• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी ने आरएस वर्ल्ड विद्यालय का किया उद्घाटन

Writer D by Writer D
22/04/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  (CM Yogi) ने आज राजातालाब, जनपद वाराणसी में खजूरी स्थित आरएस वर्ल्ड विद्यालय (RS World School) का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में उन्होंने विश्वास जताया कि इस विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखते हुए भारतीय मूल्यों व आदर्शों के दृष्टिगत राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप पठन-पाठन का कार्य संपन्न होगा। यह विद्यालय उत्तर प्रदेश विशेष रूप से पूर्वांचल क्षेत्र में एक मॉडल स्कूल के रूप में अतिशीघ्र अपनी पहचान बनाने में सफल होगा। अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त इस विद्यालय में बारहवीं तक की कक्षाएं संचालित होंगी।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि भारतीय शिक्षा पद्धति देश और दुनिया को एक नई दिशा देगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति विद्यालयों में लागू करायी जा रही है। विगत 2 वर्षों के दौरान कोरोना काल में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  की प्रेरणा से बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था की गयी। शिक्षण कार्य में तकनीक का व्यापक इस्तेमाल किया गया। इसी क्रम में छात्र-छात्राओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिए स्नातक तथा परास्नातक स्तर के विद्यार्थियों को स्मार्टफोन और टैबलेट वितरित किए जा रहे हैं। छात्र-छात्राएं अपने अध्ययन में इसका उपयोग करके न सिर्फ लाभान्वित होंगे, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र का व्यापक विकास होगा और नई प्रतिभाएं सामने आएंगी। इससे देश मजबूत बनेगा।

मुख्यमंत्री  ने लोगों से कोविड संक्रमण से बचाव के लिये सतर्क एवं सजग रहने का आह्वान करते हुए कहा कि कोरोना टीकाकरण के पहले चरण में सीनियर सिटिजन, हेल्थ वर्कर सहित सभी कोरोना वॉरियर्स, दूसरे चरण में 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों, तत्पश्चात 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों, 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों तथा 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों के निःशुल्क वैक्सीनेशन की व्यवस्था की गयी।

लक्ष्य प्राप्त करने के लिए टीम वर्क के साथ आगे बढ़ेगी टीम यूपी

इस अवसर पर प्रदेश के स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  रवीन्द्र जायसवाल ने मुख्यमंत्री  का स्वागत करते हुए कहा कि पूर्वांचल के बच्चों को आधुनिक संसाधनों के साथ अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए यह विद्यालय स्थापित किया गया है। उच्च और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को ध्यान में रखकर धीरेन्द्र महिला पी कॉलेज, आरएस बनारस लॉ कॉलेज, विन्ध्य गुरुकुल कॉलेज तथा विन्ध्य गुरुकुल कॉलेज ऑफ फार्मेसी का भी संचालन किया जा रहा है।

विद्यालय के वाइस चेयरमैन और स्कूल के प्रबंधक  आयुष जायसवाल ने मुख्यमंत्री  को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। अंत में आगन्तुकों के प्रति आभार और धन्यवाद ज्ञापन डॉ वीरेंद्र जायसवाल ने किया। स्कूल की प्रिंसिपल डॉ आशा तिवारी ने स्कूल के संबंध में जानकारी दी।

सीएम धामी से मिले मध्य कमान के जीओसी योगेंद्र डिमरी

इस अवसर पर श्रम एवं सेवायोजन मंत्री  अनिल राजभर, आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण व शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

इससे पूर्व, मुख्यमंत्री  ने सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री  गुरुवार को देर रात जनपद वाराणसी आने के बाद चिरईगांव विकास खंड के सन्धहा पहुंचे। उन्होंने वहाँ पर निर्माणाधीन रिंग रोड फेज-2 के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री  ने निर्माण कार्य को मार्च, 223 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। कार्यदायी संस्था के अभियंताओं ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से परियोजना की प्रगति के संबंध में मुख्यमंत्री  को विस्तार से अवगत कराया।

Tags: live hindi newsLucknow NewsNational newsnews hindi todaynews in hindiTodays News
Previous Post

सीएम धामी से मिले मध्य कमान के जीओसी योगेंद्र डिमरी

Next Post

अस्पतालों में अलर्ट जारी, सीएम ने कोविड नियमों के सख्ती से अनुपालन के दिए निर्देश

Writer D

Writer D

Related Posts

God
Main Slider

देवी-देवताओं को लगाएं इनका भोग, मिलेगा आर्थिक लाभ का आशीर्वाद

03/07/2026
Basket Chaat
Main Slider

लखनऊ की बास्केट चाट का पूरा देश है दीवाना, घर पर ले इस स्ट्रीट फूड का मजा

03/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार आने पर पकड़ी केंद्रीय योजनाओं ने रफ्तार

02/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

CM योगी का निर्णय, मानसिक मंदित संवासियों की अनुदान राशि बढ़ेगी

02/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

936 ट्रेनिंग प्रोवाइडर्स संवारेंगे प्रदेश के 1 लाख से अधिक युवाओं का भविष्य

02/07/2026
Next Post

अस्पतालों में अलर्ट जारी, सीएम ने कोविड नियमों के सख्ती से अनुपालन के दिए निर्देश

यह भी पढ़ें

14-kosi-parikrma

अयोध्या की प्रसिद्ध चौदह कोसी परिक्रमा शुरू, श्रद्धालुओं की संख्या कम

23/11/2020
Makeup Mistakes

करवाचौथ पर न करें मेकअप से जुड़ी ये गलतियां, बिगाड़ देंगी आपका लुक

15/10/2024
CM Yogi

अब दुश्मन को पाताल लोक से निकालता है और पटककर मारता है भारत: योगी

28/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version