• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जेल में कैदियों ने पेश की अनोखी मिसाल, मुस्लिमों के साथ हिंदुओं ने भी रखा रोजा

Writer D by Writer D
19/04/2022
in उत्तर प्रदेश, बाराबंकी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले की जेल (Distrcit Jail) में हिंदू-मुस्लिम एकता की अनोखी मिसाल देखने को मिल रही है। बाराबंकी जिला कारागार (District Jail) में मुस्लिम बंदियों (Mslim Prisoners) के साथ एक दर्जन से ज्यादा हिंदू बंदी भी रमजान माह में रोजा (Roja) रख रहे हैं। जेल प्रशासन की ओर से इन रोजेदारों को बकायदा इफ्तार भी कराया जाता है। मुस्लिम बंदियों के साथ हिंदू बंदी रोजा रखकर कौमी एकता की अनोखी मिसाल पेश कर रहे हैं।

आपको बता दें कि कुछ सालों पहले जिला कारागार बाराबंकी में निरुद्ध करीब दो सौ हिंदू बंदियों ने मुस्लिम बंदियों के साथ रोजा रखकर एक नई शुरुआत की थी। तब से हिंदू बंदी जेल में रोजा रखकर हिंदू-मुस्लिम एकता की अनोखी मिसाल कायम कर रहे हैं। बाराबंकी जिला कारागार में इस समय करीब 1400 कैदी हैं, जिनमें से इस बार रमजान के पवित्र माह में कुल 250 बंदी रोजा रख रहे हैं। इनमे से कई मुस्लिम बंदी ऐसे हैं जो नित्य रोजा रख रहे हैं। वहीं 15 हिंदू बंदी भी मुस्लिम बंदियों के साथ रोजा रख रहे हैं।

जेल प्रशासन की ओर से रोजा रखने वाले बंदियों को इफ्तार के समय खजूर, दूध, चाय समेत सभी जरूरी चीजें दी जा रही हैं। इसके अलावा जो बंदी लजीज व्यंजन खाना चाहते हैं, उन्हे व्यंजन भी उपलब्ध कराया जाता है। हिंदू कैदी भी मुस्लिम कैदियों की तरह दिन भर रोजा रखते हैं और उनके साथ तड़के सुबह 3 बजे उठकर सेहरी करते हैं।

लखीमपुर हिंसा: आशीष मिश्रा की बढ़ी मुश्किलें, जिला अदालत में तय होंगे आरोप

बाराबंकी जिला कारागार के जेलर आलोक शुक्ला ने बताया कि जेल में इस तरह मुस्लिम-हिंदू भाईचारा देखकर हमें खुशी होती है। यहां करीब 250 बंदी ने इस साल रोजा रखा हुआ है। इसमें 15 हिंदू बंदी भी शामिल हैं। इन सभी के लिये एक वक्त के भोजन की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा रोजेदारों के लिये जो-जो जरूरी है, उस सब की जेल में व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा रोजा अफ्तार के लिये भी कुछ खास व्यंजन भी बनवाया जाता है।

Tags: barabanki jailbarabanki newslive hindi newsNational newsnews hindi todaynews in hindiRamadanTodays Newsup news
Previous Post

पाकिस्तान में नए मंत्रिमंडल में 34 मंत्री शामिल, राष्ट्रपति ने शपथ दिलाने से किया इंकार

Next Post

38 साल बाद 63 विस्थापित हिन्दू बंगाली परिवारों का पुनर्वास, CM योगी ने दी कई सौगातें

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

मिशन शक्ति 6.0 में यूपी पुलिस का कमाल, सात दिन में पांच राज्यों से खोज निकाले 32 लाख के गुम मोबाइल

17/10/2026
Main Slider

फैजुल्लागंज को हर साल की बाढ़ से मिलेगी स्थायी मुक्ति, आईआईएम रोड से पक्कापुल तक बनेगा 5.5 किमी लंबा तटबंध

17/10/2026
उत्तर प्रदेश

बैलेट पेपर से हो रहा है चुनाव, न्याय के पक्ष में परिणाम देने का काम जनता-जनार्दन का: मुख्यमंत्री योगी

17/10/2026
Main Slider

केरल की बेटी का सीएम योगी को भावुक पत्र, मेरे विवाह पर आइए

17/10/2026
उत्तर प्रदेश

कसारी-मसारीः अपराध के मलबे पर सुशासन के मंत्र

17/10/2026
Next Post

38 साल बाद 63 विस्थापित हिन्दू बंगाली परिवारों का पुनर्वास, CM योगी ने दी कई सौगातें

यह भी पढ़ें

Two people burnt alive in a CNG car fire

चलती कार बनी आग का गोला, जिंदा जल गए दो लोग

06/01/2025
Murder

सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की गोली मारकर हत्या

17/07/2022
Data Center

विदेशी निवेशकों की टॉप प्रायोरिटी में शामिल डाटा सेंटर

07/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version