• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक ही परिवार के 5 लोगों की निर्मम हत्या, घर को किया आग के हवाले

Writer D by Writer D
23/04/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रयागराज
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। जिले में बीती रात एक ही परिवार के पांच सदस्यों की घर के अंदर धारदार हथियार से हत्या (Murder) कर दी गई। हत्या के बाद आरोपियों ने घर में आग (Fire) लगा दी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। शनिवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस विभाग के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस हत्या की वजह जानने में जुट गई है।

थरवई थाना क्षेत्र स्थित खेवराजपुर में रहने वाले 55 वर्षीय राजकुमार यादव और उनकी पत्नी कुसुम देवी (55), बेटी मनीषा (22), बहू सरिता (28) उसकी पुत्री साक्षी (02) के शव घर के अंदर खून से लथपथ हालत में मिले। सूचना पाकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक गंगापार अभिषेक कुमार अग्रवाल, फूलपुर क्षेत्राधिकारी, थरवई थाना अध्यक्ष और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचकर तफ्तीश में जुट गये।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एडीजी प्रयागराज जोन प्रेम प्रकाश ने बताया कि शुरुआती जांच में लूट का मामला लग रहा है और बदमाश लूट की नीयत से आए और उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस का कहना है कि पकड़े जाने की आशंका से उन्होंने सबूतों को नष्ट करने के लिए घर में आग लगा दी।

किशोर की हत्या कर पार्क में फेंका शव

एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या के मामले में पुलिस अब जांच में जुट गई है। घटना का जानकारी मिलने के बाद पुलिस की फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा और इस घटना का खुलासा किया जाएगा।

कुछ दिन पहले ही हुआ था सामूहिक हत्याकांड

प्रयागराज में पिछले दिनों ही एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी गई थी। मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल थे। पुलिस ने बताया कि 42 वर्षीय मृतक राहुल तिवारी अपनी 38 वर्षीय पत्नी प्रीति और तीन बेटियों माही, पीहू और पोहू के साथ खगलपुर में किराए के मकान में रहते थे और वह मूल रूप से यह परिवार कौशांबी का रहने वाले थे।

 

Tags: crime newsnews hindi todaynews in hindiPrayagraj NewsTodays News
Previous Post

हनुमान चालीसा पर सियासी बवाल, नवनीत राणा के घर के बाहर शिवसैनिकों का हंगामा

Next Post

CNG कार में लगी आग से पूरा घर जलकर हुआ खाक

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योगी का मंदिर मॉडल और आस्था का अर्थशास्त्र

21/10/2026
Main Slider

देव दीपावली-2026: दीपों की आभा से जगमगाएगी वाराणसी, पर्यटकों को मिलेगा ‘दिव्य काशी अनुभव’

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी पुलिस बनी संकटमोचक, 4 हजार से ज्यादा लोगों की बचाई जान

21/10/2026
Business

SBI के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक, बैंक ने दी सफाई

21/10/2026
Main Slider

यूपी MLC चुनाव में आज थमेगा प्रचार, 11 सीटों पर दिग्गजों की साख दांव पर

21/10/2026
Next Post

CNG कार में लगी आग से पूरा घर जलकर हुआ खाक

यह भी पढ़ें

Maha Kumbh

महाकुम्भ: न पलक झुकेगी, न मन भरेगा

23/01/2025
joint pain

सर्दी में जोड़ों के दर्द से छुटकारा दिलाएंगे ये 7 घरेलू उपाय

14/11/2021
Suicide

बीएससी के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

21/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version