• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पहली पत्नी की हत्या, पति समेत तीन पर केस

Writer D by Writer D
25/04/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मुरादाबाद
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुरादाबाद। थाना पाकबड़ा क्षेत्र में रविवार को एक व्यक्ति ने अपनी दो पत्नियों के बीच मकान की किराएदारी को लेकर साले के साथ मिलकर पहली पत्नी की तकिए से मुंह दबाकर हत्या (Murder) कर दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

सूचना मिलने पर एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने थाना प्रभारी को घटना के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए। पुलिस ने मृतका के बेटे मोइनुद्दीन की तहरीर पर उसके पिता साजिद, मामा रेहान और सौतेली मां शाइस्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार अमरोहा जनपद के डिडौली थाना क्षेत्र के गांव मिलक गौसपुर निवासी साजिद हुसैन की शादी मैनाठेर थाना क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी जासमीन के साथ हुई थी। बताया जाता है जासमीन की छोटी बहन शाइस्ता से भी साजिद ने निकाह कर लिया था। साजिद की दूसरी पत्नी शाइस्ता अमरोहा में रहती है।

उसकी पहली पत्नी जासमीन पाकबड़ा में स्थित टीएमयू अस्पताल के सामने जिस मकान में रहती थी। वह साजिद की दूसरी पत्नी शाइस्ता के नाम है। इस मकान में कई किराएदार रहते हैं, जिसका किराया साजिद की पहली पत्नी जासमीन ले रही थी। इस बात को लेकर साजिद और उसकी दोनों पत्नियों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

शाइस्ता चाहती थी कि मकान का किराया उसे मिले। साजिद भी उसका पक्ष लेता था। इसी बात को लेकर जासमीन का अपने पति साजिद से भी अक्सर विवाद होता रहता था। जासमीन के बेटे मोइनुद्दीन ने पुलिस को बताया कि इसी के चलते उसके पिता साजिद ने मामा रिहान के साथ मिलकर शाइस्ता के कहने पर तकिए से मुंह दबाकर मां जासमीन की हत्या कर दी। जानकारी मिलने पर जासमीन के परिजन भी वहां पहुंच गए। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुला कर साक्ष्य भी एकत्र कराए।

Tags: crime newsMuradabad newsup news
Previous Post

युवक पर दुष्कर्म करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप

Next Post

अतुल की हत्या मामले में पूर्व विधायक के भाई समेत पांच गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार तीन तलाक और एसिड पीड़िताओं को देगी आवास योजना का लाभ

09/06/2026
Mission Shakti
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का मिशन शक्ति मॉडल : बदली बेटियों की तस्वीर, बढ़ा सुरक्षा और स्वाभिमान का दायरा

09/06/2026
CM Yogi inaugurated Project Ganga.
उत्तर प्रदेश

डिजिटल समृद्धि का नया आधार बनेगा प्रोजेक्ट गंगा : मुख्यमंत्री

09/06/2026
CM Yogi
Main Slider

राम नाम में जीवन की हर समस्या का समाधानः गोरक्षपीठाधीश्वर

09/06/2026
CM Yogi reached the story of Jagadguru Rambhadracharya
उत्तर प्रदेश

जगद्गुरु रामभद्राचार्य की कथा में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

09/06/2026
Next Post
Arrested

अतुल की हत्या मामले में पूर्व विधायक के भाई समेत पांच गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Khamenei-Trump

ट्रंप, हमें बचाओ… खामेनेई से परेशान प्रदर्शनकारियों ने की अमेरिका से अपील

07/01/2026
Pet Odor

कुत्तों में भी होता है डैंड्रफ, जानें इसका कारण और उसके उपाय

08/01/2022
accident

खड़े ट्रेलर में घुसी अनियंत्रित बोलरो, आठ बरातियों की मौत,CM योगी ने जताया शोक

22/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version