरेंसिक टीमों ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किये हैं।

पुलिस प्रमुख ने कहा कि कुछ लोग स्थिति को तनावपूर्ण बनाए रखने के लिए सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाने की कोशिश कर रहे है। उन्होंने लोगों से इन पर ध्यान न देने की अपील की।

जहांगीरपुरी हिंसा: आरोपी की पत्नी को हिरासत में लेने गई पुलिस पर पथराव

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के जरिए माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों को भी बख्शा नहीं जाएगा। अस्थाना ने कहा, हम सोशल मीडिया पर नजर रख रहे हैं और अगर जरूरत पड़ी तो झूठी खबरें फैलाने, गलत सूचना देने या माहौल को नुकसान पहुंचाने की मंशा से ट्वीट करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कानूनी कार्वाई की जाएगी।

पुलिस प्रमुख ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज और डिजिटल जानकारी के विश्लेषण के माध्यम से सभी कोणों से मामले की जांच की जाएगी। उन्होंने शनिवार को हुई घटना के बारे में बताया कि शाम करीब 4.15 बजे हनुमान जयंती के मौके पर शोभायात्रा निकाली गई थी। शाम करीब 6:15 बजे तय रास्तों पर शोभायात्रा निकली। शोभा यात्रा के दौरान पीछे चल रहे लोग तीखी बहस होने के बाद रुक गए, जिसके बाद पथराव हुआ।

अस्थना ने पुलिस बल के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इससे पता चलता है कि कर्मियों ने दोनों समूहों को अलग कर दिया और लोगों को घायल होने से बचा लिया। उन्होंने कहा, हमने मामला दर्ज किया है और दोनों समुदायों के 23 लोगों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है। उनमें से आठ का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से अब तक तीन आग्नेयास्त्र और पांच तलवारें भी बरामद की गई हैं।

Tags: amit shahJahangirpuri ViolenceNational news
Previous Post

अब इस बड़े बैंक के लॉकर से गायब हुए 11 करोड़ के सिक्के, CBI करेगी जांच

Next Post

श्रवण साहू हत्याकांड: IPS मंजिल सैनी की बढ़ी मुश्किलें, CBI ने पाया लापरवाही का दोषी

Writer D

Writer D

Related Posts

Rain havoc in Uttarakhand
Main Slider

उत्तराखंड में नदियों का रौद्र रूप, ऋषिकेश-देवप्रयाग में अलकनंदा-गंगा का बढ़ा जलस्तर

01/08/2026
AN Pramod
नई दिल्ली

वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने संभाली भारतीय नौसेना के उप प्रमुख की कमान

01/08/2026
CM Vishnudev Sai met Nitin Nabin.
Main Slider

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने की नितिन नबीन से मुलाकात

01/08/2026
Female student apologized after remarks about PM Modi.
Main Slider

‘मुझसे गलती हो गई’… पीएम मोदी पर टिप्पणी के बाद छात्रा का माफीनामा आया सामने

01/08/2026
CM Dhami heard public grievances at the camp office.
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने कैंप कार्यालय में सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

31/07/2026
Next Post

श्रवण साहू हत्याकांड: IPS मंजिल सैनी की बढ़ी मुश्किलें, CBI ने पाया लापरवाही का दोषी

यह भी पढ़ें

DIG suspended the entire Narhi police station

अवैध वसूली कांड पर योगी का एक्शन: SP-ASP हटे, CO निलंबित, SO समेत 23 पर एफआईआर

26/07/2024

टेक्निकल और एडमिनिस्ट्रेटिव पदों पर निकली बंपर भर्ती

25/07/2020
CM Dhami

बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा से लेकर रोजगार तक के लिए संकल्पबद्ध है सरकार: मुख्यमंत्री

26/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version