• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स 753 अंक तक उछला

Writer D by Writer D
26/04/2022
in Business
0
share market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। पिछले कई दिनों से ज्यादातर समय गिरावट का सामना करने वाले घरेलू शेयर बाजार (Share Market)  में आज तेजी का रुख बना हुआ है। सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों सूचकांक आज लगातार हो रही खरीदारी के कारण मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। शेयर बाजार (Share Market) ने आज के कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ की थी और शुरुआती 1 घंटे के कारोबार में भी मामूली बिकवाली को छोड़कर कमोबेश लगातार तेजी बनी हुई है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स ने आज 486.35 अंक की मजबूती के साथ 57,066.24 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही चौतरफा लिवाली शुरू हो गई। लिवाली के इस समर्थन से अगले 15 मिनट के कारोबार में ही सेंसेक्स 753.60 अंक उछलकर 57,333.49 अंक के स्तर तक पहुंच गया। सेंसेक्स की इस छलांग के बाद सुबह 10 बजे तक बाजार में कमोबेश यही स्थिति बनी रही। कभी खरीदारी का मामूली जोर बनता, तो कभी बाजार में थोड़ी-बहुत बिकवाली होने लगती। जिसके कारण सेंसेक्स भी लगातार ऊपर नीचे की गति दिखाता रहा। लेकिन सुबह 10 बजे के बाद बाजार में बिकवाली का दबाव बनता नजर आया, जिसके कारण सेंसेक्स भी नीचे की ओर से फिसलने लगा। लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटा का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 637.55 अंक की बढ़त के साथ 57,217.44 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

Elon Musk का हुआ Twitter, 44 अरब डॉलर में हुआ ये सौदा

सेंसेक्स की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज एनएसई के (निफ्टी) ने भी आज 167.35 अंक उछलकर 17,121.30 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार में शुरुआती दौर में ही हुई जोरदार खरीदारी के सपोर्ट से निफ्टी भी अगले 15 मिनट के कारोबार में ही 227.90 अंक की बढ़त के साथ 17,181.85 अंक के स्तर पर पहुंच गया।

इस स्तर पर बाजार में मामूली बिकवाली भी होने लगी, जिसके कारण निफ्टी के ऊपर चढ़ने की गति पर ब्रेक लग गया। सुबह 10 बजे तक बाजार में कमोबेश यही स्थिति बनी रही, लेकिन इसके बाद बाजार में बिकवाली का दबाव बनने लगा, जिसके कारण निफ्टी पर भी नीचे गिरने का की मजबूरी बन गई। लगातार जारी खरीद बिक्री के भी शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 195.65 अंक की मजबूती के साथ 17,149.60 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

दुनिया सबसे उम्रदराज दादी का 119 की उम्र में निधन, गणित में थी विशेष रुचि

घरेलू शेयर बाजार ने आज प्री ओपनिंग सेशन में भी मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। बीएसई का सेंसेक्स 547.71 अंक यानी 0.97 प्रतिशत की बढ़त के साथ 57,127.60 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 50.50 अंक यानी 0.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,004.50 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार को सेंसेक्स 617.26 अंक यानी 1.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 56,579.89 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 218 अंक यानी 1.27 प्रतिशत का गोता लगाकर 16,953.95 अंक के स्तर पर सोमवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: bsedomestic sharelive hindi newsnews hindi todaynews in hindiniftysensexsensex and niftySensex and Nifty on Record Highstock marketstock market newsstock market updateTodays News
Previous Post

दुनिया सबसे उम्रदराज दादी का 119 की उम्र में निधन, गणित में थी विशेष रुचि

Next Post

एक ही मंडप में तीन पीढ़ियों के 6 जोड़ों ने एक साथ लिए सात फेरे

Writer D

Writer D

Related Posts

Byju Ravindran
Main Slider

Byju’s के फाउंडर रवींद्रन को 6 माह की जेल, जानें क्या है मामला

27/05/2026
Share Market
Business

शुरुआती गिरावट के बाद संभला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में लौटी तेजी

26/05/2026
Gold-Silver
Business

सोने की चमक हुई तेज, चांदी में नहीं हुआ कोई बदलाव

26/05/2026
Petrol
Business

चौथी बार बढ़े ईंधन के दाम, पेट्रोल 2.61 रुपये, डीजल 2.71 रुपये हुआ महंगा

25/05/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 325 अंक चढ़ा

22/05/2026
Next Post
Marriage

एक ही मंडप में तीन पीढ़ियों के 6 जोड़ों ने एक साथ लिए सात फेरे

यह भी पढ़ें

Terrorists Arresred

देश में टेररिस्ट मॉड्यूल का भांडाफोड़, ISIS के पांच आतंकी गिरफ्तार

11/09/2025
Biriyani must be made at home for guests, taste will be remembered by all

विकेंड बनाए वेजिटेबल बिरयानी, बढ़ जाएगा खाने का स्वाद

25/10/2025
Coconut Water

डायबिटीज में रामबाण है ये पानी, कंट्रोल में रहेगा शुगर

10/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version