• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बुद्ध पूर्णिमा पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

Writer D by Writer D
16/05/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश
0
Mayawati

Mayawati

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती (Mayawati) ने देश व दुनिया में रहने वाले तथागत गौतमबुद्ध के करोड़ों अनुयाईयों को बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima) की हार्दिक बधाई और सुख, शांति, गरीबी व लाचारी-मुक्त जीवन की शुभकामनाएं दी है।

उन्होंने कहा कि दूसरों के प्रति दया, करुणा, दानशीलता एवं इंसानियत को जिंदा रखने की परम्परा को हर हाल में बनाये रखना जरुरी है। जिसके प्रति ही गौतमबुद्ध ने सब कुछ त्यागकर अपना जीवन समर्पित किया व महामानवतावादी कहलाये। जिससे ही आगे चलकर भारत की दुनिया में अलग छवि बनी।

जाति-भेद, हिंसक मनोवृत्ति, द्वेष को जीवन से त्यागने का लें संकल्प: मायावती (mayawati)

बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर सोमवार को जारी अपने बयान में मायावती (mayawati) ने कहा कि गौतमबुद्ध जिन्होंने सत्य, अंहिसा, भाईचारा व मानवता की आदर्श ज्योति को पूरी दुनिया में फैलाकर भारत को जगदगुरु का सम्मान दिलाया। उनकी जयंती पर खासकर जाति-भेद, हिंसक मनोवृति, द्वेष आदि को जीवन से त्यागने की प्रतिज्ञा को दोहराने का दिन है। क्योंकि इसी से जीवन व देश में सच्ची सुख-शांति एवं तरक्की निहित है। इसका मूल बाबा साहेब डा.भीमराव अम्बेडकर ने देश के संविधान में पूरी तरह से स्थापित किया है। लेकिन इसे देश के आम जीवन में उतारने की जिम्मेदारी सरकारों ने संर्कीण स्वार्थ की खातिर लगातार भूला दिया गया है, जिस कारण आज अपने देश में भी आमजन जीवन की सुख-शांति से दूर होता जा रहा है।

हमारे ग्रह को अधिक शांतिपूर्ण बना सकते हैं भगवान बुद्ध के विचार : प्रधानमंत्री मोदी

एशिया के ज्योति पूंज के रुप में माने जाने वाले गौतमबुद्ध ने भारतीय इतिहास को सत्यपरक ज्ञान से सुशोभित किया। उनके अनुयाईयों में सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य व महान सम्राट अशोक ने ‘बहुजन हिताय व बहुजन सुखाय’ को अपने संविधान के मूल सूत्र के रुप में स्थापित कर सामाजिक क्रांति की मजबूत नींव डाली। ऐसे ही महामानतावादी तथागत गौतमबुद्ध की जयंती बुद्ध पूर्णिमा के रुप में मनाई जाती है। उनका अशिक्षित, उपेक्षित व शोषित वर्ग के सभी लोगों को अमर उपदेश था ‘अप्प दीपो भव:’ अर्थात शिक्षित बनो, खुद ऊपर उठो व अपना प्रकाश स्वयं बनो। जिसका हर दौर से ज्यादा वर्तमान समय में बहुत ही ज्यादा महत्व है, जिस पर अमल करके महान लक्ष्यों की प्राप्ति की जा सकती है। जिसके लिए हमारी पार्टी अपनी अलग मानवतावादी पहचान के साथ लगातार प्रयास व संघर्षरत है।

इन संदेशों से दे अपने प्रियजनों को बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं

उन्होंने यह कहा कि यह केवल सामान्य गुणगान ही नहीं बल्कि बीएसपी ने ही गौतमबुद्ध के मानवीय आदर्शों पर चलकर यहां विशाल जनसंख्या वाले राज्य उत्तर प्रदेश में चार बार अपनी सरकार ‘सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ के आदर्श आाधर पर ही चलाई। गौतमबुद्ध के उपदेशों पर चलकर समतामूलक समाज व्यवस्था स्थापित करने का भरसक प्रयास किया। इतना ही उनके उत्प्रेरक नाम पर अनेक संस्थायें, स्थल, पार्क आदि बनाये गये। गौतमबुद्ध नगर जिले के 511 एकड़ के विशाल परिसर में विश्व-स्तरीय गौतमुद्ध विश्वविद्यालय की स्थापना की गई। वंचित, दिलत एवं आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के छात्रों को विश्वस्तरीय एवं उच्च कोटि की शिक्षा उपलब्ध हो। मेधावी गरीब छात्र विदेश में भी पढ़ाई का अनुभव प्राप्त कर सकें।

पीएम मोदी पहुंचे लुंबिनी, महामाया मंदिर में की पूजा अर्चना

मायावती ने आगे कहा कि माथा टेकना अलग बात है, लेकिन तथागत जैसे संतों, गुरूओं व महापुरुषों आदि के आदर्शों पर चलकर जनता के जीवन को सुखी बनाने की व्यापक उपयोगिता और सार्थकता है।

Tags: buddha purnimebuddha purnime 2022Lucknow Newsmaaywati
Previous Post

साल का पहला पूर्ण चंद्रग्रहण लगा, इस राशि पर रहेगा सबसे ज्यादा असर

Next Post

ट्रैक, टेस्ट, ट्रीट और टीकाकरण की नीति से यूपी में कोरोना नियंत्रण में : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को बनाया स्मार्ट, ओटीआर से बढ़ेगी पारदर्शिता

14/07/2026
The aroma of UP's herbal tea reached America and Europe
उत्तर प्रदेश

यूपी की हर्बल टी की सुगंध पहुंची अमेरिका-यूरोप

14/07/2026
Vishwa Yuva Kaushal Diwas
उत्तर प्रदेश

विश्व युवा कौशल दिवस पर बुधवार को लखनऊ में सजेगा कौशल, रोजगार और नवाचार का महाकुंभ

14/07/2026
Launch of the Bhuli programme
Main Slider

‘भुली’ कार्यक्रम का शुभारंभ: उत्तराखंड की 150 महिला उद्यमियों को मिलेगा तकनीकी, वित्तीय और विपणन सहयोग

14/07/2026
cm dhami-PM Modi
Main Slider

केंद्र से उत्तराखंड को ₹451.63 करोड़ की बड़ी सौगात, पूंजीगत विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

14/07/2026
Next Post
cm yogi

ट्रैक, टेस्ट, ट्रीट और टीकाकरण की नीति से यूपी में कोरोना नियंत्रण में : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

करवाचौथ पर इन साड़ियों को पहनकर खुद को दें ट्रेडिशनल लुक

12/10/2022
कब्र से निकाला शव

कब्र से शव निकालकर धड़ से सिर किया अलग, ग्रामीणों में आक्रोश

18/11/2020
Rahul Gandhi

जनता महंगाई से त्रस्त, मोदी अपनी वसूली में मस्त: राहुल गांधी

01/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version