• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जीपीएस से होगी ढुलाई वाहनों की ट्रैकिंग, चीनी मिलों तक समय पर पहुंचेगा गन्ना

Writer D by Writer D
31/08/2026
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Sugarcane will reach sugar mills on time.

Sugarcane will reach sugar mills on time.

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: योगी सरकार गन्ना किसानों के हित में निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में गन्ना किसानों के हितों की रक्षा और चीनी उद्योग की कार्यप्रणाली को आधुनिक बनाने के उद्देश्य से गन्ना विकास विभाग ने प्रभावी पहल की शुरुआत की है। इस व्यवस्था के लागू होने से गन्ना ढुलाई की प्रक्रिया सुव्यवस्थित होगी।

गन्ना आयुक्त मिनिस्ती एस ने बताया कि इस नई डिजिटल व्यवस्था के तहत गन्ना क्रय केंद्रों से लेकर चीनी मिल गेट तक गन्ने का परिवहन करने वाले सभी वाहनों की जीपीएस ट्रैकिंग की जायेगी। इसके लिए केंद्रीय कंट्रोल रूम स्थापित किया जायेगा, जहाँ से अधिकारी गन्ने से लदे वाहनों की आवाजाही पर 24 घंटे नजर रखेंगे। इस रियल-टाइम निगरानी से वाहनों के रास्ते में अनावश्यक रुकावट, अनधिकृत ठहराव या किसी भी प्रकार की हेराफेरी पर पूरी तरह से लगाम लगेगी। यह कदम चीनी उद्योग में गन्ना आपूर्ति में पारदर्शिता लाने की दिशा में बड़ा और क्रांतिकारी बदलाव माना जा रहा है। इस पूरी प्रणाली का प्रत्यक्ष लाभ गन्ना किसानों को मिलेगा।

उन्होंने बताया कि गन्ना आपूर्ति श्रृंखला को डिजिटल तकनीक से जोड़ते हुए विभाग ने वाहनों की लाइव ट्रैकिंग के लिए व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम पर विचार कर रहा है।

गन्ना आयुक्त ने बताया कि अक्सर खेत से गन्ने की कटाई के बाद मिल तक पहुँचने में काफी समय लग जाता था, जिससे धूप और हवा के कारण गन्ना सूखने लगता था। अब व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम लागू होने से गन्ने की कटाई के बाद 24 घंटे के भीतर चीनी मिलों तक आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। समयबद्ध परिवहन से गन्ने की ताज़गी और प्राकृतिक वजन बरकरार रहेगा, जिससे किसानों को वजन में होने वाली कटौती और वित्तीय नुकसान से पूरी सुरक्षा मिलेगी।

Tags: sugar millsSugarcane
Previous Post

गुरुग्राम-नूंह में समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस का सरकार ने किया विरोध : अनिल विज

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट की घटना पर उपमुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल

31/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : एके शर्मा

31/08/2026
Yogi government to honour teachers, 61 selected for State Teacher Award-2025
Main Slider

योगी सरकार शिक्षकों को देगी सम्मान, राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 के लिए 61 का चयन

31/08/2026
CM Yogi
Main Slider

पिछली सरकारों ने बहराइच को बना दिया था पिछड़ेपन का पर्यायः मुख्यमंत्री

31/08/2026
CM Yogi
Main Slider

योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का असर, अंकित बालियान हत्याकांड के दो आरोपी शूटर ढेर

31/08/2026

यह भी पढ़ें

Shahnawaz Alam

शाहनवाज ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कहा- सीएम योगी पर हैं कई मुकदमे दर्ज

02/04/2021
disha patani

प्लोरल ड्रेस में बेहद ही स्टाइलिश और ग्लैमरस लगती हैं दिशा पाटनी

03/10/2020
sakat chauth

इस दिन रखा जाएगा सकट चौथ का व्रत, जानें पूजा की सही विधि

18/01/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version