• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

26 महीने से जेल में बंद आजम खान को बड़ी राहत, SC ने दी अंतरिम जमानत

Writer D by Writer D
19/05/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, सीतापुर
0
azam khan

azam khan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी (सपा) नेता और पूर्व मंत्री आजम खान (Azam Khan) को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) से अंतरिम जमानत (Bail) मिल गई है। गुरुवार को अपना फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आजम खान (Azam Khan) की जमानत की शर्तें ट्रायल कोर्ट (Trail Court) तय करेगा और सामान्य जमानत के लिए आजम (Azam Khan) को समुचित और सक्षम अदालत में दो हफ्ते के भीतर अर्जी लगानी होगी।

सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा कि ट्रायल कोर्ट से रेगुलर बेल मिलने तक अंतरिम आदेश लागू रहेगा। गौरतलब है कि 80 से अधिक मामलों में आजम खान (Azam Khan) पिछले 26 महीने से सीतापुर जेल में बंद हैं। वह एक केस में जमानत लेते तो दूसरा केस दायर हो जाता। इसके बाद आजम खान ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था, जहां मंगलवार को सुनवाई हुई थी।

यूपी सरकार ने किया था जमानत का विरोध

मंगलवार को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में असिस्टेंट सॉलिसीटर जनरल राजू ने आजम खान (Azam Khan) की जमानत का विरोध किया था। उन्होंने कहा था, ‘आजम खान (Azam Khan) ने ये बयान दिया था कि जिस एसडीएम ने मेरे खिलाफ मुकदमे लिखवाए, उसको मैं देख लूंगा। मेरी सरकार आने दो बस।’

PM Kisan: इस तारीख को आएगी 11वीं किस्त, किसानों को मिलेंगे इतने रुपए

इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि आप ऐसा नहीं कर सकते राजू। बेल अलग मामला है और इसके बाद जेल अलग मामला। कोर्ट ने ये भी पूछा कि क्या उन मामलों में जमानत दी गई थी? इस सवाल पर असिस्टेंट सॉलिसीटर जनरल ने कहा कि हां, लेकिन वह आदतन अपराधी है। जमानत नहीं दिए जाने का ये एक आधार है।

कपिल सिब्बल ने रखी थी ये दलीलें

असिस्टेंट सॉलिसीटर जनरल ने ये आरोप भी लगाया था कि आजम खान (Azam Khan) ने पूछताछ करने गए जांच अधिकारी को भी धमकी दी थी। आजम खान (Azam Khan) की ओर से पेश हुए वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि इस मामले में एक ही शिकायतकर्ता ने पूरक शिकायत की है।

आजम खान की पत्नी और बेटे ने कोर्ट में सरेंडर, कल जारी हुआ था वारंट

आगे की जांच के लिए कोर्ट की ओर से मंजूरी नहीं दी गई है। वे खुद ही जांच कर रहे हैं जबकि ये केस 13 साल बाद दर्ज हुआ है। ये क्या हो रहा है? आजम खान (Azam Khan) के वकील ने ये भी कहा कि हम स्कूल नहीं चलाते। हमने कुछ भी नहीं किया है।

सरकार के वकील ने कहा- आजम खान (Azam Khan) भूमाफिया हैं

आजम खान (Azam Khan) को किसी भी तरह की राहत का विरोध करते हुए असिस्टेंट सॉलिसीटर जनरल ने कहा था कि करीब 19 मामले दर्ज हैं। उनकी ओर से ये याचिका केवल सहानुभूति के लिए दायर की गई है। वे भूमाफिया हैं। नया मामला फर्जी दस्तावेज से स्कूल को अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कराने का है। केस दर्ज कराने वाले अधिकारी को धमकाने का भी मामला है।

Tags: azam khandelhi newslive hindi newsnational nesnews hindi todaynews in hindiSitapur Jailsitapur newsSupreme CourtTodays Newsup news
Previous Post

PM Kisan: इस तारीख को आएगी 11वीं किस्त, किसानों को मिलेंगे इतने रुपए

Next Post

Terror Funding: यासीन मलिक दोषी करार, 25 मई को होगा सजा पर फ़ैसला

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीतापुर में सीएम योगी का ऑपरेशन एक्शन, चौकी इंचार्ज निलंबित, एसएचओ खिलाफ जांच शुरू

15/08/2026
Virender Sehwag
Main Slider

अयोध्या में वीरेंद्र सहवाग ने किए रामलला के दर्शन, हनुमानगढ़ी में भी टेका माथा

15/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

1857 के स्वतंत्रता संग्राम में मऊ के वीरों का योगदान हमारी गौरवशाली विरासत : ए.के. शर्मा

15/08/2026
‘Bharat Mata Ki Jai’ echoed in council schools and KGBVs.
उत्तर प्रदेश

1.32 लाख से अधिक परिषदीय विद्यालयों और केजीबीवी में गूंजा- ‘भारत माता की जय’

15/08/2026
THDC Tunnel Accident
Main Slider

THDC Tunnel Accident: एक और शव मिला, मौत का आंकड़ा 8 पहुंचा

15/08/2026
Next Post
Yasin Malik

Terror Funding: यासीन मलिक दोषी करार, 25 मई को होगा सजा पर फ़ैसला

यह भी पढ़ें

maa kushmanda

आज करें मां कूष्मांडा की पूजा, इस चीज का लगाएं भोग

12/04/2024
Dalit girl

उन्नाव कांड: पोस्टमाटर्म रिपोर्ट में आई दलित युवती से दरिंदगी की बात

11/02/2022
Census

देश में जनगणना की अधिसूचना जारी, जानें इस बार क्‍या होगा अलग

16/06/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version