• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कल से शुरू होगा ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे, कोर्ट कमिश्नर की देखरेख में होगी कार्रवाई

Writer D by Writer D
13/05/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
Gyanvapi case

Gyanvapi case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanvapi Masjid) को लेकर जिला प्रशासन ने अहम फैसला किया है। अब मस्जिद में सर्वे का काम कल यानी शनिवार से शुरू हो जाएगा। मुस्लिम पक्ष के साथ बैठक के बाद वाराणसी (Varanasi) के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि कल से सर्वे आयोग की कार्रवाई होगी और ये कोर्ट कमिश्नर की देखरेख में की जाएगी। इसको लेकर सभी पक्षों के लोगों के साथ बैठक कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है। गौरतलब है कि आज सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने मुस्लिम पक्ष को सर्वे के लिए स्टे देने से इंकार कर दिया था।

हालांकि इससे पहले मुस्लिम पक्ष ने ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की। लेकिन कोर्ट ने इस मामले में अंतरिम राहत देने से इंकार दिया। जिसे मुस्लिम पक्ष के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। वाराणसी की अंजुमन-ए-इंतेजामिया मस्जिद कमेटी ने सर्वे रोकने के लिए याचिका दायर की थी। सुप्रीम कोर्ट ने तुरंत स्टे देने से इनकार कर दिया और चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) एनवी रमन्ना ने कहा है कि मैंने याचिका देखी भी नहीं है।

ज्ञानवापी मस्जिद केस: मंदिर पक्ष की वादी वापस लेंगी अपना केस

इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में अंजुमन-ए-इंतेजामिया मस्जिद की प्रबंधन समिति के वकील हुजेफा अहमदी ने कहा है कि हमें तत्काल सुनवाई की जरूरत है। क्योंकि मस्जिद के सर्वे का आदेश दिया गया है। मुस्लिम पक्ष ने ज्ञानवापी मस्जिद सर्वेक्षण मामले में सीजेआई एनवी रमन्ना की अध्यक्षता वाली पीठ से वाराणसी की निचली अदालत के फैसले पर रोक लगाने की मांग की थी।

सुप्रीम कोर्ट ने स्टे देने से किया इंकार

सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल यथास्थिति बनाए रखने के लिए आदेश जारी करने से इनकार कर दिया। हालांकि मुस्लिम पक्ष को राहत देते हुए इस मामले में जल्द सुनवाई करने पर सहमति दी है। अंजुमन-ए-इंतेजामिया मस्जिद प्रबंधन समिति की याचिका में इलाहाबाद हाईकोर्ट के 21 अप्रैल के आदेश को चुनौती दी गई है।हालांकि इससे पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी मुस्लिम पक्ष की याचिका को खारिज कर दिया था। कोर्ट ने काशी विश्वनाथ मंदिर-ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के निरीक्षण के लिए वकील को कोर्ट कमिश्नर के रूप में नियुक्त करने के वाराणसी कोर्ट के आठ अप्रैल के आदेश को चुनौती थी। जिसे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था।

ज्ञानवापी मस्जिद व काशी विश्वनाथ विवाद

Tags: gyanvapi mosque surveyup newsvaranasi news
Previous Post

रिलायंस फाउंडेशन डेवलपमेंट लीग का खिताब बेंगलुरू एफसी ने किया अपने नाम

Next Post

20 साल बाद सोहेल और सीमा ने दी तलाक की अर्जी, ऐसे की थी शादी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने शासन में तैनात अफसरों को बनाया नोडल अधिकारी

10/07/2026
CM Yogi
अयोध्या

मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री मुन्ना सिंह चौहान की प्रतिमा का किया अनावरण

10/07/2026
keshav maurya
उत्तर प्रदेश

गाँवों का विकास ही प्रदेश और राष्ट्र के विकास की सबसे मजबूत नींव: केशव प्रसाद मौर्य

10/07/2026
India-Canada
Main Slider

निज्जर हत्याकांड में भारत को क्लीन चिट, RCMP को नहीं मिला कोई ठोस सबूत

10/07/2026
Satluj
Main Slider

OTT से हटाई गई ‘सतलुज’ का गांवों और गुरुद्वारों में प्रदर्शन, लोगों ने कहा- ऐसा दौर फिर न आए

10/07/2026
Next Post

20 साल बाद सोहेल और सीमा ने दी तलाक की अर्जी, ऐसे की थी शादी

यह भी पढ़ें

Dark Underarms

काले अंडरआर्म्स में आज़माएं ये टिप्स, दूर हो जाएगी समस्या

07/02/2026
Covid vaccines

11 दिसंबर को अमेरिका में लग सकता है कोरोना का पहला टीका : फाइजर

23/11/2020
bomb

CRPF कैंप पर पेट्रोल बम से हमला, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

15/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version