• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मंत्री के सामने डॉक्टर्स मर चुकी महिला का करते रहे इलाज, और फिर…

Writer D by Writer D
01/05/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, चित्रकूट
0
doctors

doctors

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चित्रकूट। जनपद में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह (Minister Jaiveer Singh) के सामने ही डॉक्टर (Doctors) एक महिला की डेड बॉडी (Dead Body) का इलाज करते रहे। डॉक्टरों (Doctors) ने मंत्री को भनक तक नहीं लगने दी। इतना ही नहीं अस्पताल प्रशासन ने मंत्री से मरने वाली महिला की तीमारदार को फल भी बंटवा दिए। हालांकि, जब मंत्री बाहर निकले तो स्थानीय महिला जनप्रतिनिधि ने इस घटनाक्रम के बारे में उन्हें बताया। इस पर मंत्री दोबारा बेड तक पहुंचे और सच्चाई जानने के लिए जिलाधिकारी को जांच के आदेश दिए हैं।

उत्तर प्रदेश में आज से योगी सरकार (Yogi Government) का नया अभियान ‘सरकार जनता के द्वार’ की शुरुआत हुई। इसी अभियान के तहत चित्रकूट मंडल के प्रभारी मंत्री और योगी सरकार में पर्यटन-संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह दो दिवसीय दौरे पर चित्रकूट पहुंचे।

डॉक्टर्स (Doctors) ने मंत्री से फल दिलवा दिए

मंडल के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने चित्रकूट के जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। मंत्री जब अस्पताल का निरीक्षण कर रहे थे तो चित्रकूट के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO)  डॉ. भूपेश त्रिपाठी ने ना सिर्फ मृतक महिला की जांच की, बल्कि मंत्री के हाथों उसकी तीमारदार को फल भी वितरित करवा दिए। मंत्री के सामने लाश का इलाज करने वाले डॉक्टर्स की पोल उस समय खुल गई, जब चित्रकूट की जिला पंचायत सदस्य मीरा भारती ने डॉक्टर्स (Doctors) की शर्मनाक करतूत को प्रभारी मंत्री के सामने ला दिया। उन्होंने मंत्री को इस संबंध में जानकारी दी और हंगामा शुरू कर दिया।

मंडल के प्रभारी मंत्री चित्रकूट के जिला अस्पताल में निरीक्षण करने पहुंचे थे.

पहले मौत से इंकार किया, फिर खड़े कर दिए हाथ

मंत्री जयवीर सिंह दोबारा उस कक्ष में पहुंचे और डॉक्टर्स (Doctors) से पूछताछ करने लगे तो पूरे स्वास्थ्य विभाग की सांसें अटक गईं। पहले तो चित्रकूट के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भूपेश त्रिपाठी महिला की मौत से इनकार करते रहे और मृतक के सीने को दबाकर उसकी सांसें दोबारा लौटाने की कवायद करते रहे। लेकिन दो-तीन मिनट के बाद आखिर उन्होंने भी अपने हाथ खड़े कर दिए और महिला को मृत घोषित कर दिया।

भरभराकर गिरी आठ मंजिला इमारत, 39 लोग लापता

कैमरे में कैद हो गई पूरी घटना

जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में जिला अस्पताल के डॉक्टर्स (Doctors), मुख्य चिकित्सा अधीक्षक और मुख्य चिकित्सा अधिकारी की शर्मनाक करतूत कैमरे में कैद हो गई। डॉक्टर्स की लापरवाही पर प्रभारी मंत्री ने नाराजगी व्यक्त की और चित्रकूट के जिलाधिकारी को पूरे मामले की मजिस्ट्रियल जांच कराने के आदेश दिए हैं। मंत्री का कहना है कि जिला अस्पताल में जो कमियां पाई गई हैं, उसका समाधान किया जाएगा। चित्रकूट के मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रतिदिन 1 घंटे जिला अस्पताल में ड्यूटी देंगे और दोषी डॉक्टर्स के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आज पेंशन और ग्रेच्युटी पोर्टल करेंगे लॉन्च

Tags: Chitrakoot newscrime newslive hindi newsminister jaiveer singhNational newsnews hindi todaynews in hindiTodays Newsup news
Previous Post

भरभराकर गिरी आठ मंजिला इमारत, 39 लोग लापता

Next Post

UGC Net एग्जाम के एप्लीकेशन फॉर्म जारी, यहां करें अप्लाई

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Next Post
UGC NET

UGC Net एग्जाम के एप्लीकेशन फॉर्म जारी, यहां करें अप्लाई

यह भी पढ़ें

arrested

लूट की झूठी खबर देने पर मुनीम गिरफ्तार

19/09/2021
Priyanka Gandhi

लखीमपुर जा रही प्रियंका वाड्रा को पुलिस ने लिया हिरासत में

04/10/2021
awadhi language

राज्यसभा के तीन नए निर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ

08/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version