• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ऑनर किलिंग मे मां,चाचा समेत तीन को जेल

Writer D by Writer D
21/04/2022
in इटावा, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इटावा। जिले के जसवंतनगर क्षेत्र में आनर किलिंग (Honor Killing) का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमे एक मॉ ने अपने परिवार की इज्जत की खातिर अपनी बेटी की हत्या देवर और उसके साथी की मदद से कर दी और शव नहर मे फेंक दिया। पुलिस ने हत्यारोपी मां,चाचा और एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया है ।

पुलिस अधीक्षक नगर कपिल देव सिंह ने बुधवार को यहां पत्रकारों को बताया कि अपनी ही बेटी की सम्मान की खातिर हत्या करने के मामले मे मॉ रेनू,चाचा ब्रजेश कुमार और साथी दलवीर सिंह को गिरफतार कर लिया गया है ।

बेटी की हत्या करने वाली रेनू ने बताया कि उसने परिवार की इज्जत की खातिर अपनी बेटी की हत्या कर शव को नहर मे फिंकवाया । उसको अपनी बेटी को मौत के घाट उतारने मे कतई तरस भी नही आया। चाचा ब्रजेश कुमार ने कहा कि भाभी ने इस बात को बताया कि भतीजी की वजह से परिवार की बदनामी होने जा रही है क्योंकि भतीजी कई लड़कों से ताल्लुकात बनाये हुए है । मना करने पर मानने के लिए तैयार नही है, इसलिए भतीजी की हत्या कर शव को नहर मे फेंक दिया ।

श्री सिंह ने बताया कि 13 अप्रैल को जसवंतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम भतौरा नहर पुल में पानी में एक अंजान बालिका का शव बरामद हुआ था जिसकी पहचान अरविन्द धोबी की पुत्री के रूप हुयी थी । शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का कारण एन्टीमोर्टम स्टेगुलेशन आया । शव मिलने के कई दिनों बाद 18 अप्रैल को मृतका की मां ने लडकी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने तथा हत्या करके शव नहर में फेक देने का मुकदमा जसवंतनगर थाना में दर्ज कराया गया था लेकिन पुलिस की जांच मे मॉ की ओर से दर्ज कराया गया मुकदमा पूरी तरह से फर्जी पाया गया ।

एसपी सिटी ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने टीम गठित कर घटना का खुलासा करने ने निर्देश दिए थे । पुलिस की जांच में सामने आया कि नाबालिग बालिका की हत्या में उसके परिजनों का ही हाथ है । जांच के बाद हत्या के आरोप में पुलिस ने मृतक बालिका की मॉ,उसके चाचा और चाचा के एक साथी को गिरफ्तार कर लिया गया।

Tags: crime newsEtawah newsHonor Killingup news
Previous Post

सीएम धामी ने सुनी लोगों की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश

Next Post

उगाही के मामले में फर्जी दरोगा समेत दो गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की चार सदस्यीय टीम परखेगी आयुष्मान अस्पताल की सुविधाओं की हकीकत

25/09/2026
Main Slider

नहीं रहे रामगोविंद चौधरी, SGPGI में ली अंतिम सांस; सपा में शोक की लहर

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

कौशल से कारोबार और नवाचार तक, UPITS में दिखा युवाओं के हुनर का नया चेहरा

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद में गूंजी युवाओं की आवाज़, ‘युवा नीति संवाद’ में 800 से अधिक युवाओं ने की सशक्त भागीदारी

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

क्षति का आकलन कर प्रभावित परिवारों को 24 घंटे के भीतर हर संभव सहायता कराएं उपलब्ध: मुख्यमंत्री

25/09/2026
Next Post
Arrested

उगाही के मामले में फर्जी दरोगा समेत दो गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

STF के हत्थे चढ़े पांच तस्कर, इतने करोड़ का गांजा किया बरामद

21/06/2021

महिलाओं को सिर्फ बच्चे पैदा करना चाहिए, कैबिनेट में होना जरूरी नहीं : तालिबान

09/09/2021
जन्माष्टमी

जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को चढ़ाएं घर में बना ये स्वादिष्ट प्रसाद

11/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version