• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

TV न्यूज़ चैनलों पर सरकार सख्त! यूक्रेन युद्ध और दिल्ली हिंसा के बीच जारी की एडवाइजरी

Writer D by Writer D
23/04/2022
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
TV Channels

TV Channels

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। देश के न्यूज चैनलों (TV News Channels) में रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia Ukraine War), जहांगीरपुरी हिंसा (Jahangirpuri Violence) और लाउडस्पीकर (Loudspeakers) व अन्य मामलों पर डिबेट और कवरेज को लेकर सरकार बेहद सख्त हो गई है। सरकार ने यूक्रेन-रूस संघर्ष और जहांगीरपुरी हिंसा की टेलीविजन कवरेज पर शनिवार को आपत्ति जताते हुए समाचार चैनलों (TV News Channels) को सख्त एडवाइजरी जारी की, जिसमें उनसे संबद्ध कानूनों द्वारा निर्धारित कार्यक्रम संहिता का पालन करने के लिए कहा गया है।

सरकार ने साफ कहा कि आदेश का पालन ने करने पर चैनल को प्रतिबंधित कर सकती है। एडवाइजरी में बताया गया है कि टेलीविजन नेटवर्क (विनियमन) अधिनियम, 1995 धारा 20 केंद्र को सशक्त बनाती है कि वो टीवी चैनलों के खिलाफ उचित कदम उठा सकती है। एडवाइजरी में जिक्र किया गया है कि अगर कोई कार्यक्रम तय निर्देशों का पालन नहीं करता तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

lu6sm9q

कार्यक्रमों के प्रसारण को लेकर कही ये बात

कार्यक्रम संहिता की धारा छह के तहत कहा गया है कि केबल सेवा में ऐसा कोई कार्यक्रम प्रसारित नहीं होना चाहिए जो शालीनता के खिलाफ हो, मैत्रीपूर्ण देशों की आलोचना करता हो, धर्मों या समुदायों पर हमला करता या जिसमें धार्मिक समूहों का तिरस्कार करने वाले दृश्य या शब्द हो या जो साम्प्रदायिक विद्वेष बढ़ाता हो, आपत्तिजनक, अपमानजनक, जानबूझकर, झूठी और आधी सच्चाई वाला हो।

आलिया भट्ट ने शेयर की शादी की नई फोटो, फ्लॉन्ट किया डायमंड रिंग

रूस-यूक्रेन युद्ध में चैनल के दावे झूठे

एडवाइजरी में कहा गया है कि रूस-यूक्रेन संघर्ष पर रिपोर्टिंग के दौरान यह देखा गया कि चैनल झूठे दावे कर रहे हैं और बार-बार अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों या लोगों का गलत तरीके से उद्धरण दे रहे हैं और सनसनीखेज हेडलाइन या टैगलाइन का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिनका खबरों से कोई संबंध नहीं है। इसमें कहा गया है कि इन चैनलों के कई पत्रकारों और समाचार प्रस्तोताओं ने दर्शकों को भड़काने के इरादे से गढ़े हुए और अतिशयोक्तिपूर्ण बयान दिए।

Russia-Ukraine War: रूस ने 24 घंटे में खारकीव पर किए 56 हमले

एडवाइजरी में परमाणु पुतिन से परेशान जेलेंस्की, परमाणु एक्शन की चिंता से जेलेंस्की को डिप्रेशन जैसे हेडलाइन या टैगलाइन और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों का गलत उद्धरण देते हुए अपुष्ट दावे करने जैसे कि तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो गया है, के इस्तेमाल का भी हवाला दिया। इसमें कहा गया है, एक चैनल ने गढ़ी हुई तस्वीरें प्रसारित कर दावा किया कि यह यूक्रेन पर होने वाले परमाणु हमले का सबूत है। यह पूरी तरह से अनुमान पर आधारित खबर दर्शकों को भ्रमित करने और उनके भीतर मनोवैज्ञानिक उथल-पुथल पैदा करने वाली प्रतीत होती है।

दिल्ली दंगों की खबरों पर भी सख्ती

दिल्ली दंगों पर मंत्रालय ने एक समाचार चैनल पर तलवार लहराते हुए एक खास समुदाय के शख्स की वीडियो क्लिप बार-बार प्रसारित करने पर आपत्ति जतायी तथा एक अन्य समाचार चैनल के दावे पर भी एतराज जताया कि धार्मिक जुलूस को निशाना बनाकर की गयी हिंसा पूर्व-नियोजित थी। मंत्रालय ने निजी टीवी चैनलों को ऐसी परिचर्चाओं का प्रसारण करने को लेकर भी आगाह किया है जो असंसदीय, उकसावे वाली होती है तथा जिसमें सामाजिक रूप से अस्वीकार्य भाषा, साम्प्रदायिक टिप्पणियां तथा अपमानजनक संदर्भ होते हैं, जिसका दर्शकों पर नकारात्मक मनोवैज्ञानिक असर पड़ सकता है और जो साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ सकते हैं तथा शांति भंग कर सकते हैं।

Tags: Information and Broadcast Ministrynews channelsnews hindi todaynews in hindiTodays News National News
Previous Post

आलिया भट्ट ने शेयर की शादी की नई फोटो, फ्लॉन्ट किया डायमंड रिंग

Next Post

सुशासन और जनकल्याण को समर्पित धामी 2.0 सरकार

Writer D

Writer D

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
Next Post
CM Dhami

सुशासन और जनकल्याण को समर्पित धामी 2.0 सरकार

यह भी पढ़ें

shivank murder case

22 दिन बाद ‘शिवांक’ के शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने के लिए तैयार हुआ प्रशासन

24/08/2021
सिसोदिया ने लिखी चिट्ठी अमित शाह

मनीष सिसोदिया ने दिल्ली में होटल और बाजार खोलने के फैसले पर लिखी अमित शाह को चिट्ठी

01/08/2020
Nitish Kumar

सीएम के सुरक्षा घेरे में घुसा बाइक सवार, नीतीश कुमार ने फुटपाथ पर चढ़कर बचाई जान

15/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version