• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Gyanvapi Masjid: तीसरे दिन का सर्वे हुआ पूरा, हिंदू पक्ष का बड़ा दावा- कुएं के अंदर मिला शिवलिंग

Writer D by Writer D
16/05/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
Gyanvapi case

Gyanvapi case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanvapi masjid) का सर्वे (Survey) आज तीसरे दिन खत्म हो गया है। इस बीच हिंदू पक्ष के वकील ने एक बड़ा दावा किया है। हिंदू पक्ष के वकील विष्णु जैन ने दावा किया है कि कुएं के अंदर सर्वे के दौरान शिवलिंग मिला है। विष्णु जैन ने आगे कहा कि अब वे शिवलिंग की प्रोटेक्शन लेने सिविल कोर्ट जा रहे हैं।

इससे पहले सर्वे की टीम जब ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanvapi Masjid) के अंदर जा रही थी, तब टीम के सदस्य आर पी सिंह को रोक लिया गया था। उन्हें आज तीसरे दिन के सर्वे में शामिल नहीं होने दिया गया। आर पी सिंह पर सूचनाएं लीक करने का आरोप लगा है। सिंह पर सर्वे की बातों को बाहर बताने के आरोप लगे हैं।

कुएं में कैमरा डालकर की वीडियोग्राफी

सूत्रों के मुताबिक, आज सर्वे टीम नंदी के सामने बने कुएं की तरफ बढ़ी। वाटर रेसिस्टेंट कैमरा कुएं में डालकर वीडियोग्राफी भी करवाई गई है। इससे पहले रविवार को हुए सर्वे में पक्षमी दीवार, नमाज स्थल, वजू स्थल, के अलावा तहखाने में भी सर्वे किया गया था।

कल कोर्ट में रिपोर्ट पेश करेगी टीम

वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर कोर्ट ने 12 मई को बड़ा फैसला सुनाया था। कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanvapi Masjid) के सर्वे के लिए नियुक्त किए गए एडवोकेट कमिश्नर अजय कुमार मिश्रा को हटाए जाने से इनकार कर दिया था।

Gyanvapi Masjid: तहखाने से गुंबद तक हुईं वीडियोग्राफी, सोमवार को भी होगा सर्वे

हालांकि, अदालत ने कोर्ट कमिश्नर अजय मिश्रा के अलावा विशाल कुमार सिंह को भी कोर्ट कमिश्नर नियुक्त कर दिया था। इसके अलावा अजय सिंह को असिस्टेंट कमिश्नर बनाया गया था। कोर्ट ने 17 मई तक सर्वे की कार्रवाई पूरी करके रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कहा था।

दूसरे दिन देर तक चला था सर्वे

इससे पहले रविवार को भी ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanvapi Masjid) का सर्वे हुआ था। दूसरे दिन सर्वे का काम 12 बजे पूरा होना था, लेकिन सर्वे निर्धारित समय से अधिक वक्त तक चला।

ज्ञानवापी मस्जिद: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गुंबद और दीवारों की हुई वीडियोग्राफी

दूसरे दिन ज्ञानवापी मस्जिद के गुंबदों और दीवारों का सर्वे हुआ था। इससे पहले सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट के आदेश पर सर्वे के लिए वादी और प्रतिवादी पक्ष के साथ ही कोर्ट की ओर से नियुक्त प्रतिनिधियों का दल ज्ञानवापी मस्जिद पहुंचा था।

Tags: gyanvapi masjidGyanvapi Masjid newsgyanvapi masjid surveyGyanvapi Masjid updatesup newsvaranasi news
Previous Post

पीएम मोदी पहुंचे लुंबिनी, महामाया मंदिर में की पूजा अर्चना

Next Post

नाबालिग के साथ ‘डिजिटल रेप’ के आरोप में मशहूर चित्रकार गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

यूपीआईटीएस: एक योगी के तप की गाथा

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की चार सदस्यीय टीम परखेगी आयुष्मान अस्पताल की सुविधाओं की हकीकत

25/09/2026
Main Slider

नहीं रहे रामगोविंद चौधरी, SGPGI में ली अंतिम सांस; सपा में शोक की लहर

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

कौशल से कारोबार और नवाचार तक, UPITS में दिखा युवाओं के हुनर का नया चेहरा

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद में गूंजी युवाओं की आवाज़, ‘युवा नीति संवाद’ में 800 से अधिक युवाओं ने की सशक्त भागीदारी

25/09/2026
Next Post
digital rape

नाबालिग के साथ 'डिजिटल रेप' के आरोप में मशहूर चित्रकार गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Masik Durgashtami

जानें कब है साल की आखिरी मासिक दुर्गाष्टमी, नोट करें पूजा विधि

15/12/2023
Nitish Kumar

‘… अरे महिला हो, कुछ जानती नहीं हो’, विधानसभा में नीतीश कुमार ने फिर खोया आपा

24/07/2024
विकास दुबे का साथी गिरफ्तार Vikas Dubey's partner arrested

विकास दुबे का साथी बचने के लिए पहना भगवा, जानें पुलिस ने कैसे दबोचा?

11/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version