BusinessMain Slider

कर्मचारियों को जल्द मिलेगी खुशखबरी, DA में होगा इतना इजाफा

नई दिल्‍ली। सैलरी में बढ़ोतरी का इतंजार कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों (Employees) और पेंशनभागियों को जल्‍द ही अच्‍छी खबर मिल सकती है। केंद्र सरकार जल्‍द ही उनके महंगाई भत्ते (Dearness Allowance – DA) में बढ़ोतरी कर सकती है। साल में सरकार दो बार डीए (DA) में इजाफा करती है।

जनवरी में केंद्र सरकार महंगाई भत्‍ते (Dearness allowance) में 3 फीसदी की बढ़ोतरी कर चुकी है। डीए में बढ़ोतरी अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI) के आंकड़ों के आधार पर होती है।

संभावना जताई जा रही है कि डीए में बढ़ोतरी पर सरकार जल्‍द फैसला ले सकती है और एक जुलाई से कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के डीए में बढ़ोतरी हो सकती है। इस साल जनवरी में सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्‍ते को 31 फीसदी से बढ़ाकर 34 फीसदी किया था। डीए में बढ़ोतरी का फायदा करीब 50 लाख कर्मचारियों को होगा।

इस बार सरकार डीए में चार फीसदी का इजाफा कर सकती है। अगर अप्रैल, मई और जून में एआईसीपीआई 126 से ऊपर रहता है तो सरकार डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है। जनवरी में एआईसीपीआई 125.1, फरवरी में 125 रहा था। वहीं मार्च में इसमें बढ़ोतरी हुई और उपभोक्‍ता मूल्‍य सूचकांक 126 पर पहुंच गया।

DGCA ने विस्तारा एयरलाइन पर लगाया 10 लाख का जुर्माना

अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में हुई बढ़ोतरी के बाद डीए में 4 फीसदी इजाफा होने की संभावना बढ़ गई है। फिलहाल कर्मचारी को 34 फीसदी डीए मिल रहा है। अगर इसमें 4 फीसदी का इजाफा होता है तो यह बढ़कर 38 फीसदी हो जाएगा। डीए केंद्रीय कर्मचारियों को दिया जाता है जबकि डीआर पेंशनर्स को मिलता है।

Related Articles

Back to top button