• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा में फिर लीक हुआ एग्जाम पेपर

Writer D by Writer D
15/05/2022
in शिक्षा
0
Dr. Bhimrao Ambedkar University

Agra University

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय (DBRAU) से जुड़े सबसे पुराने महावद्यिालय आगरा कालेज में शनिवार को फिर प्रश्नपत्र लीक (Paper Leak) हो गया।

आगरा कॉलेज के प्राचार्य डा अनुराग शुक्ला ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि एक छात्रा के मोबाइल फोन में रसायन विज्ञान का बीएससी द्वितीय वर्ष का पेपर मिलने के बाद पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार तृतीय पाली में बीएससी द्वितीय वर्ष रसायन शास्त्र की परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले छात्रों के मोबाइल फोन पर पेपर आ गया। कॉलेज प्रशासन द्वारा पकड़े गए पांच छात्र-छात्राओं ने इस बात का खुलासा किया है।

गौरतलब है कि विगत 11 मई को भी आगरा कॉलेज के प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने द्वितीय पाली शुरू होने से पहले कई छात्र-छात्राओं के मोबाइल फोन में गणित व जंतु विज्ञान का पेपर पकड़ा था। वे बाहर बैठ कर पेपर सॉल्व कर रहे थे।

रेलवे ने जारी की NTPC लेवल-2,3 और 5 की परीक्षा तिथि

विश्वविद्यालय प्रशासन ने दोनों पेपरों को निरस्त कर दिया था। आगरा कॉलेज में शनिवार को तृतीय पाली में कक्ष संख्या 94 में एक छात्रा ने प्रश्न पत्र हल करने के बाद उसे फेंक दिया। शिक्षकों को उस पर शक हुआ, उन्होंने उसकी ओएमआर देखी तो सभी प्रश्नों के उत्तर सही थे। छात्रा घर से एक चिट लेकर आई थी, जिस पर प्रश्नों के उत्तर लिखे हुए थे। कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को जानकारी दी।

पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि चार छात्राओं और एक छात्र के पास एक घंटे पहले प्रश्नपत्र पहुंच गया था। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शुक्ला ने बताया, “आज एक छात्रा के मोबाइल पर केमिस्ट्री का पेपर मिला। पुलिस को इसकी जानकारी दे दी गई। पेपर दोपहर 2:12 बजे उसके मोबाइल फोन पर आ गया था। कल रात में भी मोबाइल फोन पर कुछ सन्देश आए हैं लेकिन वह डिलीट किए गए हैं। आशंका है कल रात में ही पेपर आ गया हो।”

भारतीय सेना में इन पदों पर निकली वैकेंसी, यहां करें आवेदन

Tags: Agra UniversityEducation News
Previous Post

ज्ञानवापी मस्जिद: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गुंबद और दीवारों की हुई वीडियोग्राफी

Next Post

ONGC में निकली अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, ongcindia.com पर करें आवेदन

Writer D

Writer D

Related Posts

Result
Main Slider

UGC NET जून 2026 रिजल्ट आउट, तीन विषयों के स्कोरकार्ड यहां डाउनलोड करें

18/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, यूपी में 15,012 पदों पर भर्ती शुरू

16/09/2026
Project Praveen
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल के तहत ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ से 5,123 छात्रों को मिलेगा प्रशिक्षण

12/09/2026
Yogi government is taking digital education to every home
Main Slider

डिजिटल शिक्षा को घर-घर पहुंचा रही योगी सरकार, पीएम ई-विद्या पर एक मंच में मिलेंगे पढ़ाई के जरूरी संसाधन

10/09/2026
Main Slider

विशेष शिक्षकों के लिए स्पेशल टीईटी का रास्ता साफ, 3 नवंबर को होगी परीक्षा

09/09/2026
Next Post
ongc

ONGC में निकली अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, ongcindia.com पर करें आवेदन

यह भी पढ़ें

encounter

बारामुला मुठभेड़ में चार आतंकी ढेर, किश्तवाड़ा में दो जवान शहीद

14/09/2024
2nd Squadron of Rafale

राफेल की दूसरी स्क्वाड्रन बंगाल के हासीमारा एयरबेस पर तैनात, चीन की हर हरकत पर होगी अब नजर

29/07/2021

पीएम मोदी ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, CM ने जताया आभार

16/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version