• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नदियों के चैनेलाइजेशन के काम और तेज किये जाएं : सीएम योगी

Writer D by Writer D
25/04/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने आज यहां लोक भवन में बाढ़ परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि बाढ़ नियंत्रण से सम्बंधित हर एक कार्य प्रत्येक दशा तक 15 जून तक पूरा कर लिया जाए। बाढ़ बचाव कार्य में विभाग के हर स्तर के अधिकारी फील्ड में उतरें और मौके पर जाएं। एक सप्ताह के भीतर कार्यस्थलों की ड्रोन वीडियो/फोटो आदि उपलब्ध कराई जाए।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि नदियों की ड्रेजिंग से निकली उपखनिज बालू/सिल्ट की नीलामी में पूर्ण पारदर्शिता बरती जाए। हर हाल में यह बालू/सिल्ट 15 जून तक वहां से हट जाए। बालू नीलामी के कार्य का भौतिक सत्यापन भी कराया जाए।

तटबंधों की मरम्मत के कार्य को शीर्ष प्राथमिकता दी जाए : सीएम योगी (CM Yogi)

मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने कहा कि तटबंधों की मरम्मत के कार्य को शीर्ष प्राथमिकता दी जाए। अति संवेदनशील/संवेदनशील स्थलों पर रिजर्व स्टॉक का प्रबंध यथाशीघ्र कर लिया जाए। नदी की धारा की चपेट में आने वाले अति संवेदनशील/संवेदनशील स्थलों को चिन्हित कर मरम्मत/सुरक्षात्मक कार्य हर हाल में 31 मई तक पूरा करा लिया जाए। नदियों के चैनेलाइजेशन के काम और तेज करने की जरूरत है। यह काम अभी गति नहीं पकड़ सका है। इस पर विशेष ध्यान दिया जाना अपेक्षित है।

किसी भी विभाग में माफिया अथवा उससे जुड़े लोगों के फर्मों से कार्य न कराया जाए : योगी (CM Yogi)

मुख्यमंत्री  ने कहा कि परियोजनाओं में ठेके/टेंडर के लिए फर्म/एजेंसी के चयन करते समय पूरी पारदर्शिता बरतें। किसी भी विभाग में माफिया अथवा उससे जुड़े लोगों के फर्मों से कार्य न कराया जाए। यदि ऐसा होता हुआ पाया गया तो विभाग में हर स्तर पर जवाबदेही तय की जाएगी।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में बाढ़ से निपटने के लिए स्टीयरिंग ग्रुप की कार्यवाही वर्तमान माह में ही पूरी हो जाए। बाढ़ बचाव के लिए 15 जून तक जिला प्रशासन/विभाग द्वारा क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा समितियों का गठन कर लिया जाए। अंतर्विभागीय बाढ़ समन्वय के लिए मंडलीय एवं जनपद स्तरीय नोडल अधिकारी तथा अंतरराष्ट्रीय एवं अंतर्राज्यीय बाढ़ समस्याओं के लिए नोडल अधिकारी नामित कर कार्य किया जाए।

अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी से चिकित्‍सा क्षेत्र में भविष्‍य बनाने वाले छात्रों को मिले नए अवसर

मुख्यमंत्री  ने कहा कि उत्तर प्रदेश में व्यापक जन-धन हानि के लिए दशकों तक कारक रही बाढ़ की समस्या के स्थायी निदान के लिए विगत 05 वर्षों में सुनियोजित प्रयास किए गए हैं। 2017-18 से अब तक 699 बाढ़ परियोजनाएं पूरी की गईं। विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार राज्य सरकार ने आधुनिकतम तकनीक का प्रयोग कर बाढ़ से खतरे को न्यूनतम करने में सफलता पाई है। वर्तमान में बाढ़ नियंत्रण से संबंधित 225 परियोजनाओं में से 216 पर कार्य शुरू हो चुका है। इसमें 09 ड्रेजिंग की परियोजनाएं हैं। सभी परियोजनाओं में गुणवत्ता और समयबद्धता का पूरा ध्यान रखा जाए।

बैठक में मुख्य सचिव  दुर्गा शंकर मिश्र, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री  एस0पी0 गोयल, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना  संजय प्रसाद, प्रमुख सचिव सिंचाई  अनिल गर्ग, अपर सूचना निदेशक  अंशुमान राम त्रिपाठी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Tags: live hindi newsLucknow NewsNational newsnews hindi todaynews in hindiTodays News
Previous Post

उत्तम उत्तर प्रदेश को अब बनाना है सर्वाेत्तम प्रदेश : नन्द गोपाल

Next Post

सभी अधिकारी एवं कार्मिक समय पर आयें कार्यालय : राधा रतूड़ी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

संकट में सहारा बन रही योगी सरकार : ग्रामीण परिवारों को मिल रहा आर्थिक सुरक्षा कवच

01/11/2026
उत्तर प्रदेश

दिव्यांगजन के हुनर को बाजार देगी योगी सरकार, सभी मंडलों में लगेंगे दीपावली मेले

01/11/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
Next Post

सभी अधिकारी एवं कार्मिक समय पर आयें कार्यालय : राधा रतूड़ी

यह भी पढ़ें

Dead Body

किसान का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

09/07/2023
CM Dhami wished Holi to the entire state

मुख्यमंत्री आवास में होलियारों की धूम, खूब जमा रंग

07/03/2023
up panchayat election

चंदौली में आया सबसे पहला रिजल्ट, जानिए किस के सिर सजा जीत का ताज

02/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version