• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स भी लुढ़का

Writer D by Writer D
09/05/2022
in Business
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार (share market) के लिए सप्ताह का पहला कारोबारी दिन भी जबरदस्त दबाव वाला दिन बनता नजर आ रहा है। निगेटिव ग्लोबल सेंटिमेंट्स के कारण शेयर बाजार (share market) ने आज कमजोरी के साथ ही कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती 1 घंटे के कारोबार में ये 1 प्रतिशत से अधिक की कमजोरी के साथ ही कारोबार करता नजर आया।

बिकवाली के दबाव की वजह से बीएसई का सेंसेक्स आज गिरकर 53 हजार अंक के दायरे तक चला गया था। हालांकि घरेलू संस्थागत निवेशकों की खरीदारी के कारण ये सूचकांक दोबारा 54 हजार अंक के दायरे में आ गया। बाजार पर बिकवाली का दबाव इतना अधिक है कि घरेलू संस्थागत निवेशकों की ओर से हो रही खरीदारी के बावजूद निफ्टी और सेंसेक्स दोनों ही सूचकांक जोरदार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स आज 647.37 अंक की गिरावट के साथ 54,188.21 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही शेयर बाजार में तेज बिकवाली शुरू हो गई, जिसके कारण अगले 15 मिनट में ही सेंसेक्स 917.56 अंक का गोता लगाकर 53,918.02 अंक के स्तर तक पहुंच गया। हालांकि इसके बाद घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने बाजार में मोर्चा संभाला और तेज खरीदारी शुरू कर दी।

इस खरीदारी के समर्थन से सुबह 10 बजे के थोड़ी देर बाद ही सेंसेक्स निचले स्तर से 447.81 अंक की रिकवरी करके 54,365.83 अंक के स्तर तक चल गया। इसके बाद बाजार में एक बार फिर बिकवाली शुरू हो गई, जिससे सेंसेक्स इस स्तर पर कायम नहीं रह सका। लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 578.78 अंक यानी 1.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 54,256.80 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

वित्तमंत्री ने रेपों रेट को लेकर किया बड़ा खुलासा, RBI के लिए कही ये बात

सेंसेक्स की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी 183.55 अंक टूटकर 16,227.70 अंक के स्तर से आज के कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही हुई जोरदार बिकवाली के कारण निफ्टी शुरुआती 15 मिनट के कारोबार में ही 269.15 अंक की गिरावट के साथ 16,142.10 अंत के स्तर पर आ गया। हालांकि इस स्तर पर घरेलू संस्थागत निवेशकों के सक्रिय हो जाने के कारण निफ्टी की गिरावट पर रोक लगी और ये सूचकांक भी ऊपर की ओर चढ़ने लगा।

अगले आधे घंटे के कारोबार में ही घरेलू संस्थागत निवेशकों की ओर से हो रही खरीदारी के समर्थन से निफ्टी निचले स्तर से 128.70 अंक की रिकवरी करके 16,270.80 अंत तक पहुंच गया। इस स्तर पर पहुंचने के बाद बाजार में बिकवाली भी शुरू हो गई, जिसके कारण निफ्टी फिसल कर थोड़ा नीचे आ गया। लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 174.85 अंक यानी 1.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,236.40 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

घरेलू शेयर बाजार (share market) ने आज प्री ओपनिंग सेशन में भी कमजोर ग्लोबल संकेतों की वजह से कमजोरी के साथ आज के कारोबार की शुरुआत की थी। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 383.52 अंक यानी 0.70 प्रतिशत की गिरावट के साथ 54,452.06 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 202.10 अंक यानी 1.23 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 16,209.20 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

इसके पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 866.65 अंक यानी 1.56 प्रतिशत गिरकर 54,835.58 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 271.40 अंक यानी 1.63 प्रतिशत का गोता लगाकर 16,411.25 अंक के स्तर पर शुक्रवार के कारोबार का अंत किया था।

जारी हुईं पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें, चेक करें आज के रेट

Tags: bsedomestic sharelive hindi newsnews hindi todaynews in hindiniftysensexsensex and niftySensex and Nifty on Record Highstock marketstock market newsstock market updateTodays News
Previous Post

प्रियंका ने शेयर की बेटी की तस्वीर, कही दिल की बात

Next Post

अंकिता लॉकअप की सक्सेस पार्टी में हुई Oops Moment का शिकार

Writer D

Writer D

Related Posts

Share Market
Business

शेयर बाजार में शानदार कमबैक! सेंसेक्स-निफ्टी में मजबूती

28/04/2026
Gold-Silver
Business

सोने की चमक पड़ी फीकी, चांदी भी हुई नरम

27/04/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार में रौनक! सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार तेजी

27/04/2026
Gold-Silver
Business

सोने के दामों में आई गिरावट, चांदी ने भी लगाएं गोता

24/04/2026
Shiv Ratan Agarwal
Business

भुजिया किंग शिव रतन अग्रवाल का निधन, बिकाजी फूड्स इंटरनेशनल को बनाया ग्लोबल ब्रांड

23/04/2026
Next Post

अंकिता लॉकअप की सक्सेस पार्टी में हुई Oops Moment का शिकार

यह भी पढ़ें

स्कूल खोलने को लेकर दिल्ली सरकार ने बच्चों, अभिभावकों से मांगी राय

28/07/2021
Stole

पूरे परिवार को बंधक बनाकर सपा नेता के घर डकैती, लाखों की नकदी व जेवरात लेकर फरार

15/11/2022
CM Yogi

जाति व वादों के आधार पर बांटने वाली राजनीति से नहीं होगा कल्याण: योगी आदित्यनाथ

17/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version