• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

30 कुंतल डोडा पोस्त के साथ  एक गिरफ्तार

Writer D by Writer D
23/04/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मिर्जापुर
0
Arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र के हनुमान घाटी के पास से पुलिस ने गुरुवार रात एक कंटेनर से 30 कुंतल डोडा पोस्त फूल (poppy) बरामद किया। इसकी कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपये आंकी गयी है। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री ने शुक्रवार को बताया कि अहरौरा थानाध्यक्ष संजय सिंह को एक सूचना मिली कि लाल रंग की एक कंटेनर से डोडा पोस्त फूल लादकर राजस्थान ले जाया जा रहा है। सोनभद्र की ओर से आ रही कंटेनर को बार्डर पर रोका गया तो चालक वाहन को रोककर भागने लगा। हालांकि पुलिस ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। पूछताछ किया तो उसने बताया कि वह झारखंड के रांची से कंटेनर पर डोडा पोस्त लादकर राजस्थान ले जा रहा था।

कंटेनर की तलाशी कराई गई तो बोरे में भरकर डोडा पोस्त फूल रखा गया था। डोडा पोस्त फूल का वजन कराया गया तो वह 30 कुंतल था। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़ा गया आरोपित बुद्धाराम पुत्र देवाराम बिश्नोई जलौली, मंडोर थाना डांगियावास जिला जोधपुर राजस्थान का निवासी है। इस गिरोह के अन्य लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है।

पोस्त एक फूल वाला पौधा होता है। इसकी खेती मुख्य रूप से भारत, चीन, तुर्की आदि देशों में की जाती है। भारत में पोस्ते की फसल उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में बोई जाती है।

पोस्ते की खेती और व्यवसाय करने के लिए आबकारी विभाग से अनुमति लेना आवश्यक है। पोस्त के पौधे से अफीम निकलती है। सूखे पोस्त के छिलके को डोडा कहते हैं, जिसे पानी में भिगोकर बचा हुआ अफीम का अर्क घोलकर निकाल लिया जाता है। इसमें से मॉर्फिन और कोडीन निकाला जाता है, जिसका इस्तेमाल दवाओं में किया जाता है।

Tags: crime newsmirjapur news
Previous Post

मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Next Post

तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान एक की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस काल में जनता की मजदूरी लूट का श्रोत था मनरेगा: केशव मौर्य

01/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर केस: SIT को 15 दिन का एक्सटेंशन, अब इस दिन रिपोर्ट होगी पेश

01/07/2026
Champat Rai
अयोध्या

टिन्नू से ऐसी उम्मीद नहीं थी… राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपों से घिरे चंपत राय बोले

01/07/2026
IAS Promotion
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के अफसरों को बड़ी सौगात, 29 PCS अधिकारी बने IAS

01/07/2026
Mahant Nritya Gopal Das
अयोध्या

महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में भर्ती

01/07/2026
Next Post
revolver

तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान एक की मौत

यह भी पढ़ें

Priyanka Gandhi

भाजपा सरकारों के एजेंडे में किसान मजदूर कभी था ही नहीं : प्रियंका

27/11/2020
CM Dhami

सीएम धामी ने रेल मंत्री से पूर्णागिरी मेले के दौरान पर्याप्त गाड़ी चलाने की मांग

03/03/2023
Case

तारीख दर तारीख नहीं, अब एक माह से कम समय में न्याय

04/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version