• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शराब की दुकान पर मिलावट करने वाले दो गिरफ्तार

Writer D by Writer D
21/05/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रतापगढ़
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रतापगढ़। जनपद के अंतू थाना क्षेत्र में अंग्रेजी शराब की दुकान में मिलावट (adulteration) कर शराब (Liquor) बेचने के मामले में सीओ सिटी ने सेल्समैन व उसके साथी को गिरफ्तार (arrested) कर चार आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। गिरफ्तार दोनों आरोपितों को शुक्रवार को जेल भेजकर पुलिस फरार आरोपितों की तलाश कर रही है।

अंतू थानाक्षेत्र के किठावर बाजार में अंग्रेजी शराब की दुकान पर ब्रांडेड शराब की बोतलों में मिलावट कर बेचा जा रहा है। यह सूचना मिलने पर सीओ सिटी अभय पांडेय ने आबकारी टीम व अंतू पुलिस के साथ छापेमारी की तो पता चला कि सेल्समैन ज्योति प्रकाश जायसवाल निवासी डेरवा ब्रांडेड शराब की बोतलों में मिलावट करता है।

पुलिस के मुताबिक ब्रांडेड शराब की बोतलों से 20 एमएल तक शराब निकालकर पानी मिला देता है। निकाली गई शराब को खाली बोतल में पैक कर बेच देते हैं। मौके से पुलिस ने 5 लीटर खुली शराब, पानी मिली शराब की एक बोतल, रायल स्टैग के 45 व रायल चैलेंज के 12 नकली ढक्कन, 67 खाली शीशियां तथा 39 हजार 260 रुपये बरामद किए।

ज्योति प्रकाश ने बताया कि नकली ढक्कन उसे रोहित सिंह निवासी उमरी थाना जेठवारा व धीरज कुमार निवासी भुपियामऊ थाना नगर कोतवाली उपलब्ध कराता है। पुलिस टीम ने रोहित सिंह को प्रयागराज के कीडगंज में अंग्रेजी शराब की दुकान के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने शराब की दुकान के मालिक धीरेन्द्र सिंह, सेल्समैन ज्योति प्रकाश जायसवाल, रोहित सिंह व रोहित के एक अन्य साथी के खिलाफ आबकारी अधिनियम व धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि मिलावट की शराब बेचने वाली दुकान का लाइसेंस भी निरस्त कराने की कार्रवाई शुरू कराई जाएगी।

Tags: crime newspratapgarh news
Previous Post

मजदूर की गोली मारकर हत्या कर नाले में फेंका शव

Next Post

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

The Yogi government is giving a new direction to women's empowerment.
उत्तर प्रदेश

संवाद के जरिये योगी सरकार नारी सशक्तीकरण को दे रही नई दिशा

31/08/2026
Urban sanitation gains momentum under the Yogi government.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में शहरी स्वच्छता को मिली रफ्तार, अब तक बनाए गए 9 लाख से अधिक घरेलू शौचालय

31/08/2026
Sugarcane will reach sugar mills on time.
उत्तर प्रदेश

जीपीएस से होगी ढुलाई वाहनों की ट्रैकिंग, चीनी मिलों तक समय पर पहुंचेगा गन्ना

31/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट की घटना पर उपमुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल

31/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : एके शर्मा

31/08/2026
Next Post
Lightning

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत

यह भी पढ़ें

flowers

मंदिर से मिले फूल या फूलमाला को रखें इस तरह, नहीं होंगे पाप के भागीदार

12/11/2021
बलिया में 50 और नये कोरोना पॉजिटिव

बलिया में 50 और नये कोरोना पॉजिटिव मिले ,संक्रमितों की संख्या 771 पहुंची

21/07/2020

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वैष्णो देवी सर्कल ब्रिज का उद्घाटन किया

21/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version