• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

थाने में दुष्कर्म होना, दबिश के दौरान बेटी की हत्या करना ही रामराज्य है: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
09/05/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सोमवार को कहा कि भाजपा जानबूझ कर कभी ताजमहल का सवाल तो कभी ज्ञानवापी मस्जिद का मामला उठाती है। ज्ञानवापी का मुद्दा भाजपा द्वारा प्रायोजित है। इसके पीछे जो लोग भी हैं उन्हें भाजपा ने स्पॉन्सर किया है।

विधानसभा चुनाव में मतगणना के पूर्व पहड़िया मंडी में ईवीएम को लेकर हुए बवाल में चौकाघाट स्थित जिला कारागार में बंद कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव मीडिया से बातचीत कर रहे थे। कार्यकर्ताओं से मुलाकात की बात बताते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि ईवीएम मामले में प्रशासन से हुई चूक को चुनाव आयोग ने भी माना। इसके बाद भी 600 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया।

इसके नाम पर सपा कार्यकर्ताओं का लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में पार्टी के कार्यकर्ता लोकतंत्र बचाने के लिए जेल गये हैं। पार्टी जो भी लीगल मदद होगा कार्यकर्ताओं और उनके परिवार की करेगी। कार्यकर्ताओं को निर्दोष बताते हुए उन्होंने कहा कि सरकार भेदभाव और जाति के आधार पर कार्यवाही कर रही है।

प्रदेश की पुलिस दबिश नहीं दबंगई दिखाने जाती है : अखिलेश यादव

चंदौली की घटना का उल्लेख कर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस को किसने अधिकार दे दिया कि घर में घुसकर मारपीट करेगी। बेटी निशा की जान पुलिस की दबिश की वजह से गई है। अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज देश की अर्थव्यवस्था कहां पहुंच गई है। डालर की कीमत कहां से कहां पहुंच गई है। बीजेपी के लोग पहले कहते थे कि रूपया कितना कमजोर हो गया है। मुझे तो लगता है कि बीजेपी के लोगों ने रूपया को इतना कमजोर कर दिया है, डालर की रफ्तार देखिये कहां पहुंच गई है।

एक सवाल के जबाब में सपा प्रमुख ने कहा कि कार्यकाल के दौरान पार्टी की सरकार ने काम नहीं किया होता तो देश के प्रधानमंत्री हरक्यूलिस विमान से सड़क पर नहीं उतर पाते। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को कहना पड़ रहा है कि भाजपा कार्यकर्ता दलाली न करें। इसका मतलब है कि भाजपा के जनप्रतिनिधि भी दलाली में लिप्त है। उन्होंने सवाल किया कि क्या दलाली करना ही रामराज्य है। क्या थाने में दुष्कर्म होना और बेटी की दबिश के दौरान हत्या करना रामराज्य है। वार्ता के दौरान एमएलसी आशुतोष सिंहा, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री मनोज राय धूपचंडी, जिला और महानगर अध्यक्ष आदि मौजूद रहे।

दो साल में एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने पाया आरोग्य मेले का लाभ

Tags: akhilesh yadavup newsvaranasi news
Previous Post

अनुश्रवण समिति की बैठक में मुख्य सचिव ने काम में तेजी लाने के दिए निर्देश

Next Post

योगी के मंत्री ने मूंगफली विक्रेता के घर किया भोजन

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Next Post
kapil dev

योगी के मंत्री ने मूंगफली विक्रेता के घर किया भोजन

यह भी पढ़ें

CM योगी ने औरैया को मेडिकल कॉलेज समेत 12 विकास परियोजनों की दी सौगात

06/11/2021
Bihar Teacher

इस सप्ताह शुरू होने वाली है यूपी टीजीटी-पीजीटी के 15508 पदों पर भर्ती

24/02/2021
CM Nayab Singh Saini

दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की दूसरी किस्त जारी, सीएम ने ट्रांसफर किए इतने करोड़ रुपए

03/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version