• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

17 देशों में मंकी पॉक्स ने मचाया कहर, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को किया सतर्क

Writer D by Writer D
25/05/2022
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
Mpox

Monkey Pox

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के बीच अब मंकी पॉक्स (Monkey Pox) नाम के वायरस ने चिताएं बढ़ा दी हैं। मंकी पॉक्स (Monkey Pox) अब तक विश्व के 17 देशों में पहुंच चुका है और यह अब तेजी से फैल रहा है। इसके खतरे को देखते हुए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को सतर्कता बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ ही एयरपोर्ट पर निगरानी बढ़ाने को कहा गया है। खासकर प्रभावित देशों से आने वाले यात्रियों की जांच करने को कहा गया है।

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) की वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रज्ञा यादव ने बताया कि मंकी पॉक्स का कोई भी मामला देश में नहीं आया है। राज्यों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं खासकर एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग करने को कहा गया है। संदिग्ध मरीजों के सैंपल एनवाईवी भेजने को कहा गया है । उन्होंने बताया कि अभी तक कोई सैंपल भी नहीं पहुंचा है। इस संक्रामक बीमारी को फैलने से रोकने के लिए लोगों को भी सतर्कता बरतनी चाहिए।

इन देशों में मिल चुके हैं मामले

मंकी पॉक्स (Monkey Pox) के मामले अबतक 17 देशों में मिल चुके हैं। इनमें यूरोप के इटली, स्वीडन, फ्रांस, जर्मनी, पुर्तगाल, स्पेन और बेल्जियम शामिल हैं। इसके अलावा यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन), अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा में भी इससे संक्रमित केस आ चुके हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक इस संक्रमण के मामले अमूमन मध्य और पश्चिमी अफ्रीकी देशों में मिलते हैं, जहां ज्यादा बरसात होती है।

क्या है मंकी पॉक्स (Monkey Pox)

मंकी पॉक्स (Monkey Pox) एक जानवरों से मनुष्यों में फैलने वाला वायरस है, जिसमें स्मॉल पॉक्स जैसे लक्षण होते हैं। हालांकि यह इलाज की दृष्टि से कम गंभीर है। मंकी पॉक्स (Monkey Pox) वायरस एक डबल-स्ट्रैंडेड डीएनए वायरस है जो पॉक्स विरिडे परिवार के ऑर्थो पॉक्स वायरस जीन्स से संबंधित है। इस बीमारी से दुनिया भर में मृत्यु दर 2-5 प्रतिशत है।

आज से शुरू हुआ नौतपा, जानें 9 दिन क्या करें और क्या नहीं

क्या है इसके लक्षण

मंकी पॉक्स (Monkey Pox) से ग्रसित मरीजों में शुरुआती लक्षण फ्लू जैसे होते हैं। इनमें बुखार, सिर दर्द, मांसपेशियों में दर्द, कमर दर्द, थकान और सूजी हुई लिम्फ नोड्स शामिल हैं। संक्रमण के बाद चेहरे पर दाने उभरने लगते हैं, जो शरीर के दूसरे हिस्सों में भी फैल जाते हैं। ये लक्षण संक्रमण के 5वें दिन से 21वें दिन तक आ सकते हैं।

डरें नहीं, लेकिन रहें जागरुक

संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेन्द्र सैनी बताते हैं कि कोरोना की तरह मंकी पॉक्स (Monkey Pox) भी संक्रामक बीमारी है। यह तेजी से फैलती है। इसलिए विदेश जाने और आने वाले लोगों को इस बीमारी के लक्षणों की जानकारी होनी चाहिए। अगर कोई भी लक्षण किसी को भी है तो वह तुरंत अपने आप को क्वारंटीन कर लें और उपचार करवाएं।

गेहूं के बाद चीनी के निर्यात पर भी सरकार ने लगाया प्रतिबंध

डॉ. सैनी ने बताया कि कोरोना संक्रमण की तरह ही इसमें भी हैंड हाइजीन का खास ख्याल रखना चाहिए। लोगों को अपने हाथ साफ करते रहने चाहिए। साफ-सफाई का ख्याल रखा जाना चाहिए।

Tags: health newshealth updatesMonkey Pox alertMonkey Pox infectionMonkey Pox virusnational nesws
Previous Post

आज से शुरू हुआ नौतपा, जानें 9 दिन क्या करें और क्या नहीं

Next Post

Amazon पर मिल रही है 25,999 रुपये में प्लास्टिक की बाल्टी, मग के दाम उड़ा देंगे होश

Writer D

Writer D

Related Posts

CJI BR Gavai gave assurance in the case of stray dogs
राजनीति

मैं इस पर करूंगा गौर… आवारा कुत्तों के मामले में CJI बीआर गवई ने दिया आश्वासन

13/08/2025
students played porn in pm shri school in rajgarh
क्राइम

पीएम श्री स्कूल में क्लास में छात्रों ने चलाई पॉर्न, प्रिंसिपल ने दी ये सफाई

13/08/2025
Minta Devi got angry at Priyanka Gandhi
बिहार

प्रियंका गांधी कौन हैं…, टी-शर्ट में खुद की फोटो देख भड़कीं मिंता देवी

13/08/2025
CM Yogi launched the 'Har Ghar Tiranga' campaign
Main Slider

भारत मां, महापुरुषों, क्रांतिकारियों और वीर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता का भाव है तिरंगा यात्राः मुख्यमंत्री

13/08/2025
Rajasthan Accident
Main Slider

खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रही वैन खड़े ट्रक में घुसी, 11 श्रद्धालुओंकी मौत

13/08/2025
Next Post

Amazon पर मिल रही है 25,999 रुपये में प्लास्टिक की बाल्टी, मग के दाम उड़ा देंगे होश

यह भी पढ़ें

Nand Gopal Nandi

प्रदेश के मदरसों में जल्द ही शुरू होगा ऑनलाइन शिक्षण कार्य : नन्दी

27/05/2021
वाराणसी में सीएम योगी

वाराणसी में कोविड अस्पतालों में बिस्तर की कमी नहीं होनी चाहिए : योगी

29/08/2020
CM Dhami

देवभूमि में अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं – मुख्यमंत्री

20/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version