• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी की अध्यक्षता में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Writer D by Writer D
07/05/2022
in उत्तर प्रदेश, झाँसी
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

झाँसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  (cm yogi) ने जल वन मिशन के अन्तर्गत लम्बित कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि जल वन मिशन के अन्तर्गत संचालित कार्यों का नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित किया जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि संचालित कार्य निर्धारित समय सारिणी एवं मानकों के अनुरूप पूर्णता की ओर बढ़ें। निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा होने पर लागत में कमी आती है और जनता को समय से विकास योजनाओं का लाभ मिलता है। उन्होंने कहा कि बुन्देलखण्ड क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाएं संचालित हो रही हैं। इनका नियमित अनुश्रवण मुख्य विकास अधिकारी एवं एडीएम नमामि गंगे द्वारा किया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री योगी (cm yogi) आज आयुक्त सभागार, झांसी में झांसी मण्डल के विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हर स्तर के अधिकारी नियमित रूप से प्रातः 10 से 11 बजे के बीच अपने कार्यालय में उपस्थित रहकर जनसमस्याओं एवं शिकायतों की सुनवाई करें। सभी जनप्रतिनिधियों के साथ नियमित संवाद बनाकर रखा जाए तथा उन्हें महत्वपूर्ण परियोजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी भी प्रदान की जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी और कर्मचारी अपनी तैनाती स्थल पर प्रवास करें। तहसील, ब्लॉक एवं पंचायत स्तर पर तैनात कर्मी वहीं रहना सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि बुन्देलखण्ड क्षेत्र में रोजगार के अधिक अवसर सृजित करने के लिए औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाए। उद्योग बन्धु की बैठक से जनप्रतिनिधियों तथा बैंकर्स को भी जोड़ा जाए। जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, उद्योग जगत एवं बैंकों के साथ महीने में एक बार संवाद स्थापित किया जाए। ‘ऑपरेशन कायाकल्प’ के अन्तर्गत परिषदीय विद्यालयों में जनसहभागिता के माध्यम से बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। यह सुनिश्चित किया जाए कि शासन द्वारा अभिभावकों के खाते में अन्तरित धनराशि का सदुपयोग छात्र-छात्राओं को यूनिफॉर्म, बैग, जूता-मोजा आदि उपलब्ध कराने में हो।

cm yogi

मुख्यमंत्री  ने कहा कि सम्पूर्ण बुन्देलखण्ड क्षेत्र में गौ आधारित प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जाए। मार्केटिंग और ब्राण्डिंग के माध्यम से किसानों को गौ आधारित प्राकृतिक खेती को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। ऐरच बांध के सम्बन्ध में जांच परिणामों के आधार पर कार्यवाही की जाए। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का नियमित आयोजन सुनिश्चित किया जाए। जनपद ललितपुर में फार्मा पार्क के विकास की कार्यवाही को ते से आगे बढ़ाया जाए।

मुख्यमंत्री योगी ने प्रथम वातानुकूलित जिम्नेजियम हॉल का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री  ने कहा कि पशुपालन विभाग द्वारा गोवंश के नस्ल सुधार के सम्बन्ध में बुन्देलखण्ड क्षेत्र में विशेष अभियान संचालित किया जाए। बुन्देलखण्ड क्षेत्र में अधिक से अधिक गोबर गैस प्लाण्ट की स्थापना के लिए गोबरधन योजना लागू की जाए। बड़ी गोशालाओं की स्थापना के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि जो गोवंश बाहर हैं, उन्हें गोशालाओं में संरक्षित किया जाए।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि धार्मिक आयोजन धार्मिक स्थलों के परिसर के अन्दर ही सीमित होने चाहिए। किसी भी पर्व-त्योहार का आयोजन सड़क पर नहीं होना चाहिए। इन आयोजनों से सामान्य नागरिकों के आवागमन में कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक 01 लाख से अधिक लाउडस्पीकर उतारे गए हैं। यह सुनिश्चित किया जाए कि उतारे गए लाउडस्पीकर दोबारा न लगने पाएं।

मुख्यमंत्री  ने बुन्देलखण्ड क्षेत्र के परम्परागत साहित्य, इतिहास, कला, संस्कृति एवं अन्य धरोहरों के संरक्षण के लिए मण्डल प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की पुस्तिका का विमोचन किया।

स्वर-साम्राज्ञी लता को श्रद्धांजलि, रामनगरी में विकसित होगा चौराहा

समीक्षा के दौरान मण्डलायुक्त द्वारा मुख्यमंत्री  को मण्डल के तीनों जनपदों-झांसी, जालौन एवं ललितपुर में संचालित विभिन्न विकास कार्यों के सम्बन्ध में अवगत कराया गया। जनपद झांसी में पैरामेडिकल ट्रेनिंग कॉलेज, डिफेंस कॉरिडोर परियोजना, रानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज झांसी में 500 बेड का विस्तारीकरण, उत्तर मध्य रेलवे के झांसी-कानपुर रेलखण्ड झांसी ग्वालियर मार्ग पर चार लेन रेल उपरिगामी सेतु निर्माण कार्य एवं स्मार्ट सिटी के कार्यों की जानकारी दी गई। जनपद ललितपुर में एयरपोर्ट, राजकीय मेडिकल कॉलेज, मेडिकल हर्बल पार्क एवं जनपद ललितपुर में रॉक फास्फेट खनिज, लौह अयस्क, स्वर्ण धातु एवं प्लेटिनम समूह की उपलब्धता के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। उन्होंने जनपद झांसी, ललितपुर और जालौन में किए जा रहे अभिनव प्रयोग के सम्बन्ध में भी मुख्यमंत्री  को अवगत कराया।

मण्डलायुक्त ने मुख्यमंत्री  को मंत्री समूह द्वारा झांसी मण्डल के जनपदों के निरीक्षण कार्यक्रम की भी विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर विधान परिषद के सभापति  कुँवर मानवेन्द्र सिंह, जलशक्ति मंत्री  स्वतंत्रदेव सिंह, श्रम राज्यमंत्री  मनोहर लाल मन्नू कोरी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

योगी सरकार: भरपूर होगी पैदावार तो सुर्खियां नहीं बनेंगे दाल के दाम

Tags: cm yogiJhansi newsup news
Previous Post

IPL 2022: लखनऊ की KKR पर 75 रनों की ‘सुपरजाइंट’ जीत

Next Post

मुठभेड़ में 50 हजार रुपए का इनामी सजायाफ्ता कैदी गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

OTS
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा कदम: करदाताओं को राहत, निकायों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

10/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की अमिट गाथा का नाम है तिरंगा: सीएम योगी

10/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम की अगुवाई में उमड़ा जन-समुद्र, गूंजा राष्ट्र प्रथम का उद्घोष

10/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

OTS से पुराने कर बकाए का होगा समाधान, शहरों के विकास को मिलेगी नई गति: एके शर्मा

10/08/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

देश में ‘हर हाथ को काम’ देने के लिए कार्य करें सरकारें : मायावती

10/08/2026
Next Post
Police Encounter

मुठभेड़ में 50 हजार रुपए का इनामी सजायाफ्ता कैदी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Nail Paint

फटाक से सूख जाएगी नेल पेंट, ट्राई करें ये तरीके

22/07/2026
राहुल गांधी Rahul Gandhi

राहुल गांधी का पीएम मोदी को चैलेंज, हिम्मत है तो किसानों और रोजगार की बात करो

28/02/2021
PM Modi

‘सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं’, लोकसभा चुनाव के लिए BJP ने लॉन्च की कैंपेन थीम

25/01/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version