• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

थॉमस कप की ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री धामी ने लक्ष्य सेन को किया सम्मानित

Writer D by Writer D
24/05/2022
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
dhami, lakshya

dhami, lakshya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहारादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार की सांय मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में भारत की ऐतिहासिक थॉमस कप जीत (Thomas Cup) पर उत्तराखण्ड के सपूत एवं विश्व विख्यात खिलाडी लक्ष्य सेन (Lakshya Sen) को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने थामस कप (Thomas Cup)की एतिहासिक जीत पर लक्ष्य सेन को 15 लाख तथा गतवर्ष आल इंगलैंड प्रतियोगिता में विजयी होने पर 10 लाख का चेक भेंट किया। उन्होने लक्ष्य सेन को आगामी ओलम्पिक में जीत की शुभकामनाये देते हुए कहा कि लक्ष्य सेन ने हम सबको भी सम्मानित करने का कार्य किया है। हमारे नये उदीयमान खिलाड़ी लक्ष्य सेन से प्रेरणा लेकर अपनी प्रतिभा देश व दुनिया में प्रदर्शित करने में कामयाब होगें।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि लक्ष्य सेन (Lakshya Sen) ने प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी (PM Modi) से भेंट के दौरान उन्हे अल्मोड़ा की बाल मिठाई भेंट कर बाल मिठाई को ब्राण्ड बना दिया है। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री  मोदी का उत्तराखण्ड के प्रति विशेष लगाव का भी प्रतीक है। प्रधानमंत्री से हमें खेलों के साथ अन्य विभिन्न क्षेत्रों में नई कार्य संस्कृति एवं कार्य व्यवहार की सीख मिलती है।

dhami

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलो में कोई शार्टकट नही होता है। खिलाडी का परिश्रम व पसीना उसे पदक प्राप्त करने में मदद करता है। महाभारत के अर्जुन की भांति मछली की आंख को लक्ष्य बनाने जैसा कार्य कर लक्ष्य सेन ने इंडोनेशिया की 14 बार की विजेता टीम को हराकर देश का मान बढ़ाया है। यह जीत लक्ष्य सेन को नई जिम्मेदारी का अहसास कराने के साथ ओलम्पिक जीतने के लिये प्रेरित करेगी हम सबकी भावना उससे जुडी है। हमारा कोई भी बेटा या बेटी जब अपनी प्रतिभा के बल पर आगे बढता है तो उसमें सबकी भावना जुड जाती है।

यूपी के हर जिले में प्रत्‍येक सप्‍ताह आयोजित होगा रोजगार मेला

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के प्रतिभावान खिलाडियों को खेल प्रतियोगिताओं में उचित अवसर तथा वातावरण उपलब्ध कराने के लिये खेल नीति तैयार की गई है। इससे सामान्य परिस्थिति में रहने वाले खिलाडियों को अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने के बेहतर मौके मिल सकेंगे।

dhami

उन्होंने कहा की विकास की दृष्टि से उत्तराखण्ड हर क्षेत्र में आगे बढ़े इसके लिये व्यापक स्तर पर मंथन किया जा रहा है। विभिन्न क्षेत्रों के विषय विशेषज्ञों, बुद्धिजीवियों से संवाद कायम कर आम बजट तैयार करने से लेकर विकास योजनाओं के क्रियान्वयन उनके विचार एवं सुझाव आमंत्रित किये गये हैं। राज्य के विकास में जन सहभागिता का हमारा प्रयास है।

अपणी सरकार पोर्टल पर अधिक से अधिक सेवाओं को जोड़े : मुख्य सचिव

इस अवसर पर लक्ष्य सेन ने कहा कि थामस कप में इस बार हम एज ए टीम पहली बार देश के लिये खेले। उन्होंने कहा कि आगे भी अपनी खेल प्रतिभा से देश का नाम रोशन करने का उनका प्रयास रहेगा। उन्हें सम्मानित करने के लिये उन्होंने मुख्यमंत्री का भी आभार व्यक्त किया।

उत्तराखण्ड बेडमिन्टन एशोसियेशन द्वारा लक्ष्य सेन को टेब भी भेंट किया गया।

पुलिस महानिदेशक  अशोक कुमार तथा विशेष प्रमुख सचिव  अभिनव कुमार ने भी अपने सम्बोधन में लक्ष्य सेन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगितायें राष्ट्रभावना का प्रतीक होती है।

आंधी और बारिश से हुई क्षति को लेकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री  गणेश जोशी, उत्तरांचल बेडमिंटन एशोसियेशन की अध्यक्षा  अलकनन्दा अशोक, निदेशक खेल  जीएस रावत, संयुक्त निदेशक खेल  धमेन्द्र भट्ट, लक्ष्य सेन के पिता एवं कोच  डी.के.सेन सहित ऐशोसियेशन के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी उपस्थित थे।

Tags: dhamidhami newsLakshya SenThomas CupUttarakhand News
Previous Post

अपणी सरकार पोर्टल पर अधिक से अधिक सेवाओं को जोड़े : मुख्य सचिव

Next Post

ऊर्जा मंत्री ने शिकायतों के प्रभावी निस्तारण पर सभी अधिकारियों को दिया धन्यवाद

Writer D

Writer D

Related Posts

Exemplar
Main Slider

लीड्स 2025 रैंकिंग में उत्तर प्रदेश को मिला ‘एग्जेम्प्लर’ अवार्ड

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें मंत्रीगण: मुख्यमंत्री योगी

13/05/2026
Kedarnath
राष्ट्रीय

22 दिनों में 5.23 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन, बेहतर व्यवस्थाओं से श्रद्धालुओं में उत्साह, प्रशासन की हो रही सराहना

13/05/2026
Mother Dairy
Business

अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दाम, कल से इतना महंगा मिलेगा दूध

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी ने दी प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को पुष्पांजलि, भावुक नजर आई अपर्णा यादव

13/05/2026
Next Post
sambhav portal

ऊर्जा मंत्री ने शिकायतों के प्रभावी निस्तारण पर सभी अधिकारियों को दिया धन्यवाद

यह भी पढ़ें

Dandruff

सिर की डैंड्रफ से निजात पाने में मदद करेंगी ये टिप्स

19/06/2024
Rahul Gandhi राहुल गांधी

पार्टी कार्यकर्ता करें जन सहायता, कांग्रेस परिवार का यही धर्म है : राहुल

25/04/2021
Dahi Paneer Kebab

चाय के साथ ट्राई करें ये टेस्टी कबाब, देखें आसान रेसिपी

12/05/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version