• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

क्या है ज्ञानवापी मस्जिद और मुख्तार अंसारी का कनैक्शन, लाखों की फंडिंग भी आई सामने

श्री काशी विश्वनाथ मुक्ति आंदोलन के अध्यक्ष हैं सुधीर सिंह ने की जांच की मांग

Desk by Desk
22/05/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
gyanvapi masjid

gyanvapi masjid

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। ज्ञानवापी शृंगार गौरी (Gyanvapi Shringar Gauri) मामले में विवाद लगातार गहराता जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सोमवार को इस मामले में जिला न्यायालय में सुनवाई होनी है। इसके पहले ही ज्ञानवापी (Gyanvapi) परिसर की देखरेख करने वाली संस्था अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी पर भाजपा नेता एवं श्री काशी विश्वनाथ मुक्ति आंदोलन के अध्यक्ष सुधीर सिंह ने बड़ा आरोप लगाया है।

उन्होंने वीडियो वायरल कर दावा किया कि मस्जिद (Gyanvapi Masjid) के रखरखाव और रंगरोगन के लिए मस्जिद प्रबंधन से जुड़े लोगों ने माफिया मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) से 10 लाख रुपये चंदा लिया था। इसकी जांच होनी चाहिए। सुधीर सिंह ने कहा कि इस बात की भी जांच होनी चाहिए कि ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanvapi Masjid) की फंडिंग करने वाले कौन-कौन लोग हैं।

सुधीर सिंह ने मीडियाकर्मियों से कहा कि वर्ष 2012 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी। उन दिनों वे भी पार्टी में थे। तब मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) गाजीपुर जेल में बंद था और उसे यूरिक एसिड की समस्या हुई थी। इसके चलते उसे उपचार के लिए वाराणसी जेल लाया गया था। उपचार के लिए मुख्तार अंसारी को बीएचयू अस्पताल के स्पेशल वार्ड में भर्ती किया गया था।

जेल में आजम खान को दिया गया स्लो पॉइजन, मौलाना तौकीर का बड़ा दावा

सपा के तत्कालीन अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव (mulayam Singh) के कहने पर वे मुख्तार अंसारी को देखने बीएचयू अस्पताल गए थे। इसी दौरान बीमार मुख्तार अंसारी से मिलने के लिए मौलाना मुफ्ती बातिन आए थे। उन्होंने मुख्तार अंसारी से ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanvapi Masjid) के रखरखाव और रंगरोगन में आड़े आ रही पैसे की समस्या की बात कही थी। इस पर मुख्तार अंसारी ने अपने खास शाहिद से कह कर अपने वाहन से 10 लाख रुपये मंगवा कर उन्हें दिए थे।

बातचीत के दौरान मुख्तार अंसारी ने मौलाना मुफ्ती बातिन को भरोसा दिया था कि जब भी ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanvapi Masjid) से संबंधित कोई समस्या हो तो वह शाहिद को फोन कर लिया करें। मुख्तार अंसारी ने कहा था कि हर महीने ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanvapi Masjid) के लिए पैसे मिल जाएगा करेगा, कभी कोई दिक्कत नहीं आएगी।

ज्ञानवापी परिसर में मिला शिवलिंग 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है, विहिप का दावा

सुधीर सिंह ने बताया कि मेरे दोस्त समाजसेवी राकेश न्यायिक ने भी वीडियो बनाकर सबूत के साथ यह आरोप लगाए थे। मैं उनसे अनुरोध करूंगा कि फिर वीडियो बनाकर इन तथ्यों को उजागर करें। सुधीर सिंह ने जिला प्रशासन से मांग की है अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी को होने वाली फंडिंग की जांच हो।

Tags: gyanvapi ecidencegyanvapi filesgyanvapi masjidgyanvapi masjid rowMukhtar Ansariup newsvaranasi news
Previous Post

यह देवभूमि अध्यात्म, धर्म और संस्कृति का भी केंद्र है : धामी

Next Post

यूपी वह राज्य है जहां विश्वनाथ बाबा की कृपा बरसती है : सीएम योगी

Desk

Desk

Related Posts

Wedding Lehenga
Main Slider

पुराने लहंगे को करें रीयूज, हर कोई करेगा आपके लुक की तारीफ

01/07/2026
Cumin
Main Slider

कहीं आपकी रसोई में रखा जीरा नकली तो नहीं, खरीदने से पहले ऐसे करें चेक

01/07/2026
White Hair
Main Slider

सफ़ेद बालों से छुटकारा पाने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

01/07/2026
Education
उत्तर प्रदेश

साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों के नए दौर में उप्र, कक्षा-कक्ष से मिली सीख पर तय होगी भविष्य की शैक्षणिक रणनीति

30/06/2026
Sugarcane Farmers
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने पेराई सत्र 2025-26 में गन्ना किसानों को किया 31,682 करोड़ रुपये का भुगतान

30/06/2026
Next Post
cm yogi

यूपी वह राज्य है जहां विश्वनाथ बाबा की कृपा बरसती है : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

मिचेल के आतिशी अर्धशतक में ढेर हुआ इंग्लैंड, न्यूज़ीलैंड फाइनल में

10/11/2021
University of Allahabad

कोविड अस्पताल में तब्दील होंगे AU के हॉस्टल, छात्रावास खाली कराने की अपील

17/04/2021
arrested

डेढ़ साल से फरार चल रहा इनामी अपराधी गिरफ्तार, 75 लाख की अवैध शराब हुई थी बरामद

04/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version