• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

न जुदा होंगे हम… शादी के 80 साल बाद पति-पत्नी ने एक ही दिन त्यागे प्राण

Writer D by Writer D
24/04/2022
in Main Slider, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अजमेर। प्यार में साथ जीने और मरने की कसमें तो अक्सर लोग खाते हैं। लेकिन बहुत कम लोग होते हैं जो इसे निभा पाते हैं। राजस्थान के अजमेर में पति-पत्नी (Couple) ने 80 साल तक एक-दूसरे का साथ निभाने के बाद एक साथ प्राण त्यागे। इसमें पति की उम्र 101 साल और पत्नी की उम्र 105 साल हो गई थी। पति की मौत के पांच घंटे के अंतराल पर पत्नी के भी प्राण पखेरू उड़ गए।

पहले पति फिर पत्नी ने छोड़ी दुनिया

यह अनोखा वाकया राजस्थान के अजमेर के श्रीनगर गांव का है। श्रीनगर गांव के रहने वाले भैरू सिंह रावत की उम्र 105 साल थी। वहीं उनकी पत्नी हीरा की उम्र 101 साल थी। दोनों की शादी को 80 साल हो गए थे और दोनो हंसी-खुशी से साथ-साथ रहते थे। करीब पांच साल पहले भैरू सिंह को लकवा मार गया था।

किसानों को नहीं होगी फसलों की सिंचाई में समस्या : स्वतंत्र देव

इसके बाद पत्नी हीरादेवी ने इस उम्र में भी पति की खूब सेवा की। दो दिन पहले भैरू सिंह की मौत हो गई। इसके पांच घंटे के बाद पत्नी हीरादेवी ने भी प्राण त्याग दिए ।

एक साथ हुआ अंतिम संस्कार

पति-पत्नी दोनों की मृत्यु के बाद बेटे शंकर रावत ने अपने माता-पिता का अंतिम संस्कार भी उनके अनूठे प्यार की तरह ही किया। दोनों के लिए एक ही बैकुंठी बनाई और उसे फूलों और गुब्बारों से सजाया गया। बाद में भजन-कीर्तन करते हुए उन्हें शमशान ले जाया गया। दोनों को एक ही चिता पर लिटाकर अंतिम संस्कार किया गया।

भैरू सिंह के तीन बेटे थे। इनमें से दो बेटों की मौत उनके सामने हो गई। जबकि 75 वर्षीय बेटे शंकर सिंह ने अपने माता-पिता को अपने साथ रखकर उनकी सेवा की। दोनों की शवयात्रा में आसपास के गांव के लोग भी शामिल हुए। नम आंखों से लोगों ने दोनों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Tags: live hindi newsNational newsnews hindi todaynews in hindiTodays Newsup news
Previous Post

किसानों को नहीं होगी फसलों की सिंचाई में समस्या : स्वतंत्र देव

Next Post

सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में लश्कर के तीन आतंकी ढेर, एक जवान घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री ने खटीमा एवं मसूरी में शहीद हुए राज्य आंदोलनकारियों को किया नमन

31/08/2026
Anil Vij
राष्ट्रीय

गुरुग्राम-नूंह में समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस का सरकार ने किया विरोध : अनिल विज

31/08/2026
Yogi government to honour teachers, 61 selected for State Teacher Award-2025
Main Slider

योगी सरकार शिक्षकों को देगी सम्मान, राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 के लिए 61 का चयन

31/08/2026
CM Yogi
Main Slider

पिछली सरकारों ने बहराइच को बना दिया था पिछड़ेपन का पर्यायः मुख्यमंत्री

31/08/2026
CM Yogi
Main Slider

योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का असर, अंकित बालियान हत्याकांड के दो आरोपी शूटर ढेर

31/08/2026
Next Post

सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में लश्कर के तीन आतंकी ढेर, एक जवान घायल

यह भी पढ़ें

road accident

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, कांग्रेस नेता की बेटी की मौत

01/08/2022
Coin Plant

मनी प्लांट नहीं घर में लगाएँ ये पौधा, कभी नहीं होगी धन की कमी

03/06/2026
Shahi Jama Masjid

शाही जामा मस्जिद बम से उड़ाने की धमकी, पोस्टर लगा कर लिखा- किसी भी जुमे को रखा जएगा बम

07/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version