• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

D-कंपनी पर NIA का शिकंजा, दाऊद के गुर्गों के 20 ठिकानों पर रेड

Writer D by Writer D
09/05/2022
in क्राइम, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
Dawood

Dawood

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम (Dawood) के करीबियों पर नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी, यानी NIA ने रेड की है। मुंबई में कुल 20 ठिकानों ​​​​पर ​​​एक्शन की खबर है। इसके दायरे में दाऊद (Dawood) का गुर्गा छोटा शकील, जावेद चिकना, टाइगर मेनन, इकबाल मिर्ची, दाऊद की बहन हसीना पारकर से जुड़े लोग और उसके रिश्तेदार शामिल हैं।

दाउद गैंग (D-Company) के नजदीकी सलीम फ्रूट को पकड़ लिया है। टीम ने सलीम के ठिकानों पर भी छापा मारा और उसे पूछताछ के लिए ले जा रही है। NIA को किसी बड़े नेता पर हमले का शक है।

यह कार्रवाई सीक्रेट रखी गई थी। NIA ने बोरिवली, सांताक्रूज, बांद्रा, नागपाड़ा, भिंडी बाजार, गोरेगांव, परेल, मुंब्रा और कोल्हापुर के 20 ठिकानों पर छापे मारे हैं। इस दौरान मुंबई में कुछ तस्करों, हवाला ऑपरेटर्स, रियल एस्टेट कारोबारियों पर भी कार्रवाई की जा रही है। अवैध वसूली से बड़ी रकम उगाहने और उसका इस्तेमाल देश विरोधी कामों में करने के मामले में यह कार्रवाई की जा रही है।

फरवरी में D-कंपनी (D-Company) के खिलाफ केस दर्ज हुआ

फरवरी में गृह मंत्रालय के आदेश पर NIA ने दाऊद इब्राहिम (Dawood) , डी कंपनी के खिलाफ अवैध वसूली का केस दर्ज किया था, उस मामले में ही यह छापेमारी चल रही है। आरोप है कि ये लोग एक्सटॉर्शन मनी का इस्तेमाल देश विरोधी कामों में करते हैं। NIA ने इस मामले में गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम, यानी UAPA के तहत केस दर्ज किया है। इन सबका कनेक्शन 1993 मुंबई ब्लास्ट के आरोपी और भगोड़े आतंकी दाऊद इब्राहिम से बताया जा रहा है।

महाराष्ट्र के कुछ मंत्रियों पर एक्शन की अटकलें

महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक (Nawab Maliq) दाऊद (Dawood) की बहन हसीना पारकर (Haseena Parkar) से जमीन खरीदने के मामले में जेल की सलाखों के पीछे कैद हैं। उन्हें ED ने गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ टेरर फंडिंग का आरोप जांच एजेंसी द्वारा लगाया गया है। BJP के नेता किरीट सोमैया महाविकास अघाड़ी के कई मंत्रियों पर गंभीर आरोप लगा चुके हैं, इसमें मंत्री अनिल परब का भी नाम शामिल हैं। ऐसे में अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या इस केस के तार उनसे तो नहीं जुड़ रहे हैं।

शादी का खाना खाकर 300 से अधिक लोगों की बिगड़ी तबीयत, मचा हड़कंप

दाऊद (Dawood) पर है 25 मिलियन का इनाम

1993 ब्लास्ट के सबसे बड़े आरोपी दाऊद (Dawood) के खिलाफ 25 मिलियन डॉलर का इनाम है। उसकी ‘डी कंपनी’ को संयुक्त राष्ट्र संघ (UN) ने बैन आतंकी संगठन घोषित किया है। दाऊद को 2003 में UN ने ग्लोबल आतंकी माना था। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दाऊद साथियों के साथ पाकिस्तान में छिपा हुआ है। इसके पक्के सबूत मिले हैं। दाऊद 1993 में हुए बम धमाकों के बाद मुंबई छोड़कर भागा था। दिल्ली पुलिस ने उसका पिछला कॉल नवंबर 2016 में रिकॉर्ड किया था।

दाऊद इब्राहिम के सहयोगी रजिक चिकना को एनसीबी ने भेजा समन

Tags: crime newsD Companydawood ibrahimMaharashtra NewsNational newsNIA
Previous Post

पुलिस मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Next Post

जारी हुईं पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें, चेक करें आज के रेट

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

महाराज जी का जीवन आध्यात्मिक चेतना, समाजसेवा और लोककल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक: CM धामी

21/09/2026
CM Dhami
Main Slider

जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित

21/09/2026
उत्तराखंड

धामी ने मातृशक्ति के स्थानीय उत्पादों की सराहना की, ‘हाउस ऑफ हिमालया’ का किया जिक्र

21/09/2026
Bomb Threat
पंजाब

पंजाब में फिर बम धमकी, मानसा के बाद मोहाली कोर्ट भी निशाने पर

21/09/2026
छत्तीसगढ़

माँ का सम्मान हमारी संस्कृति और संस्कारों का आधार : विष्णु देव साय

21/09/2026
Next Post
petrol

जारी हुईं पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें, चेक करें आज के रेट

यह भी पढ़ें

Make in India

Make in India की धमक, पहली बार अमेरिकी जहाज की भारत में की जाएगी मरम्मत

08/08/2022
terrorist

TRF का खूंखार आतंकी लतीफ राथर सहित तीन को सुरक्षाबलों ने घेरा, एंकाउंटर जारी

10/08/2022
CM Yogi

मुख्यमंत्री ने श्रीराम मंदिर और हनुमानगढ़ी में की पूजा-अर्चना

20/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version