• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नाबालिग के साथ ‘डिजिटल रेप’ के आरोप में मशहूर चित्रकार गिरफ्तार

Writer D by Writer D
16/05/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, नोएडा
0
digital rape

digital rape

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नोएडा। नाबालिग घरेलू सहायिका से यौन शोषण (Sexual Harrasment) करने के आरोप में प्रयागराज के 80 वर्षीय चित्रकार (Painter) को गिरफ्तार (Arrested) किया गया है। यह कार्रवाई 17 वर्षीय घरेलू सहायिका की शिकायत पर नोएडा पुलिस ने की है।

घरेलू सहायिका का कहना है कि प्रयागराज का मौरिस राइडर उसके साथ 10 वर्ष की उम्र से ही डिजिटल यौन शोषण (Digital Rape) कर रहा है। मना करने पर जान से मारने की धमकी देता है। पॉस्को एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

10 साल की उम्र में शिमला से लाया था घरेलू सहायिका को

आरोपी मौरिस राइडर एक महिला मित्र के साथ नोएडा के सेक्टर 46 में रहता है। उसके साथ 17 वर्षीय सहायिका भी रहती है। घरेलू सहायिका शिमला स्थित उसकी वर्कशॉप में काम करने वाले वर्कर की बेटी है। उसे वह अपने साथ पढ़ाने-लिखाने का लालच देकर 10 साल की उम्र से ही लाया था। तभी से वह उसका डिजिटल यौन शोषण (digital rape) कर रहा है। इंटरनेट से अश्लील फिल्में दिखाकर वह उसके कोमलांगों से छेड़छाड़ करता था। मना करने पर जान से मारने की धमकी देता था और पीटता था। खाना भी नहीं देता था।

पीड़िता के मेडिकल के बाद हुई राइडर की गिरफ़तारी

17 वर्षीय घरेलू सहायिका ने नोएडा पुलिस को बताया कि राइडर पिछले सात साल से उसका यौन शोषण कर रहा है। वह डर के मारे किसी से शिकायत नहीं कर पाई। इधर, जब वह यौन शोषण की सारी हदें पार कर गया, तो उसे पुलिस की शरण लेनी पड़ी। पीड़िता ने पुलिस को ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग भी सौंपी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी बात पर लोग विश्वास कर सकें, इसलिए उसे चित्रकार की नापाक हरकतों की वीडियो और ऑडियो रिकार्डिंग करनी पड़ी।

बच्ची की हत्या कर पानी टैंक में फेका था शव, बाल अपचारी हिरासत में

इसके बाद पीड़िता की तहरीर पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पीड़िता का पुलिस ने मेडिकल कराया है, जिसमें यौन शोषण की बात साबित हुई है। सेक्टर 39 प्रभारी राजीव बलियान का कहना है कि आरोपी मौरिस राइडर मानसिक रूप से विकृत लगता है। फिलहाल उसके खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

यह है डिजिटल रेप (digital rape) 

प्राइवेट पार्ट के साथ उंगली से छेड़खानी करने को डिजिटल रेप (digital rape) कहा जाता है। यह पश्चिमी देशों में काफी समय से प्रचलित है। डिजिटल रेप (digital rape)  का मतलब यह नहीं है कि किसी लड़की या लड़के का शोषण इंटरनेट के माध्यम से किया जाए। यह शब्द दो शब्द डिजिट और रेप से मिलकर बना है। अंग्रेजी के डिजिट का मतलब अंक भी होता है और इसका दूसरा अर्थ अंगुली, अंगूठा, पैर की अंगुली भी होता है। डिजिटल रेप (digital rape)  में भी बेहद सख्त सजा का प्रावधान है। अब भारत में भी इस शब्द का प्रयोग होने लगा है।

Tags: crime newsdigital rapeNoida newsup news
Previous Post

Gyanvapi Masjid: तीसरे दिन का सर्वे हुआ पूरा, हिंदू पक्ष का बड़ा दावा- कुएं के अंदर मिला शिवलिंग

Next Post

मजबूती के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 634 अंक तक उछला

Writer D

Writer D

Related Posts

Mahila Akrosh Rally
Main Slider

लखनऊ में कल बीजेपी निकालेगी महिला जन आक्रोश रैली, CM योगी करेंगे मार्च का नेतृत्व

20/04/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

नासा के वर्ल्ड नाइट मैप में उत्तर प्रदेश की दमक–ऊर्जा क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्ध

20/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

जनसेवा सरकार का कर्तव्य, इसी पथ पर चल रही सरकारः मुख्यमंत्री

20/04/2026
Transfer
Main Slider

यूपी में प्रशासनिक ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: रातोरात 40 IAS बदले, 15 जिलों को मिले नए डीएम

20/04/2026
CM Yogi
Main Slider

योगी सरकार का मास्टरस्ट्रोक: 30 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र, विपक्ष की घेराबंदी की तैयारी

20/04/2026
Next Post
share market

मजबूती के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 634 अंक तक उछला

यह भी पढ़ें

वर्ष 2022 को नये भारत की निर्माण गाथा का स्वर्णिम पृष्ठ बनाएं : मोदी

26/12/2021
Alto car falls into Sharda canal

शादी से लौट रही ऑल्टो कार शारदा नहर में गिरी, छह की मौत

26/11/2025

योगी सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार की कमर टूटी : स्वतंत्र देव

12/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version