• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्राकृतिक कृषि हजारों वर्षों से हमारी परंपरा का हिस्सा रही है : सीएम धामी

सीएम धामी ने नवोन्मेषी कृषि कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

Writer D by Writer D
25/04/2022
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Natural farming
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तराखण्ड में प्राकृतिक कृषि (Natural farming )

देहारादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी(CM Dhami)  ने सोमवार को सचिवालय से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से नीति आयोग (NITI Aayog) द्वारा आयोजित नवोन्मेषी कृषि कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड में ईकोलॉजी और इकोनोमी में कैसे आदर्श समन्वय हो, इस दिशा में राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है। राज्य सरकार ने राज्य में सकल पर्यावरणीय उत्पाद (जी.ई.पी) को लागू किया है, जो जी.डी.पी को निर्धारित करने के प्रचलित मॉडल के साथ लागू किया गया है।

मुख्यमंत्री का प्राकृतिक कृषि (Natural farming ) पर कथन

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में नेशनल हॉर्टिकल्चर मिशन के अन्तर्गत विश्व स्तरीय पौधशालाओं की स्थापना, चाय के विकास के लिए उत्तराखण्ड की चाय को वैश्विक पहचान दिलाने, जल संरक्षण हेतु काश्तकारों को प्रोत्साहित कर रेन हार्वेस्टिंग टैंको के व्यापक स्तर पर निर्माण एवं सब्जी और पुष्प उत्पादन हेतु पॉलीहाउस को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किये जा रहे है। जिसमें नीति आयोग एवं केन्द्र सरकार से मदद ली जायेगी।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि उत्तराखण्ड में प्राकृतिक कृषि (Natural farming ) के उत्थान एवं उसके विविध आयामों पर कार्य करने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्पित है। उत्तराखण्ड सरकार राज्य में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषि विश्वविद्यालयों को प्रेरित कर रही है। कृषि विज्ञान केन्द्रों के माध्यम से काश्तकार इससे जुड़ेगे। रासायनिक खेती से प्राकृतिक खेती (Natural farming ) राज्य के विजन डॉक्यूमेंट का हिस्सा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में जल्द एक टास्क फोर्स का गठन किया जायेगा। जिसमें सभी स्टेक होल्डर्स को शामिल कर उत्तराखण्ड में प्राकृतिक खेती में आगे बढ़ाया जायेगा। हमें अपनी कृषि व्यवस्था को प्रोत्साहित करने के लिए अपनी खेती को तमाम हानिकारक रसायनों से बचाना होगा। जिससे काश्तकार भी सम्पन्न हो सकें और ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ आधारित कृषि व्यवस्था लागू हो सके।

सरहद पर खड़े जवानों के कारण ही हम अपने घरों में सुरक्षित : सीएम धामी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक कृषि हजारों वर्षों से हमारी परंपरा का हिस्सा रही है। पर्यावरण को बचाये रखने के लिए हमें प्रकृति की शरण में जाना ही होगा। उत्तराखण्ड में कृषि एवं उद्यान आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए आईआईएम काशीपुर में स्टार्टअप हब बनाया जा रहा है। कृषि एवं उद्यान के अन्तर्गत राज्य में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाये जायेंगे। राज्य में नेशनल मिशन फॉर फूड प्रोसेसिंग के अन्तर्गत फल, सब्जियों के प्रसंस्करण के लिए पृथक नोडल ईकाई का गठन कर वेल्यू एडिशन एवं फूड प्रोसेसिंग आधारित संरचना का विकास किया जायेगा।

इस अवसर पर वर्चुअल माध्यम से कृषि मंत्री भारत सरकार  नरेन्द्र सिंह तोमर,  पुरूषोत्तम रूपाला, गुजरात के राज्यपाल  आचार्य देवव्रत, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान, आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री  वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री  जयराम ठाकुर, नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार, सदस्य नीति आयोग डॉ. नीलम पटेल उपस्थित थे।

Tags: cm dhamilive hindi newsNational newsnatural farmingnews hindi todaynews in hindiTodays News
Previous Post

CBSE Term 2 Exam कल से शुरू, जानें जरूरी गाइडलाइंस

Next Post

प्राकृतिक खेती से जुड़कर किसान धरती माता को विष से मुक्त करने के साक्षी बन रहे: योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Voter Lists
Main Slider

जिला योजना समिति चुनाव की मतदाता सूची का कार्यक्रम जारी

05/09/2026
CM Dhami
Main Slider

राष्ट्र एवं समाज निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका: CM Dhami

05/09/2026
PM Modi
Main Slider

बच्चों के व्यवहार और रोजमर्रा की गतिविधियों पर भी नजर रखें शिक्षक : प्रधानमंत्री मोदी

05/09/2026
Film ‘Hanuman Ansh’ to be tax-free in Uttarakhand: CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड में टैक्स फ्री हाेगी फिल्म ‘हनुमान अंश’ : धामी

05/09/2026
CM Dhami participated in the Shri Krishna Janmashtami program.
Main Slider

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभाग

05/09/2026
Next Post
cm yogi,natural farming

प्राकृतिक खेती से जुड़कर किसान धरती माता को विष से मुक्त करने के साक्षी बन रहे: योगी

यह भी पढ़ें

Jagadguru Rambhadracharya

जगद्गुरु रामभद्राचार्य की बिगड़ी तबीयत, देहरादून के सिनर्जी अस्पताल में एडमिट

20/11/2024

आकाशीय बिजली गिरने से कई मकान क्षतिग्रस्त, कोई हताहत नहीं

17/11/2020
UP Vidhansabha

Winter Session: काले कपड़े पहनकर सदन पहुंचे सपा नेता, प्रदर्शन को लेकर कही ये बात

28/11/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version