• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चार संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में बारूद के कंटेनर बरामद

Writer D by Writer D
05/05/2022
in Main Slider, क्राइम, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
terrorists arrested

terrorists arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरियाणा। करनाल में आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। देश को दहलाने की खालिस्तानी साजिश को नाकाम कर दिया गया है। करनाल से चार संदिग्ध आतंकियों को पकड़ा (terrorists arrested) गया है। इनके पास से बड़ी मात्रा में गोलियां और बारूद के कंटेनर मिले हैं। यह बारूद RDX हो सकता है, ऐसी आशंका जताई गई है। इनके पास से तीन IED बम भी मिले हैं।

बताया जा रहा है कि चारों का संबंध पंजाब के आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से है। इनको पकड़ने के लिए IB पंजाब पुलिस और हरियाणा पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया था। संदिग्धों की जो गाड़ी है उसकी तलाशी रोबोट की मदद से ली गई क्योंकि उसमें और ज्यादा विस्फोटक होने की आशंका है। इनके पास इतनी गोलियां और बारूद मिला है जिससे ये लोग कई जगहों पर बड़ी वारदातों को अंजाम दे सकते थे।

ड्रोन के जरिये पाकिस्तान से आए थे हथियार

करनाल के पुलिस अधीक्षक गंगा राम पुनिया ने जानकारी दी है कि पकड़े (terrorists arrested) गए युवकों का नाम गुरप्रीत, अमनदीप, परमिंदर, भुपिंदर है। खालिस्तानी आतंकी रिंडा ने ड्रोन के जरिये पाकिस्तान से फिरोजपुर में ये हथियार भेजे थे। इसमें से तीन फिरोजपुर और एक लुधियाना का रहने वाला है। जो मुख्य आरोपी है उसकी दूसरे आतंकी से जेल में मुलाकात हुई थी फिलहाल इनके पास एक देसी पिस्टल, 31 जिंदा और 3 लोहे के कंटेनर मिले थे। इसमें एक-एक कंटेनर का वजन लगभग ढाई किलो के आसपास है।

दिल्ली दहलाने की साजिश नाकामयाब, AK-47 के साथ पाकिस्तानी आतंकी गिरफ्तार

पंजाब से महाराष्ट्र जा रहे थे

संदिग्ध फिलहाल महाराष्ट्र के नांदेड़ जा रहे थे। चारों को IED तेलंगाना भेजना था। जहां सामान पहुंचना था वहां की लोकेशन इनको पाकिस्तान से मिली थी। ये लोग इससे पहले दो जगहों पर IED सप्लाई कर चुके हैं।

पकड़े गए चारों संदिग्ध आतंकियों की उम्र 20-25 साल के आसपास है। ये लोग हरविंदर सिंह उर्फ रिंडा से जुड़े बताये जा रहे हैं। रिंडा के वॉन्टेड आतंकी है जो फिलहाल पाकिस्तान में छिपा है। माना जा रहा इन चारों को यह कंसाइनमेंट कहीं छोड़ने का काम सौंपा गया था। मिली जानकारी के मुताबिक, करनाल के बसताड़ा टोल से पुलिस टीम ने एक इनोवा गाड़ी को पकड़ा था और चार लोगों को हिरासत में लिया था। फिलहाल यह गाड़ी मधुबन पुलिस थाने में खड़ी है। वहां बम निरोधक दस्ता मौजूद है। सीनियर अधिकारी भी वहां पहुंच रहे हैं।

सुबह 4 बजे दिल्ली की तरफ रवाना हुए थे। फिर खुफिया जानकारी के आधार पर करनाल टोल प्लाजा के पास एक पुलिस बैरिकेडिंग लगाई गई थी। वहीं इनको दबोचा गया। माना जा रहा है कि ये लोग बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने की प्लानिंग कर रहे थे।

29 साल बाद मुंबई सीरियल ब्लास्ट में शामिल मोस्ट वांटेड आतंकी गिरफ्तार

Tags: crime newsHaryana newskarnal newsNational news
Previous Post

मंदिरा बेदी ने शेयर की ऐसी तस्वीर की हो गईं ट्रोल, यूजर्स बोले- नया पति…

Next Post

आजकल चैनल मोदी के इशारे पर चल रहे हैं : अखिलेश

Writer D

Writer D

Related Posts

Asha Bhosle
Main Slider

खामोश हुईं सुरों की रानी: आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

12/04/2026
Rahul Gandhi
राजनीति

‘रन फॉर आंबेडकर, रन फॉर संविधान’ मैराथन को राहुल गांधी ने दिखाई हरी झंडी, बोले- संविधान बचाना कांग्रेस का लक्ष्य

12/04/2026
cm dhami
Main Slider

हल्द्वानी में सीएम धामी का संदेश: नशे को ‘ना’, जीवन को ‘हाँ’

12/04/2026
CM Nayab Saini
Main Slider

हरियाणा स्टार्टअप्स के मामले में सातवां सबसे बड़ा राज्य : नायब सैनी

11/04/2026
CM Yogi
Main Slider

टाइम्स सम्मान-2026 में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री योगी

11/04/2026
Next Post
Akhilesh Yadav

आजकल चैनल मोदी के इशारे पर चल रहे हैं : अखिलेश

यह भी पढ़ें

Asim Arun

दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में पीड़ित परिवार से मिले असीम अरुण

22/05/2022
cm yogi

25 करोड़ जनआकांक्षा के अनुरूप होगा उप्र का नया बजट: सीएम योगी

28/01/2023

गंगूबाई काठियावाड़ी का ट्रेलर रिलीज, इस दिन थियेटर में दिखेगा आलिया का जलवा

04/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version