• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा महिला नेता की दंगाई, दलित के मकान पर चलवा दिया बुलडोजर

Writer D by Writer D
27/04/2022
in अमेठी, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अमेठी। जिले में समाजवादी पार्टी (SP) की महिला नेता पर गुंडई का आरोप लगा है। अमेठी कोतवाली अंतर्गत एक गांव में दलित की जमीन का है, जिस पर सपा की महिला नेता गुंजन सिंह ने बुलडोज़र (Bulldozer) चलवा कर कब्ज़ा कर लिया और दबंगई दिखाते हुए दलित परिवार को जान से मारने की धमकी दे डाली।

इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया है। मामला पुलिस के संज्ञान में आते ही पीड़ित की तहरीर पर ना सिर्फ मुकदमा दर्ज किया गया बल्कि मौके पर पहुंच कर पुलिस ने सपा नेत्री गुंजन सिंह द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य को रुकवा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

क्या है पूरा मामला

ये मामला अमेठी कोतवाली क्षेत्र के सराय राजशाह गांव का है। आरोप है कि समाजवादी पार्टी (SP) की नेत्री गुंजन सिंह ने दबंगों के साथ मिल कर दलित दयाराम कोरी के मकान को जेसीबी से गिरा दिया है और विरोध करने पर दलित के परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई। सपा नेत्री की गुंडई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में सपा नेत्री बुलडोज़र चलवाते और दलित परिवार को देख लेने की धमकी देती नज़र आ रही हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला संज्ञान में लिया और मौके पर पहुंच कर जमीन पर चल रहे काम को रुकवा दिया। साथ ही पीड़ित दलित दयाराम कोरी की शिकायत पर सपा नेत्री के खिकाफ मुकदमा भी पंजीकृत कर लिया गया है।

आजम खान के बाद इस मुस्लिम नेता से भी नहीं मिल पाए अखिलेश के दूत, आवास से बैरंग लौटे

इस मामले में पीड़ित दयाराम कोरी ने बताया कि राम सिंह, गुंजन सिंह दबंगई और गुंडई के बल पर हमारा घर कब्जा कर रहे हैं और बेच रहे हैं, तीन-चार बिस्सा जमीन है जिसको जबरदस्ती कब्जा कर रहे है, कोतवाली में एप्लिकेशन दिया लेकिन वह थाने में हाजिर नहीं हुआ, पेड़ भी काट दिए हैं।

इस मामले में अमेठी के क्षेत्राधिकारी मनोज यादव ने कहा, ‘पीड़ित दयाराम कोरी ने शिकायत की है गुंजन सिंह हमारी जमीन पर कब्ज़ा कर रही थी, जिसके संबंध में उनके भाई जियालाल से बात की तो उसने बताया कि हम चार भाई है, हम लोगो का बंटवारा हो गया था, हमने अपनी जमीन गुंजन सिंह को बेच दी, वो अपनी जमीन पर साफ सफाई कर रही थी तभी इनका और दयाराम का विवाद हो गया, इस मामले में विधिक कार्यवाही कर दी गयी है।’

Tags: amethi newscrime newsup news
Previous Post

कार स्क्रैप गोदाम में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Next Post

IMS कॉलेज की लिफ्ट गिरने से 8 छात्र घायल, तीन गंभीर

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेड शो में यूपी की महिला उद्यमियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सजाए अपने उत्पाद

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Next Post

IMS कॉलेज की लिफ्ट गिरने से 8 छात्र घायल, तीन गंभीर

यह भी पढ़ें

Air Conditioner

दिल खोल कर चलाएं AC, इन तरीकों से बिल आएगा आधे से भी कम

05/07/2023

सूर्य ग्रहण खत्म होने पर जरूर करें ये काम, दूर हो जाएंगे अशुभ प्रभाव

04/12/2021
CM Yogi

राष्ट्रीय शिक्षा नीति को शत-प्रतिशत लागू कर रोल मॉडल बनें: सीएम योगी

02/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version