• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्टार्ट अप की दुनिया में नये भारत की झलक मिलती है : पीएम मोदी

Writer D by Writer D
29/05/2022
in नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
pm modi

pm modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने कहा है कि देश में स्टार्ट अप (Start-up) के क्षेत्र में एक व्यवस्थित कार्य प्रणाली तैयार हो रही है और यूनिकार्न की संख्या 100 पहुंचने के साथ ही यह निश्चित है कि भारत स्टार्ट अप की दुनिया में एक नया मुकाम हासिल करेगा।

श्री मोदी (PM Modi) ने रविवार को यहां अपने मासिक रेड़ियो कार्यक्रम मन की बात (Mann ki Baat) में कहा गत पांच मई को देश में यूनिकार्न की संख्या 100 को आंकड़े तक पहुंच गई है और यह उपलब्धि सभी को प्रेरणा देती है। भारत के सामर्थ्य के प्रति एक नया विश्वास जगाती है। उन्होंने कहा, “ आप लोग क्रिकेट के मैदान पर टीम इंडिया के किसी बल्लेबाज की सेंचुरी सुन कर खुश होते होंगे, लेकिन, भारत ने एक और मैदान में सेंचुरी लगाई है और वो बहुत विशेष है। ”

PM Modi lauds growth of unicorns, says trend reflects the spirit of ‘new India’

Read more At: https://t.co/5G41bZAJqG#PMModi #MannKiBaat pic.twitter.com/wyWSDWvkkU

— ANI Digital (@ani_digital) May 29, 2022

उन्होंने कहा कि एक यूनिकार्न यानी कम-से-कम साढ़े सात हज़ार करोड़ रूपए का स्टार्ट अप होता है। इन का कुल मूल्यांकन 330 अरब डालर यानी, 25 लाख करोड़ रुपयों से भी ज्यादा है। उन्होंने कहा , “ निश्चित रूप से, ये बात, हर भारतीय के लिए गर्व करने वाली बात है। आपको यह जानकर भी हैरानी होगी, कि, हमारे कुल यूनिकार्न में से 44 पिछले साल बने थे। इतना ही नहीं, इस वर्ष के 3-4 महीने में ही 14 और नए बन गए। इसका मतलब यह हुआ कि महामारी के दौर में भी हमारे स्टार्ट अप धन और मूल्य सर्जित करते रहे हैं।”

श्री मोदी (PM Modi) ने कहा , “ हमारे लिए यह बहुत प्रसन्नता की बात है कि स्टार्ट अप के लिए आज देश में एक पूरा स्पोर्ट सिस्टम तैयार हो रहा है। मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में हमें भारत की स्टार्ट अप दुनिया में प्रगति की नई उड़ान देखने को मिलेगी।”

देश की स्वर्णिम विकास यात्रा में उत्तर प्रदेश का सबसे महत्वपूर्ण स्थान : स्वतंत्र देव

श्री मोदी ने कहा कि भारतीय यूनिकार्न का औसत वृद्धि दर अमेरिका और ब्रिटेन तथा और अन्य कई देशों से भी ज्यादा है और विश्लेषकों का तो कहना है कि आने वाले वर्षों में इस संख्या में तेज उछाल देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि इन स्टार्ट अप की दुनिया में नये भारत की भावना की झलक मिलती है।

उन्होंने कहा , “ एक अच्छी बात ये भी है, कि, हमारे यूनिकार्न विविधता लिए हुए विभिन्न क्षेत्रों में फैले हैं। ये ई कामर्स , फिन टेक, एड टेक, बायो टेक जैसे कई क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। एक और बात जिसे मैं ज्यादा अहम मानता हूँ वो ये है कि स्टार्ट अप की दुनिया न्यू इंडिया की भावना को रिफलेक्ट कर रही है।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत का स्टार्ट अप इकोसिस्टम सिर्फ बड़े शहरों तक ही सीमित नहीं है, छोटे-छोटे शहरों और कस्बों से भी उद्यमी सामने आ रहे हैं। इससे पता चलता है कि भारत में जिसके पास नये विचार हैं वह धन अर्जित कर सकता है।

खटीमा में धामी के लिए सीएम योगी ने मांगे वोट, कहा- आप विधायक नहीं मुख्यमंत्री चुन रहे हैं

उन्होंने इस सफलता का श्रेय युवा शक्ति को देते हुए कहा कि इसमें देश की प्रतिभा , सरकार और सामूहिक प्रयास का योगदान है। इसमें उन्होंने सही मार्गदर्शन का भी बड़ा अहम योगदान बताया और कहा कि भारत में ऐसे बहुत से मेंटर हैं जिन्होंने स्टार्ट अप को आगे बढ़ाने के लिए खुद को समर्पित कर दिया है। इस संदर्भ में उन्होंने पद्म पुरस्कार से सम्मानित श्रीधर वेम्बू , मदन पडाकी और मीरा शेनॉय जैसी हस्तियों का उदाहरण दिया।

Tags: delhi newsMann Ki BaatNational newspm modistart upsunicorn
Previous Post

देश की स्वर्णिम विकास यात्रा में उत्तर प्रदेश का सबसे महत्वपूर्ण स्थान : स्वतंत्र देव

Next Post

किसानों के हित में हर वक़्त प्रयासरत है योगी सरकार

Writer D

Writer D

Related Posts

Lalu Yadav
Main Slider

लालू यादव को चारा घोटाला मामले में सुप्रीम राहत, जमानत रद्द करने से कोर्ट ने किया इनकार

14/07/2026
Mayur Dixit
Main Slider

डीएम ने माई भारत योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के दिए निर्देश

13/07/2026
Chhattisgarh gets five new government medical colleges
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ को मिले पांच नए शासकीय मेडिकल कॉलेज, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रीका जताया आभार

13/07/2026
Mayur Dixit
Main Slider

युवाओं को इंटर्नशिप, नेतृत्व और कौशल विकास से जोड़ने पर जोर, मयूर दीक्षित ने दिए निर्देश

13/07/2026
CM Dhami inspected the construction work of Dehradun Science City
Main Slider

देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र: मुख्यमंत्री धामी

13/07/2026
Next Post
yogi government

किसानों के हित में हर वक़्त प्रयासरत है योगी सरकार

यह भी पढ़ें

Doctors

झोलाछाप डॉक्टर ने किया ऑपरेशन, मरीज की मौत के बाद हुआ फर्जी हॉस्पिटल का खुलासा

08/01/2023

CM पुष्कर ने ‘द हंस फाउण्डेशन’ डायलिसिस केन्द्र का किया लोकार्पण

16/10/2021
पत्नी का कटा सिर लेकर थाने पहुंचा पति Husband rushed to the police station with the severed head of his wife

अवैध संबंध के शक में पत्नी का कटा सिर लेकर थाने पहुंचा पति, मचा हड़कंप

09/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version