• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘भाजपा कार्यकर्ताओं का थाने में आना मना है’, इस जिले में लगा पोस्टर

Writer D by Writer D
27/05/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मेरठ
0
police station

police station

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेरठ। जिले के मेडिकल थाने (police station) में आज जमकर हंगामा हुआ। भीड़ धरने पर बैठ गई। हंगामा करने वाले खुद को बीजेपी कार्यकर्ता बता रहे थे। उनका कहना था कि एक महिला के पति का देहांत हो चुका है। उसकी दुकान पर उसके देवर ने कब्जा कर लिया था। उसकी शिकायत पर थाने में सुनवाई नहीं की गई। इसी को लेकर थाने (police station) में भीड़ जमा हो गई। थाने में जमा लोगों का आरोप था कि थानेदार और थाने के सिपाहियों ने महिला और उनके साथ अभद्रता की है।

इस मामले के बाद मेडिकल थाने (police station) के गेट पर एक पोस्टर लगा दिया गया। जिस पर लिखा था- ‘भाजपा कार्यकर्ताओं का थाने में आना मना है।’ इसके नीचे थानेदार का नाम भी छपा है। ये पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है, जिसने पोस्टर लगाया है, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैनर लगाने वालों को पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर चिह्नित कर रही है।

दरअसल, यह मामला पूजा नाम की महिला से जुड़ा है। महिला का आरोप है कि सात महीने पहले उसके पति की मौत हो गई थी। उसके दो बच्चे हैं। उसके पति की एक दुकान थी, जिस पर उसके देवर ने कब्जा कर लिया। दुकान को खाली करने के लिए पुलिस के पास आई थी, लेकिन पुलिस ने उसके साथ अभद्रता कर दी। इसके बाद महिला के समर्थन में थाने में भीड़ जमा हो गई। बीजेपी के युवा मोर्चा के पूर्व जिला मंत्री कुलदीप ने कहा कि महिला के पति के देहांत के बाद उसकी दुकान महिला के नाम आ गई थी। उस पर कब्जा हो गया है। उसकी दुकान दिलाने के लिए थाने पर पहुंचे थे, लेकिन थाने में अभद्रता की गई। सिविल ड्रेस में सिपाहियों ने धक्का-मुक्की की।

यूनिफॉर्म सिविल कोड पर धामी सरकार का बड़ा कदम, 5 सदस्यों की ड्राफ्टिंग कमेटी का किया गठन

मेरठ के SP सिटी विनीत भटनागर ने कहा कि थाना मेडिकल में कुछ व्यक्ति प्रॉपर्टी खाली कराने का अनुचित दबाव बना रहे थे। मानवता के नाते दोनों पक्षों की वार्ता भी कराई गई। पुलिस के द्वारा किसी का कब्जा नहीं हटाया जा सकता। दबाव बनाने के लिए भीड़ जमा की गई। धरना प्रदर्शन भी किया। उन्होंने कहा कि यह भी जानकारी में आया है कि यही व्यक्ति पोस्टर लेकर आए, जिसमें एक खास राजनीतिक दल का नाम लिखते हुए थाने में लगा दिया।

SP ने कहा कि वीडियो से प्रमाणित हो रहा है कि पुलिस की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से यह लोग स्वयं पोस्टर थाने लेकर आए थे। जिन्होंने भी ऐसा काम किया है, इस पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। पोस्टर कहां छापे गए, कैसे यहां आए, यहां किसने लगाया, सभी बातों का खुलासा किया जाएगा। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि इसमें शामिल कुछ व्यक्तियों पर केस भी दर्ज हैं। अगर यह सिद्ध होता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

शिवलिंग को तमाशा बताओगे तो तांडव तो होगा प्रभु, प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस नेता पर साधा निशाना

अखिलेश ने कसा तंज

मेरठ में हुए इस ड्रामे पर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर तीखा तंज कसा। अखिलेश ने फेसबुक पर लिखा- ऐसा पहली बार हुआ है इन पांच-छह सालों में, सत्तापक्ष के लोगों का आना मना हुआ थानों में। ये है उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार का बुलंद इकबाल!

Tags: merrut newsPolice stationup news
Previous Post

यूनिफॉर्म सिविल कोड पर धामी सरकार का बड़ा कदम, 5 सदस्यों की ड्राफ्टिंग कमेटी का किया गठन

Next Post

अब सीएम योगी बदलेंगे अखिलेश के इटावा की सूरत और सीरत

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पौधरोपण व युवा गोमती मित्रों का सम्मान

21/06/2026
उत्तर प्रदेश

पहचान का संकट खड़ा करने वालों को अब दुत्कारती है जनताः योगी

21/06/2026
Main Slider

योग भारत की विरासत, स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ राष्ट्र का आधार: सीएम योगी

21/06/2026
Father's Day
फैशन/शैली

आई लव यू डैडी से पापा कहते तक, ये गाने फादर्स डे को बनाते है और भी यादगार

21/06/2026
Raksha Bandhan Gifts
Main Slider

किसी को भी तोहफे में न दें ये चीजें, रिश्ते में आ जाएगी दरार

21/06/2026
Next Post
yogi

अब सीएम योगी बदलेंगे अखिलेश के इटावा की सूरत और सीरत

यह भी पढ़ें

Zafar Ali Head Of Sambhal Jama Masjid Into Custody

रमजान से पहले मुस्लिम पक्ष को कोर्ट से झटका, संभल मस्जिद में रंगाई की नहीं मिली इजाजत

28/02/2025
Jawaharpur Thermal Power Plant

जवाहरपुर तापीय परियोजना की 660 मेगावाट की यूनिट-दो बिजली उत्पादन के लिए तैयार

13/07/2024

CM योगी आज कामगारों को देंगे नए साल का तोहफा, खाते में भेजेंगे भरण-पोषण भत्ता

03/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version