• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नव विवाहिता की हत्या कर ससुरालीजन कार में शव छोड़ भागे, रिपोर्ट दर्ज

Writer D by Writer D
31/05/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, फर्रूखाबाद
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फर्रुखाबाद। थाना मेरा पुर क्षेत्र में सोमवार को कार में नवविवाहिता का शव पड़ा मिला। समझा जाता है कि ससुराली जन कार में शव छोड़ कर भाग गए। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी है। नवविवाहिता मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

थाना क्षेत्र के गांव पखना निवासी इंद्रेश यादव की पत्नी सोनी जो कि थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के गांव जसमई निवासी बलबीर सिंह की पुत्री थी। बलवीर सिंह ने अपनी पुत्री सोनी का विवाह 28 नवंबर 2021 को इंद्रेश के साथ किया था। शादी में बलवीर सिंह ने सामर्थ के अनुसार एक एर्टिका कार 2 लाख रुपये की नकदी व अन्य घरेलू सामान दिया था। शादी के बाद बलवीर ने पांच तोला सोना भी दिया था।

दहेज से मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव पखना निवासी सोनी के पति इंद्रेश यादव, ससुर सुरेश सिंह यादव, सास स्नेह लता, देवर कमल यादव, ननद पूजा यादव संतुष्ट नहीं थे। अतिरिक्त दहेज में 5 लाख रुपये की नकदी की मांग कर सोनी के साथ मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। मृतका के पिता का आरोप है कि अतिरिक्त दहेज में 5 लाख रुपये की नकदी ना देने के कारण ससुरालीजनों ने मेरी पुत्री सोनी की मारपीट कर हत्या (Murder) कर दी।

बलवीर ने बताया कि घटना की सूचना पर सोमवार को जब वह अपने बेटे अजय यादव आदि परिजनों के साथ सोनी की ससुराल ग्राम पखना पहुंचा तो घर के बाहर खड़ी दहेज में दी गई उपरोक्त कार की पीछे वाली सीट पर उसकी पुत्री सोनी का शव पड़ा मिला। लेकिन ससुराली जन मौके पर नहीं मिले।

सूचना पर पहुंची मेरापुर पुलिस ने सोनी के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतका सोनी के पिता बलवीर सिंह यादव की तहरीर के आधार पर मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव पखना निवासी सोनी के पति इंद्रेश कुमार यादव, ससुर सुरेश सिंह यादव, सास स्नेह लता, देवर कमल यादव, ननद पूजा यादव के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।

Tags: crime newsfarrukhabad news
Previous Post

लाखों रूपये की चोरी करने वाली नौकरानी साथी सहित गिरफ्तार

Next Post

अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक अभियुक्त गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

PNG Connection
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में पीएनजी कनेक्शन विस्तार अभियान तेज, 24 जून तक 1.60 लाख से अधिक कनेक्शन जारी

27/06/2026
Project Praveen
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ से संवरेगा युवाओं का भविष्य

27/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मूल्यों व आदर्शों से जुड़ी है भाजपा की शून्य से शिखर तक की यात्रा : योगी

27/06/2026
Electricity
उत्तर प्रदेश

यूपी में जल्द घोषित होंगी नई बिजली दरें, 10% छूट पर सस्पेंस

27/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

गुड़-रोटी खिलाकर सीएम योगी ने की गोसेवा

27/06/2026
Next Post
Pistol Factory

अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक अभियुक्त गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Malai Egg Curry

लंच या डिनर किसी भी समय बनाए स्पेशल डिश, नोट करें टेस्टी रेसिपी

19/06/2026
कोयला घोटाला coal scam case

गोमती रिवर फ्रंट घोटाले में रूप सिंह यादव को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

20/11/2020
kamal patel

अन्नदाताओं को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने सरकार प्रतिबद्ध : कमल

03/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version