• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ताश के पत्तों की तरह ढह गई दस मंज़िला इमारत, 11 की मौत

Writer D by Writer D
25/05/2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
building collapse

building collapse

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

तेहरान। ईरान (Iran) के अबादान शहर में एक दस मंजिला इमारत ढहने (building collapse) से 11 लोगों की मौत हो गई। इसके लिए जिम्मेदार ठहराते हुए ईरान सरकार ने शहर के मेयर (Mayor) को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है। इससे पहले गुस्साए लोगों ने उक्त मेयर को दौड़ाकर उसकी जमकर पिटाई भी की।

ईरान के दक्षिण पश्चिमी हिस्से में स्थित खुजेस्तान प्रांत के अबादान जिले में बन रही मेट्रोपोल बिल्डिंग का दस मंजिला टॉवर (building collapse) ढह गया। भवन के सीमेंट ब्लॉक और लोहे की बीम भी भरभराकर ढहते देखी गयी। इसके मलबे में दबकर 11 लोगों की मौत हो चुकी है। मलबे में अभी और भी कई लोगों के दबे होने की आशंका है, जिसे ध्यान में रख कर बचाव अभियान चलाया जा रहा है। घटना में कम से कम 39 लोग घायल हैं, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है।

इस घटना ने ईरान की निर्माण परियोजनाओं में लगातार चल रहे संकट को भी उजागर किया है। अबादान शहर ईरान का प्रमुख तेल उत्पादक शहर माना जाता है। ढहने वाली इमारत में दो टॉवर थे, एक पहले बनाया जा चुका था, दूसरा टॉवर निर्माणाधीन था। इसकी निचली मंजिलें बन चुकी थीं और वहां किराएदार रह रहे थे। ऊपरी मंजिलों का निर्माण कार्य चल रहा था। इमारत के ढहने के समय वहां कम से कम 50 लोग मौजूद रहने की जानकारी सामने आई है।

टेरर फंडिंग मामले में यासीन मलिक को उम्रकैद की सजा

घटना को लेकर जनता इतनी अधिक आक्रोशित थी कि उसने अबादान शहर के मेयर हुसैन हामिदपुर पर हमला कर दिया। वे भागे तो जनता ने दौड़ाकर उनकी पिटाई भी कर दी। ईरान की सरकार ने इस घटना की व्यापक जांच के आदेश दिये हैं। साथ ही घटना के प्रति जिम्मेदारी निर्धारित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

जांच के बाद जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए अबादान शहर के मेयर हुसैन हामिदपुर सहित 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कुछ अन्य अधिकारियों को भी हिरासत में लिया गया है। माना जा रहा है कि जल्द ही कुछ और वरिष्ठ अधिकारी गिरफ्तार किए जा सकते हैं।

Tags: # world newsbuilding collapsed in iraninternational Newsiran news
Previous Post

टेक्सास फायरिंग पर इस कोच ने कुछ ऐसा कहा, जिसे करोड़ो लोग देख चुके हैं

Next Post

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की तर्ज पर कार्य करें: मुख्य सचिव

Writer D

Writer D

Related Posts

Earthquake
अंतर्राष्ट्रीय

6.3 तीव्रता के भूकंप से कांपा ये देश, सुनामी अलर्ट जारी

16/07/2026
Iranian attack on US base in Kuwait
अंतर्राष्ट्रीय

कुवैत में अमेरिकी बेस पर ईरानी हमला, वाशिंगटन से तेहरान तक मंचा हड़कंप

13/07/2026
Vietnam Boat Accident
Main Slider

वियतनाम में दर्दनाक हादसा, स्पीडबोट पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

11/07/2026
Donald Trump
अंतर्राष्ट्रीय

मेरी हत्या की कोशिश हुई तो ईरान को मिलेगा करारा जवाब…ट्रंप की खुली चेतावनी

11/07/2026
Donald Trump
Main Slider

इस्राइल का बड़ा दावा: ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा है ईरान?

10/07/2026
Next Post
SS Sandhu

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की तर्ज पर कार्य करें: मुख्य सचिव

यह भी पढ़ें

Lalitpur SP became Corona positive

ललितपुर एसपी हुए कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया होम आइसोलेट

05/12/2020
Four arrested in cashier murder case

अवैध हथियारों के मामले में STF को मिली बड़ी कामयाबी, सौदागर गिरफ्तार

08/10/2023
CM Yogi

महाकुम्भ के दौरान अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को न हो असुविधाः सीएम योगी

04/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version