• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स भी 951 अंक उछला

Writer D by Writer D
30/05/2022
in Business
0
share market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में लगातार तीसरे सप्ताह तेजी का रुख नजर आ रहा है। सेंसेक्स (sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों सूचकांकों में कारोबार की शुरुआत से ही तेजी बनी हुई है। शेयर बाजार (share market) ने आज मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की और पॉजिटिव संकेतो के कारण लगातार तेज होता गया। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक शुरुआती 1 घंटे के कारोबार में 1.7 प्रतिशत से अधिक उछल कर कारोबार कर रहे थे।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स आज 623.09 अंक की मजबूती के साथ 55,507.75 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत में ही बाजार में लिवाली शुरू हो गई, जिसके कारण पहले 15 मिनट के कारोबार में ही सेंसेक्स उछल कर 55,753.56 अंक के स्तर पर पहुंच गया। इस स्तर पर हल्की बिकवाली भी हुई, जिसके कारण सेंसेक्स की गति पर कुछ देर के लिए ब्रेक लगता नजर आया। लेकिन उसके बाद खरीदारों ने एक बार फिर चौतरफा लिवाली शुरू करके सेंसेक्स की गति को तेज कर दिया।

शेयर बाजार (Share Market) में हो रही लिवाली के बीच मामूली बिकवाली भी होती रही, लेकिन इससे सेंसेक्स की गति पर कोई विशेष असर नहीं पड़ा। लगातार हो रही खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे के कारोबार के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 951.35 अंक की मजबूती के साथ 55,836.01 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी आज 175.45 अंक की छलांग लगाकर 16,527.90 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। निफ्टी को भी बाजार में हो रही चौतरफा लिवाली का पूरा फायदा मिला और इस सूचकांक ने भी तेजी से ऊपर की ओर चढ़ना शुरू कर दिया। शुरुआती 15 मिनट के कारोबार में ही निफ्टी 252.50 अंक की तेजी के साथ 16,604.95 अंक के स्तर पर पहुंच गया।

पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, फटाफट चेक करे अपने शहर के रेट

इस स्तर पर हुई मुनाफावसूली के कारण निफ्टी की गति भी कुछ देर के लिए रुकती नजर आई। लेकिन थोड़ी देर बाद ही बाजार में दोबारा तेज खरीदारी शुरू हो गई, जिससे निफ्टी दोबारा तेजी के साथ ऊपर की ओर चढ़ने लगा। बाजार में हो रही लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 276.80 की बढ़त के साथ 16,629.25 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

शुरुआती कारोबार में आईटी, बैंकिंग, ऑटो, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल, ऑयल एंड गैस और हेल्थ केयर सेक्टर में तेजी बनी हुई थी आईटी सेक्टर 3.69 प्रतिशत, कंज्यूमर ड्यूरेबल 2.84 प्रतिशत और कैपिटल गुड्स सेक्टर 2.47 प्रतिशत की तेजी के साथ बाकी सभी सेक्टर्स से काफी आगे चल रहे थे।

नेपाल विमान हादसाः अबतक 14 शव बरामद, रेसक्यू ऑपरेशन जारी

मजबूत ग्लोबल संकेतों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार (Share Market) ने प्री ओपनिंग सेशन में भी अच्छी बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। इस सेशन में बीएसई के सेंसेक्स ने 500 अंकों से अधिक की छलांग लगाई, तो निफ्टी भी 16,500 अंक के स्तर को पार कर गया। प्री ओपनिंग सेशन में सेंसेक्स 667.80 अंक यानी 1.22 प्रतिशत की मजबूती के साथ 55,552.46 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 171.30 अंक यानी 1.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 16,523.80 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

इसके पहले पिछले कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 632.13 अंक यानी 1.17 प्रतिशत चढ़ कर 54,884.66 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 182.30 अंक यानी 1.13 प्रतिशत की मजबूती के साथ 16,352.45 अंक के स्तर पर शुक्रवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: bseBusiness Newsdomestic sharelive hindi newsnews hindi todaynews in hindiniftysensexsensex and niftySensex and Nifty on Record Highstock marketstock market newsstock market updateTodays News
Previous Post

नेपाल विमान हादसाः अबतक 14 शव बरामद, रेसक्यू ऑपरेशन जारी

Next Post

कोरोना में अनाथ हुए बच्चों के सहारा बने पीएम मोदी, pm cares for children के तहत जारी की ये सुविधाएं

Writer D

Writer D

Related Posts

Share Market
Business

ग्रीन जोन में शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी ने भरी उड़ान

17/07/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी ने पकड़ी रफ़्तार

16/07/2026
Business

सोना लुढ़का, चांदी के भाव जस के तस

15/07/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 480 अंक टूटा; निफ्टी भी फिसला

14/07/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार में आई बहार! बड़ी गिरावट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार उछाल

13/07/2026
Next Post
pm cares for children

कोरोना में अनाथ हुए बच्चों के सहारा बने पीएम मोदी, pm cares for children के तहत जारी की ये सुविधाएं

यह भी पढ़ें

Fraud

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

11/12/2022
CM Yogi

मथुरा से सीएम योगी करेंगे भाजपा के प्रचार अभियान का आगाज

23/03/2024
Chitrakoot Poisonous Liquor Scandal

चित्रकूट जहरीली शराब कांड: अब तक पांच की मौत, SDM समेत छ्ह अधिकारी निलंबित

22/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version