• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा नेता अबु आसिम की बढ़ी मुश्किलें, करीबियों पर आयकर की छापेमारी

सपा नेता अबु आसिम के करीबियों पर आयकर के छापे, 100 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का अनुमान

Writer D by Writer D
15/11/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Abu Azmi

Abu Azmi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अबु आसिम आजमी (Abu Asim) के करीबियों पर मंगलवार को आयकर विभाग की वाराणसी यूनिट ने छापा मारा। यह कार्रवाई वाराणसी, कानपुर के अलावा कोलकाता, दिल्ली और मुंबई समेत 30 ठिकानों पर की गई।

सूत्रों ने बताया कि अबु आसिम के करीबियों और उनकी कंपनियों के लेनदेन पर कई दिनों से नजर रखी जा रही थी। पता चला कि अबु आसिम ( Abu Asim) ने अपनी काली कमाई को सहयोगियों और करीबियों के जरिए शेल कंपनियों में निवेश किया है।

इसके बाद टीम ने वाराणसी में शराब कारोबारी दिलीप जायसवाल, कपड़ा व्यापारी अनीस, अबु आसिम का कारोबार देखने वाले गणेश गुप्ता की पत्नी आभा और कंस्ट्रक्शन व पान मसाला सेक्टर में काम करने वाली कंपनी एसएनके ग्रुप के योगेंद्र कुरेले के ठिकानों पर छापे मारे।

रामपुर से असीम रजा लड़ेंगे उपचुनाव, आजम खान ने की घोषणा

अनुमान है कि इन लोगों ने करीब 100 करोड़ रुपये से अधिक की टैक्स चोरी की है। इस ग्रुप से जुड़े लोगों के कंप्यूटर हार्ड डिस्क, लैपटॉप और अन्य अहम दस्तावेज बरामद कर टीम पड़ताल कर रही है।

अबु आसिम ( Abu Asim) ने रियल एस्टेट में खपाया काला धन

सूत्रों ने बताया कि अबु आसिम ने वाराणसी में करीबी अनीस के जरिए अपना काला धन रियल एस्टेट में निवेश किया है। आसिम के एक अन्य सहयोगी रहे गणेश गुप्ता, जिनकी कोरोना के दौरान मौत हो गई थी, के परिवार के सदस्यों के जरिए दिल्ली में निवेश किया है। इसके अलावा 60 शेल कंपनियों के बारे में भी जानकारी मिली है, जिसमें से कई कोलकाता में हैं।

Tags: Abu AsimLucknow NewsSamajwadi party
Previous Post

रामपुर से असीम रजा लड़ेंगे उपचुनाव, आजम खान ने की घोषणा

Next Post

47 साल बाद वक्री होकर वृष राशि में लौटा मंगल, ये राशि वाले रहे सावधान

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में परिषदीय शिक्षा की गुणवत्ता को नई गति, शिक्षक संकुल बैठकों से संवरेगा शिक्षण

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

स्वयं सहायता समूह से मिली ताकत, सैनिटरी नैपकिन का कारोबार खड़ा कर 30 गांवों तक पहुंचाया

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी पुलिस को नई ताकत: बजट 2.7 गुना बढ़ा, 2.26 लाख से अधिक भर्तियां

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस को बड़ी सौगात, वर्दी भत्ता ₹15 हजार और सिम भत्ता ₹2,500 होगा

21/10/2026
Next Post
Mangal

47 साल बाद वक्री होकर वृष राशि में लौटा मंगल, ये राशि वाले रहे सावधान

यह भी पढ़ें

Keshav Mauraya

केशव बोले- प्रियंका का संगम में डुबकी लगाना बीजेपी के विचारों की जीत

18/02/2021

अर्थव्यवस्था को बूस्टर देने के लिए RBI जल्द और कम कर सकता है ब्याज दर

27/08/2020
CM Yogi congratulated

राम वन गमन मार्ग पर रामायणकालीन वृक्षों की स्थापित करायी जाए वाटिका : योगी

01/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version