• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नेपाल विमान हादसाः अबतक 14 शव बरामद, रेसक्यू ऑपरेशन जारी

Writer D by Writer D
30/05/2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Nepal plane crash

Nepal plane crash

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

काठमांडू। नेपाल की सेना ने सोमवार को उस स्थान का पता लगा लिया, जहां रविवार को नेपाल की निजी एयरलाइंस तारा एयर का 19 सीटर विमान दुर्घटनाग्रस्त (Nepal plane crash) हो गया था। नेपाली सेना के मुताबिक 14 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। कुछ लोगों के शवों की पहचान अभी नहीं हो पा रही है। नेपाली सेना ने दुर्घटनास्थल से तस्वीरें जारी की हैं।

तारा एयर का 9 एनएईटी (Tara Air 9 NET) जुड़वां इंजन वाला यह विमान रविवार सुबह पहाड़ी जिले में लापता होने के कुछ घंटे बाद मस्टैंग जिले के कोवांग गांव में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें चार भारतीयों सहित 22 लोग सवार थे।

पुलिस निरीक्षक राज कुमार तमांग के नेतृत्व में एक टीम हवाई मार्ग से दुर्घटनास्थल पर पहुंची। अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों के कुछ शवों की पहचान अभी नहीं हो पा रही है। फिलहाल, पुलिस अवशेष एकत्र कर रही है।

Rescue effort to search plane of Tara Air is resumed…. Sent from Viber https://t.co/o7gHku9WU4 pic.twitter.com/nIkuICtHXj

— NASpokesperson (@NaSpokesperson) May 30, 2022

इससे पहले नेपाल की सेना ने बताया कि तारा एयर के विमान की तलाश के लिए सुबह बचाव अभियान फिर शुरू किया गया है। रविवार को मस्टैंग जिले में बर्फबारी के बाद यह अभियान बंद कर दिया गया था।

नेपाल की सेना ने स्थानीय नागरिकों के हवाले से जानकारी दी है कि यह विमान मनापति हिमाल में भूस्खलन की वजह से लामचे नदी के मुहाने पर दुर्घटनाग्रस्त (Nepal plane crash) हो गया।

तिहाड़ जेल से जुड़े है सिद्धू मूसेवाला की हत्या के तार, 6 लोग हिरासत में

नेपाल सेना के प्रवक्ता नारायण सिलवाल ने बताया कि खोज एवं बचाव दल ने सोमवार सुबह दुर्घटनास्थल का पता लगाया। लापता विमान का मलबा इलाके में स्थित एक तलहटी में बिखरा मिला है।

उल्लेखनीय है कि पोखरा हवाई अड्डे से उड़ा तारा एयर का विमान रविवार सुबह लापता हो गया था। विमान में 19 यात्रियों और चालक दल के तीन सदस्य सवार थे। एयरलाइंस कंपनी के मुताबिक इनमें 13 नेपाली, चार भारतीय और दो जर्मन नागरिक शामिल हैं।

Tags: # world newsnepal newsNepal plane crashtara air 9 net
Previous Post

पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, फटाफट चेक करे अपने शहर के रेट

Next Post

तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स भी 951 अंक उछला

Writer D

Writer D

Related Posts

Earthquake
अंतर्राष्ट्रीय

6.3 तीव्रता के भूकंप से कांपा ये देश, सुनामी अलर्ट जारी

16/07/2026
Iranian attack on US base in Kuwait
अंतर्राष्ट्रीय

कुवैत में अमेरिकी बेस पर ईरानी हमला, वाशिंगटन से तेहरान तक मंचा हड़कंप

13/07/2026
Vietnam Boat Accident
Main Slider

वियतनाम में दर्दनाक हादसा, स्पीडबोट पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

11/07/2026
Donald Trump
अंतर्राष्ट्रीय

मेरी हत्या की कोशिश हुई तो ईरान को मिलेगा करारा जवाब…ट्रंप की खुली चेतावनी

11/07/2026
Donald Trump
Main Slider

इस्राइल का बड़ा दावा: ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा है ईरान?

10/07/2026
Next Post
share market

तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स भी 951 अंक उछला

यह भी पढ़ें

कोविड-19 महामारी

इटली में छह अप्रैल तक लागू रहेंगे कोरोना संबंधी प्रतिबंध

03/03/2021
Ram Niwas Goel

दिल्ली विधानसभा के स्पीकर ने लिया संन्यास, केजरीवाल को पत्र लिखकर कही ये बात

05/12/2024
Rath Yatra

बांकेबिहारी की निकली रथयात्रा, भाव विभोर हुए सैंकड़ों भक्त

12/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version