• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अगले महीने से महंगा हो जाएगा थर्ड पार्टी इंश्योरेंस, जानिए कितना बढ़ेगा प्रीमियम

Writer D by Writer D
26/05/2022
in Business, Main Slider
0
Third party insurance

Third party insurance

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। अगर आप कार, स्कूटर या नई मोटरसाइकिल लेने का प्लान बना रहे हैं, तो अपना बजट थोड़ा बढ़ा लीजिए। इसकी वजह सभी तरह की गाड़ियों के थर्ड पार्टी इंश्योरेंस (Third Party Insurance) का प्रीमियम बढ़ना है।

1 जून से लागू होंगी प्रीमियम की नई दरें

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने अपने ताजा नोटिफिकेशन में इंश्योरेंस प्रीमियम बढ़ने की जानकारी दी है। ये पहली बार है जब मंत्रालय ने बीमा रेग्यूलेटर IRDAI के साथ सलाह-मशविरा करने के बाद थर्ड पार्टी इंश्योरेंस (Third Party Insurance)  की प्रीमियम दरें बढ़ाने का ऐलान किया है। प्रीमियम की ये बढ़ी दरें 1 जून से लागू होंगी।

बाइक-स्कूटर के लिए लगेगा इतना प्रीमियम

सरकार ने 150cc से ज्यादा लेकिन 350cc से कम की बाइक और स्कूटर के लिए इंश्योरेंस प्रीमियम अब 1,366 रुपये कर दिया है। जबकि 350cc से ज्यादा क्षमता के इंजन वाले 2-व्हीलर्स के लिए अब इंश्योरेंस प्रीमियम 2,804  रुपये होगा।

वहीं अगर आप 5 साल के लिए सिंगल प्रीमियम पर थर्ड पार्टी इंश्योरेंस कराने जा रहे हैं तो 75cc तक के बाइक-स्कूटर के लिए इंश्योरेंस प्रीमियम 2,901 रुपये, 75  से 150cc तक के लिए 3,851 रुपये, 150 से 350cc तक के लिए 7,365 रुपये और इससे ऊपर की गाड़ियों के लिए 15,117 रुपये होगा।

महंगी हुई कारें, इतना बढ़ा प्रीमियम

कारों का थर्ड पार्टी बीमा भी जून से महंगा हो जाएगा। नोटिफिकेशन के हिसाब से 1000cc तक की इंजन क्षमता वाली कारों का इंश्योरेंस प्रीमियम 2,094 रुपये होगा। कोविड से पहले 2019-20 में ये 2,072 रुपये था। वहीं 1000cc से 1500cc तक की कारों के लिए इंश्योरेंस प्रीमियम 3,416 रुपये होगा, जो पहले 3,221 रुपये था। इसके अलावा यदि आपकी कार का इंजन  1500cc से ज्यादा है तो अब इंश्योरेंस प्रीमियम घटकर 7,890 रुपये हो जाएगा। पहले ये 7,897 रुपये था।

सरकार ने 3 साल के सिंगल प्रीमियम को भी बढ़ाया है। 1000cc तक की कारों के लिए ये अब 6,521 रुपये, 1500cc तक की कारों के लिए 10,540 रुपये और 1500cc से ऊपर की कारों के लिए 24,596 रुपये होगा।

स्मार्ट शहरों वाला यूपी बनाने के लिए योगी सरकार ने खोला खजाना

इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड गाड़ियां होंगी सस्ती

सरकार इलेक्ट्रिक और फ्यूल सेविंग व्हीकल को बहुत बढ़ावा दे रही है। इसलिए इलेक्ट्रिक गाड़ियों के इंश्योरेंस प्रीमियम पर 15% और हाइब्रिड इलेक्ट्रिक गाड़ियों के प्रीमियम पर 7।5% डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा स्कूल बस और विंटेज कारों के इंश्योरेंस प्रीमियम पर भी क्रमश: 15% और 50% का डिस्काउंट मिलेगा।

क्या होता है थर्ड पार्टी इंश्योरेंस (Third Party Insurance)

किसी नई गाड़ी को खरीदने पर उसके मालिक को थर्ड पार्टी इंश्योरेंस (What is Third Party Insurance in Hindi?) लेना अनिवार्य होता है। ये इंश्योरेंस गाड़ी मालिक को नहीं बल्कि सड़क दुर्घटना के दौरान उसके वाहन से चोटिल होने वाले व्यक्ति को बीमा कवर प्रदान करता है।  वहीं गाड़ी का मालिक अपने वाहन की सुरक्षा के लिए अलग-अलग बीमा विकल्प में से एक किसी का चुनाव कर सकता है, जिसमें से एक पॉपुलर ऑप्शन Bumper to Bumper बीमा का है। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए

Tags: Insurance premiumIRDAMotor Insurancethird party insurance
Previous Post

 शहीर शेख के ‘वो है अलबेला’ के सेट पर घुसा तेंदुआ, मची भगदड़

Next Post

सीएम धामी और ऊर्जा मंत्री ने “जर्नी ऑफ टिहरी डैम” कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

आजम खान से मिलने पहुंचे सपा प्रमुख, परिवार से भी करेंगे मुलाकात

22/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा केस: हजरतगंज कोतवाली में हाथ हिलाती दिखी श्रद्धा दुबे, वीडियो वायरल

22/10/2026
Main Slider

10 दिन तक ठिकाने बदलती रही श्रद्धा दुबे, नागपुर में गिरफ्तारी के बाद लखनऊ पहुंची

22/10/2026
Main Slider

Instagram पर आईं सोनिया गांधी, पहले वीडियो में दिखी ‘Belonging’ की झलक

22/10/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ

22/10/2026
Next Post
cm dhami

सीएम धामी और ऊर्जा मंत्री ने "जर्नी ऑफ टिहरी डैम" कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

यह भी पढ़ें

omar abdullah

पाकिस्तान के ड्रोन अटैक के बाद जम्मू पहुंचे सीएम उमर अब्दुल्ला, कई इलाकों में स्कूल बंद

09/05/2025
hemp recovered

बीस करोड़ का गांजा बरामद, नकद व तमंचे समेत एक तस्कर गिरफ्तार

09/01/2021
Gangster Act

गैंगस्टर एक्ट के  शातिर लवलेश पटेल की संपत्ति को पुलिस ने किया कुर्क

18/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version